NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
CAA का विरोध: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, इंटरनेट पर पाबंदी
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में व्यापक प्रदर्शन के बाद अलीगढ, मउ, आजमगढ, लखनऊ, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और संभल सहित लगभग दर्जन भर जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Dec 2019
CAA Protest in UP
Image Courtesy: HuffPost India

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्से में शुक्रवार की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ और अलीगढ़ में कुल मिलाकर शांति रही। गुरुवार को लखनऊ में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की थी।

प्रदेश के जिन नये जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, उनमें गोरखपुर, फिरोजाबाद, भदोही, बहराइच, फर्रूखाबाद और संभल शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया।

कई जगहों पर उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अफवाहें रोकने के मकसद से अलीगढ, मउ, आजमगढ, लखनऊ, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और संभल सहित लगभग दर्जन भर जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

वहीं, दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के आदेश के बाद लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, फिरोजाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शामली, संभल, अमरोहा, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर समेत कई बड़े शहरों में मोबाइट इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गयी है। लखनऊ तथा गाजियाबाद समेत कुछ शहरों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है।

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश के अनुसार इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं। गोरखपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये।

घंटाघर, शाहमारूफ, चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है। खूनीपुर थानाक्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया के सामने पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

नक्खास में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। अलीगढ में प्रशासन ने रेड एलर्ट घोषित कर रखा है। जुमे की नमाज सभी संवेदनशील इलाकों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी।

एसएसपी अलीगढ आकाश कुलहरि ने बताया कि जुमे की नमाज शांति से निपट गयी। सुबह शहर मुफ्ती खालिद हामिद ने शांति की अपील की थी। अलीगढ के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिन से प्रदर्शन चल रहा है। अधिकांश प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महिलाओं ने किया। मुस्लिम बहुल इलाकों में आज मस्जिदों से घोषणा कर अपील की गयी कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें।

संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में भारी पथराव की खबर है। संभल में गुरुवार को रोडवेज की दो बसें क्षतिग्रस्त कर दी गयी थीं। निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए स्थानीय सांसद शफीकुर रहमान बर्क एवं अन्य के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

भदोही में प्रदर्शनकारियों ने काजीपुर इलाके से जुलूस निकाला। मशाल टाकीज के पास उनका पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से टकराव हुआ। हालात काबू करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे गये और हल्का बलप्रयोग किया गया।

एसपी भदोही राम बदन सिंह ने बताया कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और सडक किनारे खड़ी कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिरोजाबाद दक्षिण थानाक्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने लगभग आधा दर्जन वाहनों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

फिरोजाबाद के एसएसपी सचिन्दर पटेल और जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुलंदशहर में शुक्रवार तीन बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयीं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस की सेवाएं बंद रहीं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CAA
Protest against CAA
UttarPradesh
internet ban
nrc and citizenship act
Violence in UP

Related Stories

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

बंधुआ हालत में मिड डे मील योजना में कार्य करने वाली महिलाएं, अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में भरी हुंकार

यूपी के चंदौली में 50 दिन से धरने पर बैठा है एक पत्रकार, लेकिन कोई सुनवाई नहीं


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License