NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बीएमटीसी, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तरी पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी लीग के बैनर तले सात अप्रैल से हड़ताल का आह्वान किया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
08 Apr 2021
कर्नाटक में बस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Image courtesy : Enewsing

कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के चालकों और परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल  पर हैं।  सरकार कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने पर क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे रही है।  इसके बाद भी कर्मचारी अपनी मांगो पर अड़िग हैं।  कर्मचारी काफ़ी लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो अब वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।  

इससे राज्य में परिवहन का संकट पैदा  हो गया है जिसके मद्देनजर राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को विशेष ट्रेनें शुरू की। लेकिन  इसके बाद भी लोगो को आने जाने में समस्या हो रही है।  

कर्नाटक के मुख्य सचिव के अनुरोध पर रेलवे बोर्ड ने राज्य में विभिन्न गंतव्यों के लिए बृहस्पतिवार से 14 अप्रैल तक विशेष ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने बृहस्पतिवार को हुबली से यशवंतपुर के लिए 16 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। शुक्रवार और शनिवार को नौ-नौ विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

राज्य में शुक्रवार को यशवंतपुर से बीजापुर, यशवंतपुर से बेलगावी, मैसूरु से बीदर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु, यशवंतपुर से शिवमोगा और यशवंतपुर से कारवाड़ के बीच नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी।

वहीं, शनिवार को यशवंतपुर से बेलगावी, बीदर से मैसूरु, यशवंतपुर से बीदर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु, शिवमोगा से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन और कारवाड़ से यशवंतपुर के बीच नौ ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके बाद 11 अप्रैल यानी रविवार को बेलगावी से यशवंतपुर और बीदर से यशवंतपुर के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। 12 और 13 अप्रैल को कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। 14 अप्रैल को बेलगावी से यशवंतपुर, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मैसूरु तथा मैसूरु से बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन, मैसूरु से यशवंतपुर तथा यशवंतपुर से मैसूरु के बीच पांच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।

इनके अलावा, राज्य सरकार विभिन्न गंतव्यों के लिए निजी बसों के परिचालन पर भी नजर रख रही। हालांकि निजी ट्रांसपोर्टर के अधिक किराया लेने की भी खबरें आ रही हैं।

गौरतलब है कि बीएमटीसी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), उत्तरी पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) और उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनईकेआरटीसी) के कर्मियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन कर्मचारी लीग के बैनर तले सात अप्रैल से हड़ताल का आह्वान किया था।

सरकार द्वारा आरटीसी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग के तहत वेतनमान लागू नहीं किये जाने के खिलाफ राज्य में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन कर्मियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करना संभव नहीं है। अंतरिम राहत के तौर पर वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी देने पर वह राजी है।

सरकार ने हड़ताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर आगाह किया है और कर्मचारियों के साथ किसी तरह की वार्ता से भी इनकार किया है इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला किया। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवहन कर्मियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करना संभव नहीं है। हालांकि अंतरिम राहत के तौर पर वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी देने पर वह राजी है।  

karnataka
Bus strike
BMTC
KSRTC
NWKRTC
RTC

Related Stories

कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना

हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

कर्नाटक : परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां  दिन, आज कर्मचारियों का मोमबत्ती जुलूस

कर्नाटक:  वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मुख्यमंत्री की अपील बेअसर  

नागरिकता कानून: विभिन्न राज्यों में पुलिस अलर्ट, जामा मस्जिद के पास व्यापक प्रदर्शन

Daily Round-up: अमित शाह बने देश के नए गृहमंत्री


बाकी खबरें

  • iran
    शिरीष खरे
    ईरान के नए जनसंख्या क़ानून पर क्यों हो रहा है विवाद, कैसे महिला अधिकारों को करेगा प्रभावित?
    21 Feb 2022
    ईरान का नया जनसंख्या कानून अपनी एक आधुनिक समस्या के कारण सुर्खियों में है, जिसके खिलाफ अब ईरान ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कुछ मानवाधिकार संगठन आवाज उठा रहे हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 16,051 नए मामले, 206 मरीज़ों की मौत
    21 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 2 लाख 2 हज़ार 131 हो गयी है।
  • education
    निवेदिता सरकार, अनुनीता मित्रा
    शिक्षा बजट: डिजिटल डिवाइड से शिक्षा तक पहुँच, उसकी गुणवत्ता दूभर
    21 Feb 2022
    बहुत सारी योजनाएं हैं, लेकिन शिक्षा क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता उसकी खुद की विरोधाभासी नीतियों और वित्तीय सहायता की कमी से बुरी तरह प्रभावित हैं।
  • Modi
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव : कैसे यूपी की 'डबल इंजन’ सरकार ने केंद्रीय योजनाओं को पटरी से उतारा 
    21 Feb 2022
    महामारी के वर्षों में भी, योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं को पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई। 
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    अयोध्या में कम्युनिस्ट... अरे, क्या कह रहे हैं भाईसाहब!
    21 Feb 2022
    यह बात किसी सामान्य व्यक्ति को भी हैरान कर सकती है कि भारतीय दक्षिणपंथ के तूफ़ान का एपीसेंटर बन चुके अयोध्या में वामपंथी कहां से आ गए ? लेकिन यह सच है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License