NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: इस महंगाई के लिए थैंक्यू मोदी जी!
अक्टूबर की शुरुआत होते ही एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है, घरेलू सिलेंडर को फिलहाल बख़्श दिया गया है।
आज का कार्टून
01 Oct 2021
cartoon

अक्टूबर की शुरुआत होते ही एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है, घरेलू सिलेंडर को फिलहाल बख़्श दिया गया है। लेकिन कब तक ये भी देखने वाली बात होगी, क्योंकि सब्सिडी तो लगभग बंद हो गई है और बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस का सिलेंडर पहले ही 900 रुपये के करीब पहुंच गया है और आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही एक हज़ार के पार होगा।  

आज की ख़बरों के अनुसार 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 43 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के साथ अब दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये का हो गया है। वहीं, नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पर है।

बता दें एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 290.50 रुपये बढ़ चुकी है।

इसके अलावा आपको मालूम ही है कि डीजल की कीमत ने फिर से रिकार्ड ऊंचाई को छुआ है और पेट्रोल भी सबसे उच्चतम स्तर के करीब है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 25 पैसे और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद बृहस्पतिवार को इनकी कीमतें देश भर में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गयीं हैं।

समाचार एजेंसी की ख़बर के अनुसार सरकार के स्वामित्व वाले खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 101.64 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.71 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

वहीं दिल्ली में डीजल के दाम बढ़कर 89.87 रुपये और मुंबई में 97.52 रुपये प्रति लीटर हो गए।

दो महीने से ज्यादा समय में पेट्रोल की कीमतों में यह दूसरी और डीजल के मामले में पांचवीं वृद्धि है।

cartoon click
cartoon
Irfan ka cartoon
LPG price hike
Cooking gas
Inflation
Narendra modi

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Ramesh Taurani
    भाषा
    गुलशन कुमार हत्याकांड: अदालत ने निर्माता रमेश तौरानी को बरी करने का फैसला रखा बरकरार
    01 Jul 2021
    न्यायमूर्ति एसएस जाधव और न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की एक खंडपीठ ने मामले में अन्य आरोपी रऊफ के भाई अब्दुल रशीद मर्चेंट को बरी किए जाने का निचली अदालत का फैसला निरस्त कर दिया। पीठ ने इस मामले में अब्दुल…
  • अब ज़रूरी है कि LGBTQIA+ समुदाय के हाथों में कुछ ताक़त दी जाए
    इंद्र शेखर सिंह
    अब ज़रूरी है कि LGBTQIA+ समुदाय के हाथों में कुछ ताक़त दी जाए
    01 Jul 2021
    सकारात्मक कार्रवाई के ज़रिये इंसाफ़ की एक खिड़की खुल सकती है। लेकिन यह खिड़की काफ़ी लंबे वक़्त से बंद है।
  • चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं सालगिरह मनाई
    पीपल्स डिस्पैच
    चीन ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 100वीं सालगिरह मनाई
    01 Jul 2021
    पिछले साल से चल रहे इस समारोह में सीपीसी की उपलब्धियों को उजागर किया गया है, जो चीन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एक तकनीकी महाशक्ति बनने के लिए सामंतवाद, औपनिवेशिक कब्जे, गरीबी और कई…
  • वित्त मंत्री अयमन बेनअब्दर्रह्मान अल्जीरिया के नए प्रधानमंत्री
    पीपल्स डिस्पैच
    वित्त मंत्री अयमन बेनअब्दर्रह्मान अल्जीरिया के नए प्रधानमंत्री
    01 Jul 2021
    यह घोषणा इस महीने हाल ही में संपन्न विधायी चुनावों के बाद हुई है जिसमें कोई भी पार्टी बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई।
  • शरद त्रिपाठी
    भाषा
    भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक
    01 Jul 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License