NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
सीबीएसई ने दसवीं के इंग्लिश पेपर में पूछे भद्दे, स्त्री विरोधी सवाल, विवाद के बाद मांगी माफ़ी
11 दिसम्बर को हुए दसवीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा में एक अनसीन पैसेज में स्त्रियों की स्वतंत्रता को सामाजिक और पारिवारिक समसायों का प्रमुख ज़िम्मेदार बताया गया। संसद में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी उठाया मुद्दा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Dec 2021
cbse
Image courtesy : India Today

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने स्त्री विरोधी, प्रतिगामी, पितृसत्तात्मक सोच का मुज़ाहेरा करते हुए शिक्षा के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के इंग्लिश के प्रश्नपत्र में एक अनसीन पैसेज दिया गया जिसमें स्त्रियों की स्वतंत्रता, उनकी पहचान, और परिवार में उनके किरदार के बारे में कई घटिया बातें लिखी गई थीं।

अनसीन पैसेज एक गद्यान्श होता है, जिसे पढ़ कर नीचे दिये गए सवालों के जवाब देने होते हैं। प्रश्नपत्र में दिया गया यह पैसेज 3 हिस्सों में था जिससे जुड़े कम से कम 8 सवालों के जवाब बच्चों को देने थे। पैसेज के पहले हिस्से में युवा बच्चों के बीच अनुशासन की बात करते हुए सैकड़ों सालों पहले की प्रतिगामी और पित्रसत्तात्मक सोच का ज़िक्र किया गया है। लिखा गया है कि "पुरुष की ज़िम्मेदारी बाहर काम करने की होती थी मगर वह घर का मालिक था और उसके डर से बच्चों और नौकरों को सबक मिलता था।" इसी हिस्से में महिलाओं की ज़िम्मेदारी को घर में रहना बताया गया है।

image

वहीं दूसरे हिस्से की पहली पंक्ति में यह कहा गया है कि बीसवीं सदी में बच्चे अनुशासनहीन हो गए और इसकी सबसे बड़ी वजह 'नारीवादी आंदोलन' थी।

image

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसका मुद्दा आज लोकसभा में उठाया। इस पैसेज को महिला विरोधी बताते हुए सोनिया ने बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय से इस प्रश्नपत्र को तत्काल वापस लेने और इस विषय पर माफी की मांग की। सोनिया गांधी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा, ‘‘मैं सरकार का ध्यान 11 दिसंबर को सीबीएसई की दसवीं क्लास की परीक्षा के इंग्लिश प्रश्नपत्र में आए एक अप्रिय और प्रतिगामी सोच वाले अनसीन पैसेज को लेकर देशभर में उपजे आक्रोश की ओर दिलाना चाहती हूं।’’

कांग्रेस अध्यक्षा ने पैसेज में लिखे 2 वाक्यों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि, इसमें लिखा है, "महिलाओं को स्वतंत्रता मिलना अनेक तरह की सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं का प्रमुख कारण है और पत्नियां अपने पतियों की बात नहीं सुनती हैं जिसके कारण बच्चे और नौकर अनुशासनहीन होते हैं।"

Will a student be awarded full marks for selecting option A for Question 2? pic.twitter.com/G8Se4mAWD8

— Sulochana (@Sulochana97) December 11, 2021

सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी ने भी इस सवाल पर सीबीएसई पर निशाना साधा। सोशल मीडिया से ले कर संसद तक हुए इस विरोध के बाद सीबीएसई ने एक बयान जारी करते हुए इस पर माफी मांग ली है और यह प्रश्न हटा दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि इस प्रश्न के हर किसी को पूरे नंबर दिये जाएंगे।

आपको बता दें कि यह दूसरी बार है जब बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सीबीएसई पर सवाल उठे हैं। इससे पहले गुजरात दंगों से जुड़े एक सवाल पर सीबीएसई ने माफी मांगते हुए कहा था कि ये सवाल बोर्ड के दिशानिर्देशों के ख़िलाफ़ है। सवाल यह था कि मुस्लिम विरोधी गुजरात दंगे किस सरकार के राज में हुए थे?

(भाषा से इनपुट के साथ)

CBSE
CBSE EXAMS
Class X English paper

Related Stories

तिरछी नज़र: प्रश्न पूछो, पर ज़रा ढंग से तो पूछो

सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 99.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

राहत और बेचैनी दोनों साथ लेकर आया है बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित, कई विपक्षी नेताओं ने उठाई थी मांग

भोपाल के एक मिशनरी स्कूल ने छात्रों के पढ़ने की इच्छा के बावजूद उर्दू को सिलेबस से हटाया

कोरोना से संक्रमित छात्रों के लिए फिर से आयोजित की जाएंगी प्रायोगिक परीक्षाएं: सीबीएसई

नीति से अधिक नीयत पर निर्भर है भारतीय शिक्षा का भविष्य

हाथ में कैंची लिए आरएसएस एक बार फिर से पाठ्यपुस्तकों की कतर-ब्योंत में लगा है

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

लॉकडाउन में ‘इंडिया’ तो ऑनलाइन पढ़ लेगा लेकिन ‘भारत’ का क्या होगा?


बाकी खबरें

  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: न्यूनतम वेतन लागू करने और ठेका प्रथा को समाप्त करने की माँग के साथ मज़दूर संगठनों ने केजरीवाल सरकार को सौंपा हड़ताल का नोटिस
    21 Oct 2021
    25 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल का नोटिस देने के लिए गुरुवार को दिल्ली सचिवालय पर केंद्रीय मज़दूर संगठनों के नेतृत्व में सैंकड़ों श्रमिकों ने दिल्ली की एक रैली में हिस्सा लिया। हालाँकि उन्हें दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License