NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उपचुनाव : यूपी में बीजेपी घाटे में, बिहार में आरजेडी आगे, गुजरात में रोचक मुकाबला
उपचुनाव के रुझान भी बेहद रोचक हैं। आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के साथ 21 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में कुल 51 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था। इसके अलावा लोकसभा की दो सीटों के लिए वोट डाले गए थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Oct 2019
by elections
Image courtesy: Navodaya Times

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के साथ 21 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में कुल 51 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की पांच, पंजाब की चार और राजस्थान की 2 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए जिनमें एक सीट महाराष्ट्र की सतारा और एक बिहार समस्तीपुर थी।  

आइए जानते हैं इन सब सीटों का हाल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भाजपा ने छह सीटों पर बढ़त बनाई है।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भाजपा ने छह सीटों इगलास, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, गोविंदपुर, घोसी और बलहा सीटों पर बढ़त बना रखी है।

इसके अलावा रामपुर और जैदपुर सीटों पर सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

गंगोह सीट पर कांग्रेस, जलालपुर सीट पर बसपा और प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी बहुत बनाए हुए हैं।

प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ, कैंट, गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा और घोसी के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 45.5 फीसद वोट पड़े थे।

इन 11 में से 10 सीटें इन पर चुने गए विधायकों के सांसद बने के कारण रिक्त हुई थीं। वहीं, घोसी सीट चुने गए विधायक फागू सिंह चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। इन सीटों में से आठ भाजपा के पास थी जबकि एक-एक सीट सपा बसपा और अपना दल ने जीती थी।

बिहार

बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा के लिए उपचुनाव हुए। यहां अगले साल 2020 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए यह उपचुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसे बिहार का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है।

यहां 5 विधानसभाओं में दो पर आरजेडी, एक पर जेडीयू, एक पर AIMIM और एक पर निर्दलीय आगे चल रहा है।

जबकि पिछले चुनाव में इनमें चार सीटें जेडीयू और एक सीट कांग्रेस के पास थी।

समस्तीपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में एनडीए की सहयोगी लोजपा आगे चल रही है। समस्तीपुर पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का ही कब्जा था। लोजपा नेता रामचंद्र पासवान के निधन के चलते ये सीट खाली हुई है। लोजपा ने प्रिंस राज को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से अशोक कुमार चुनाव मैदान में हैं।

गुजरात

गुजरात की छह विधानसभा सीटों का रुझान काफी रोचक है। यहां तीन सीटों पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहां राधनपुर सीट से भाजपा के अल्पेश ठाकोर कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों में से एक पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है और दूसरी सीट भी उसके हिस्से आना लगभग तय है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है।

नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से आगे चल रही हैं।

धर्मशाला और पच्छाद सीट पर उपचुनाव कराने इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि मौजूदा विधायक भाजपा के सुरेश कश्यप और किशन कपूर मई में हुए लोकसभा चुनाव में जीत गए थे।

राजस्थान

राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में मतों की गिनती के शुरुआती रूझान में एक सीट पर कांग्रेस तथा एक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, करीब 12 बजे के शुरुआती रूझान में खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा से 2191 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं मंडावा विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती में कांग्रेस की रीटा चौधरी भाजपा की सुशीला सीगड़ पर 11576 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

पंजाब

पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस तीन सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एक सीट पर आगे चल रही है।

रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है।

फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 1,852 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मुकेरियां सीट से भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला से 212 मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू से 759 मतों से आगे चल रहे हैं।

जलालाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर अवला शिअद प्रत्याशी राज सिंह दिबीपुरा से 5,936 मतों से आगे चल रहे हैं।

पंजाब में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को दोनों सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

विक्रावांडी निर्वाचन क्षेत्र (विल्लुपुरम जिला) में अन्नाद्रमुक के आर मुतमिलसेल्वन द्रमुक के एन पुगलेंथी से दोपहर 11 बजकर 10 मिनट तक 19,934 मतों से आगे चल रहे थे।

तिरुननेलवेली जिले के तहत नानगुनेरी निर्वाचन क्षेत्र में अन्नाद्रमुक के वी नारायणन, द्रमुक समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार आर मनोहरण से 3033 मतों से आगे चल रहे हैं।

असम

असम की चार सीटों पर उपचुनाव हुए जिनमें तीन पर भाजपा आगे चल रही है। एक सीट पर AIUDF आगे है।

ओडिशा

ओडिशा की बिजेपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में बीजद प्रत्याशी रीता साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सनत गड़तिआ से 23,365 से अधिक मतों की बढ़त हासिल की हुई है।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण की मतगणना के बाद साहू को जहां 31,286 मत मिले हैं वहीं गड़तिआ ने 7,921 मत हासिल किए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार पंडा को फिलहाल 1,115 वोट मिले हैं।

राजनीतिक लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाली बारगढ़ जिले की इस सीट पर उपचुनाव इसलिए कराए गए क्योंकि अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो सीटों से जीत हासिल की थी और गंजम जिले के अपने गढ़ हिंजली सीट को अपने पास रखते हुए उन्होंने बिजेपुर सीट छोड़ दी थी।

पदमपुर में हो रही मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केरल

केरल में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ एलडीएफ दो सीटों पर जबकि विपक्षी यूडीएफ तीन सीटों पर आगे चल रही है।

माकपा नीत एलडीएफ को वट्टीयूरकावू और कोन्नी सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ अरूर, एरनाकुलम और मंजेश्वरम में आगे चल रही है।

तिरुवनंतपुरम के महापौर वी के प्रशांत वट्टीयूरकावू में अपने निकटतम यूडीएफ प्रतिद्वंद्वी के.मोहनकुमार से 7,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
कोन्नी में एलडीएफ के के.यू जिनेश कुमार अपने यूडीएफ प्रतिद्वंद्वी पी मोहनराजन से 5,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं एलडीएफ का गढ़ माने जाने वाले अरूर में यूडीएफ के षानिमोल उस्मान 2,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। एरनाकुलम में टी जे विनोद 3,800 मतों से और कासरगोड़ के मंजेश्वरम में यूडीएफ प्रत्याशी एम सी कमरुद्दीन 3,000 से अधिक मतों के साथ बढ़त लिए हुए हैं।

तेलंगाना

तेलंगाना में हुजूरनगर विधानसभा उप चुनाव के शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ टीआरएस विपक्षी कांग्रेस से आगे चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद टीआरएस उम्मीदवार शानंपुडी सैदी रेड्डी अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की एन पद्मावती रेड्डी पर करीब 4,000 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

उपचुनाव के लिए मत 21 अक्टूबर को पड़े थे। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी के इस्तीफे के बाद इस उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की चित्रकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के लच्छुराम कश्यप से आगे चल रहे हैं।

राज्य के बस्तर क्षेत्र की इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक दीपक बैज को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई जिसकी वजह से यहां उपचुनाव कराया गया।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को डाले गए वोटों की बृहस्पतिवार को गणना शुरू हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (68) एवं भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया (36) के बीच कड़ा मुकाबला है। उनके अलावा तीन निर्दलीय भी मैदान में हैं।

इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल की एक सीट पर खोन्सा पश्चिम पर उपचुनाव हुआ जहां निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में विधानसभा के अलावा एक लोकसभा सतारा पर उपचुनाव हुए। यहां एनसीपी श्रीनिवास दादासाहिब पाटिल, भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

मेघालय

मेघालय की एक विधानसभा सीट पर यूडीपी आगे चल रही है।

पांडुचेरी

पांडुचेरी की एक सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है।

सिक्कम

सिक्कम की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। दोनों के नतीजे आ गए हैं। इनमें एक सीट भाजपा और एक सीट सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को मिली है। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Bye Elections
Assembly Elections. Bye-Elections
BJP
Yogi Adityanath
BSP
SP
MAYAWATI
AKHILESH YADAV

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License