NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
उपायुक्त ने बताया कि सुबह में चुर्राह तहसील के भंजरारू में कॉलोनी मोड़ के पास यह आदसा हुआ। बोंदेदी से चम्बा जाते समय हैपी बस सर्विस की बस खाई में गिर गयी।
भाषा
10 Mar 2021
Bus accident

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बुधवार को एक निजी बस के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। उपायुक्त डी सी राणा ने इस बारे में बताया।

उपायुक्त ने बताया कि सुबह में चुर्राह तहसील के भंजरारू में कॉलोनी मोड़ के पास यह आदसा हुआ। बोंदेदी से चम्बा जाते समय हैपी बस सर्विस की बस खाई में गिर गयी।

विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर में सदन को बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम तीसा द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में 18 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि इतने ही लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और दमकल विभाग के दल ने बचाव अभियान चलाया।

मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 20,000 रुपये और घायलों के परिवारों को 5,000 रुपये दिए गए हैं।

Himachal Pradesh
Bus Accident

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

राजौरी जिले में बस के खाई में गिरी, 10 की मौत, 36 घायल


बाकी खबरें

  • द लीफ़लेट
    क्या ट्विटर के पास केवल शिकायतों के आधार पर सामग्री को हटाने और यूज़र्स को ब्लॉक करने की शक्ति है?
    01 Apr 2022
    लगता है दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणी ने सहनीय सामग्री और ईशनिंदा के बीच के अंतर को धुंधला कर दिया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,335 नए मामले, 52 मरीज़ों की मौत
    01 Apr 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 13 हज़ार 672 हो गयी है।
  • शबनम सुरिता
    आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के पर्यावरण मिशन पर उभरते संदेह!
    31 Mar 2022
    भारतीय आध्यात्मिक योगी जग्गी वासुदेव, जिन्हें ‘सद्गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है, वे मिट्टी-क्षरण से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक से दुनिया की हजारों किलोमीटर की…
  • सोनिया यादव
    जवानों की बढ़ती आत्महत्या का असल ज़िम्मेदार कौन?
    31 Mar 2022
    ये विडंबना ही है कि जवानों की सबसे अधिक हितैषी बनने वाली मोदी सरकार के कार्यकाल में ही जवानों ने सबसे अधिक खुदकुशी की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,225 नए मामले, 28 मरीज़ों की मौत
    31 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 129 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License