NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक:  दरअसल आपने किसानों को भारत में बंद कर दिया है!
किसान तो भारत बंद करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन हक़ीक़त ये है कि हमारी सरकार ने, हमारी व्यवस्था ने ही किसानों को भारत में बंद कर दिया है, बंधक बना लिया है।
आज का कार्टून
25 Sep 2020
cartoon click

किसान तो भारत बंद करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन हक़ीक़त ये है कि हमारी सरकार, हमारी व्यवस्था ने ही किसानों को भारत में बंद कर दिया है, बंधक बना लिया है। वरना क्या वजह थी कि जो कृषि बिल किसानों के फ़ायदे के लिए लाए गए बताए जा रहे हैं उनके बारे में किसानों से, उनके संगठनों से एक लाइन बात नहीं की गई। किसानों को वो दिया जा रहा है जो उन्होंने मांगा भी नहीं था। वे तो बरसों बरस से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक अपनी उपज का उचित दाम और सभी के लिए एमएसपी पर ख़रीद की अनिवार्यता की मांग कर रहा है। लेकिन नहीं उन्हें जबर्दस्ती की आज़ादी दी जा रही है जो उन्हें ग़ुलामी की ओर धकेल देगी। यही मज़दूरों के साथ हो रहा है। श्रम सुधार के नाम पर उनके और शोषण की व्यवस्था की जा रही है। दरअसल सच ये है कि आज हर बात, हर शब्द के मायने बदल दिए गए हैं। ‘अच्छे दिन’ बुरे में बदल गए हैं, विकास का नाम ‘विनाश’ हो गया है। इसी स्थिति को लेकर मुकुल सरल ने कहा कि  

आज़ादी-ओ-इंसाफ़, तरक़्क़ी, बराबरी

हैं लफ़्ज़ वही आज भी मतलब बदल गए

 

बदला नहीं है आज भी हुक्काम का चलन

बस नाम के ही रहनुमा-ओ-रब बदल गए

लेकिन ये हालात तब तक नहीं बदलने वाले जब तक ग़रीब, मेहनतकश एकजुट नहीं होगा। जब तक किसान, मज़दूर, कर्मचारी, छात्र-युवा ऊंच-नीच, जात-पात और धर्म-मज़हब में बंटे हैं तब तक राजनेता उन्हें इसी तरह बांटते, छांटते और शोषित करते रहेंगे।

है काम एक मेहनत, ग़ुरबत भी एक है

फिर क्या हुआ, किस बात पे मज़हब बदल गए

cartoon click
cartoon
Irfan ka cartoon
Farm Bills
Bharat band
farmers protest
BJP
Narendra modi

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: क्यों नहीं हैं भारत के लोग Happy?
    28 Mar 2022
    'भारत एक मौज' के आज के एपिसोड में संजय Happiness Report पर चर्चा करेंगे के आखिर क्यों भारत का नंबर खुश रहने वाले देशों में आखिरी 10 देशों में आता है। उसके साथ ही वह फिल्म 'The Kashmir Files ' पर भी…
  • विजय विनीत
    पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर
    28 Mar 2022
    मोदी सरकार लगातार मेहनतकश तबके पर हमला कर रही है। ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती इसका ताजा उदाहरण है। इस कटौती से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सर्वाधिक नुकसान होगा। इससे पहले सरकार ने 44 श्रम कानूनों…
  • एपी
    रूस-यूक्रेन अपडेट:जेलेंस्की के तेवर नरम, बातचीत में ‘विलंब किए बिना’ शांति की बात
    28 Mar 2022
    रूस लंबे समय से मांग कर रहा है कि यूक्रेन पश्चिम के नाटो गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद छोड़ दे क्योंकि मॉस्को इसे अपने लिए खतरा मानता है।
  • मुकुंद झा
    देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर
    28 Mar 2022
    सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    माले का 11वां राज्य सम्मेलन संपन्न, महिलाओं-नौजवानों और अल्पसंख्यकों को तरजीह
    28 Mar 2022
    "इस सम्मेलन में महिला प्रतिनिधियों ने जिस बेबाक तरीक़े से अपनी बातें रखीं, वह सम्मेलन के लिए अच्छा संकेत है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License