NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
यूरोप
अमेरिका
एशिया के बाकी
ओमीक्रॉन वंचित इलाकों को हर तरह से करेगा प्रभावित
वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने बीमारी के स्वास्थ्य और वित्तीय बोझ को असमान रूप से महसूस किया है।
भाषा
22 Dec 2021
ओमीक्रॉन वंचित इलाकों को हर तरह से करेगा प्रभावित

शेफील्ड (ब्रिटेन), (द कन्वरसेशन): महामारी के बार-बार नये रूप में दस्तक देने से एक बात सामने आई है कि कैसे ब्रिटेन की आबादी में कोविड के प्रभाव समान रूप से नहीं पड़े हैं। वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने बीमारी के स्वास्थ्य और वित्तीय बोझ को असमान रूप से महसूस किया है।

इस असमानता की कठोरता का एक उदाहरण यह तथ्य है कि, एक बार जब आप समूहों के बीच उम्र के अंतर को ध्यान में रखते हैं, तो महामारी के पहले साल में, इंग्लैंड के सबसे अधिक वंचित क्षेत्रों में कोविड से दर्ज मृत्यु दर सबसे कम वंचित क्षेत्रों की तुलना में ढाई गुना अधिक थी।

इस असमानता के कुछ कारणों का पता लगाने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अधिक वंचित समूहों के लोगों के घर से काम करने में सक्षम होने की संभावना कम होती है,उनके कम जगह और खराब वेंटिलेशन वाले बड़े, कई सदियों से चले आ रहे घरों में रहने की संभावना अधिक होती है, अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की संभावना कम होती है और मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियां उनमें अधिक हो सकती हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े जोखिमों को बढ़ाती हैं।

 इन कारकों ने पहले ही ब्रिटेन में स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण असमानताओं को पैदा किया, लेकिन महामारी ने उनमें और इजाफा कर दिया।

हालांकि, हाल में कुछ ऐसा हुआ जिसका अनुमान नहीं था। सितंबर के अंत में, नए कोविड मामलों की दर, जो पिछले 18 महीनों से सबसे अधिक वंचित क्षेत्रों में सबसे अधिक थी, कम वंचित क्षेत्रों में बढ़ने लगी। अचानक, बिना किसी चेतावनी के कोविड मामलों में असमानता की दिशा बदल गई।

इस परिवर्तन का एक बड़ा कारक सबसे कम वंचित क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के मामलों में दिखी वृद्धि थी। लेकिन वही परिवर्तन वृद्धावस्था वाले समूहों में भी हुआ। तो असल में हो क्या रहा है?

कई संभावित स्पष्टीकरण हैं, लेकिन एक अहम कारक इस तथ्य की संभावना है कि इतने लंबे समय तक ज्यादा मामले सामने आने के कारण, अधिक वंचित क्षेत्रों में संक्रमण से मिली प्रतिरक्षा का स्तर भी ज्यादा रहा। अनिवार्य रूप से, इतने सारे लोगों को पहले से ही कोविड था कि वायरस संक्रमित करने के लिए अतिसंवेदनशील लोगों की तलाश में निकलने लगा।

बहरहाल, कई और समृद्ध क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मामले देखे गए थे। इसलिए नए प्रकोपों के लिए अधिक जोखिम था, खासकर स्कूली बच्चों में जिनके पास टीकों की अतिरिक्त सुरक्षा नहीं थी।

दुर्भाग्य से, तब से एक बड़ा नया विकास हुआ है: ओमीक्रॉन आ गया है। नया स्वरूप चिंता के पिछले स्वरूपों की तुलना में और भी अधिक संक्रामक प्रतीत होता है, और इसमें कुछ हद तक प्रतिरक्षा से बच निकलने की क्षमता है। इसका मतलब है कि यह उन लोगों को पुन: संक्रमित करने में सक्षम है जिनके पास कुछ हद तक प्रतिरक्षा है, चाहे वह संक्रमित होकर मिली हो या टीकाकरण के माध्यम से मिली हो।

ऐसे लोगों को फिर से संक्रमित करने की क्षमता जिन्हें पहले से कोविड हुआ है, इसका मतलब है कि ओमीक्रॉन अधिक वंचित क्षेत्रों के लिए एक बड़ा जोखिम लेकर आया है। कोविड के मामलों और मौतों में असमानता को जन्म देने वाले सभी कारक जो हमने महामारी के पहले 18 महीनों में देखे हैं, वे अब भी मौजूद हैं।

Coronavirus
England
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • विपक्षियों में सहमति, योगी की राजनीति और गडकरी का नेहरू-प्रेम
    न्यूज़क्लिक टीम
    विपक्षियों में सहमति, योगी की राजनीति और गडकरी का नेहरू-प्रेम
    21 Aug 2021
    सत्ताधारी भाजपा यूपी के चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गयी है. वह इन दिनों तालिबान पर सियासी-खेल 'खेलने' में लगी है. जहां किसी खास व्यक्ति के किसी बयान में वह तनिक गुंजायश देखती है, फौरन ही समूचे…
  • ‘ईश्वर के नाम पर’ शपथ संविधान की भावना के विरुद्ध
    वसंत आदित्य जे
    ‘ईश्वर के नाम पर’ शपथ संविधान की भावना के विरुद्ध
    21 Aug 2021
    संविधान कहता है कि राज्य को विचार और कर्म में धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए और यही बात राजनीतिक पार्टियों के लिए भी लागू होती है।
  • मोदी सरकार ने दिखाया है कि हमें विभाजन के दर्द को किस तरह याद नहीं करना चाहिए
    स्मृति कोप्पिकर
    मोदी सरकार ने दिखाया है कि हमें विभाजन के दर्द को किस तरह याद नहीं करना चाहिए
    21 Aug 2021
    भारत को विभाजन को याद करने की जरूरत है, लेकिन मोदी सरकार ने इसके लिए ऐसी तारीख़ चुनी, जिसका मक़सद ध्रुवीकरण को बढ़ावा देना और उनकी पार्टी को चुनावी फायदा दिलाना है। ना कि इसके ज़रिए शांति और…
  • भारत अमेरिका की अफ़गान नीति का पिछलग्गू न बन कर, स्थानीय ताकतों के साथ मिलकर काम करे
    अमिताभ रॉय चौधरी
    भारत अमेरिका की अफ़गान नीति का पिछलग्गू न बन कर, स्थानीय ताकतों के साथ मिलकर काम करे
    21 Aug 2021
    ‘किसी भी सूरत में, तालिबान शासित अफगानिस्तान भारत के लिए एक बेहद चिंताजनक विषय बना रहने वाला है, जिसका वहां करोड़ों डॉलर मूल्य का निवेश लगा हुआ है...’
  • दो, तीन नहीं, कई साइगॉन बनाओ। यही आज का नारा है
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    दो, तीन नहीं, कई साइगॉन बनाओ। यही आज का नारा है
    21 Aug 2021
    आशाहीनता का आरोप केवल तालिबान पर नहीं लगाना चाहिए बल्कि अमेरिका, सऊदी अरब, जर्मनी और पाकिस्तान जैसे देशों पर भी लगाना चाहिए,जिन्होंने तालिबान जैसे फासीवादियों और कट्टर लोगों का समर्थन किया और इनकी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License