NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना अतिश्योक्ति न होगी कि एक राज्य का सालाना बजट ही बन सकता है!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Feb 2022
cartoon

ख़बर यह है इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है और क्रिकेटर करोड़ों में बिक रहे हैं। और नज़र ये है कि चुनावी राज्यों में मुफ़्त राशन के मुद्दे पर वोट मांगा जा रहा है। करीब 20-22 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में बताया जा रहा है कि 15 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन की डबल डोज़ दे दी गई है। यानी माना जा सकता है कि करीब 70 फ़ीसदी जनसंख्या ग़रीबी से जूझ रही है और रोज़ाना का भोजन जुटाने में भी नाकाम है। यह कार्टून इसी पर व्यंग्य करता है।

चलिए अब आईपीएल की पूरी ख़बर जान लेते हैं—

समाचार एजेंसी भाषा की ख़बर के अनुसार भारत के स्टायलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के पहले दिन शनिवार को टीमों में अपेक्षा के अनुरूप काफी होड़ रही और आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।

भारत के तेज गेंदबाज और पिछले आईपीएल सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने फिर 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीद लिया है ।

केकेआर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी सात करोड़ 25 लाख रूपये में फिर खरीदा जबकि पिछली बार वह 15 करोड़ रूपये में बिके थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी पंजाब ने आठ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीद लिया ।

अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रूपये में खरीदा। भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने पौने आठ करोड़ रूपये में खरीदा।

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने पौने सात करोड़ रूपये में और क्विंटोन डिकॉक को लखनऊ जाइंट्स ने इसी दाम पर खरीदा। आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सात करोड़ रूपये में खरीदा ।

टी20 विशेषज्ञ वेस्टइंडीज के हरफनमौला जैसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पौने नौ करोड़ में और शिमरोन हेटमायेर को राजस्थान रॉयल्स ने साढे आठ करोड़ रूपये में खरीदा ।

अय्यर के आने से शाहरूख खान की केकेआर टीम की कप्तानी की समस्या भी हल होती नजर आ रही है । केकेआर ने टी20 विशेषज्ञ नीतिश राणा को भी आठ करोड़ रूपये में खरीदा । कमिंस के बारे में केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा ,‘‘ हमें इस दाम पर उसे खरीदने की खुशी है ।हमने सोचा था कि उसकी कीमत बहुत ऊपर जायेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले ही दौर में कमिंस और अय्यर को लेने से हम खुश है । जहां तक कप्तानी का सवाल है तो यह फैसला कोच और टीम प्रबंधन का होगा । उम्मीद है कि वे सही फैसला लेंगे ।’’

वहीं पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन ने कहा ,‘‘ अगर आपको लगता है कि शिखर धवन गेम चेंजर नहीं हैं तो आप गलती कर रहे हैं । वह शानदार खिलाड़ी हैं । उसके आंकड़े और फिटनेस का स्तर देखिये तो वह बेहतरीन खिलाड़ी है ।’’

खराब फॉर्म से जूझ रहे मनीष पांडे को चार करोड़ 60 लाख रूपये में खरीदा । चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी के विश्वस्त ड्वेन ब्रावो को चार करोड़ 40 लाख रूपये और रॉबिन उथप्पा को दो करोड़ रूपये में खरीदा । लखनऊ टीम ने दीपक हुड्डा को पौने छह करोड़ रूपये में खरीदा ।

आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला ।

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
IPL
IPL Auction
Uttar pradesh
free ration

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

कार्टून क्लिक: मैंने कोई (ऐसा) काम नहीं किया जिससे...


बाकी खबरें

  • law
    विक्रम हेगडे
    भारतीय अंग्रेज़ी, क़ानूनी अंग्रेज़ी और क़ानूनी भारतीय अंग्रेज़ी
    19 Nov 2021
    न्यायिक फ़ैसलों और दूसरे क़ानूनी दस्तावेज़ों में साहित्यिक श्रेष्ठता का होना ज़रूरी नहीं है।
  • education
    प्रियंका ईश्वरी
    बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे
    19 Nov 2021
    एनुअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के घरों में कम से कम एक स्मार्टफ़ोन होने के मामले में केरल(97.5%), हिमाचल प्रदेश(95.6%) और मणिपुर(92.9%) सबसे आगे हैं।
  • sc
    सोनिया यादव
    "पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"
    19 Nov 2021
    शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेक्शुअल मंशा से छूना भी अपराध है। धारा 7 के तहत टच और फिजिकल कॉन्टैक्ट को “स्किन टू स्किन टच” तक सीमित करना न केवल संकीर्ण होगा, बल्कि प्रावधान की बेतुकी…
  • Farmer wins, hate is defeated
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत गया किसान, नफरत हार गई!
    19 Nov 2021
    पिछले एक साल से जिन 3 कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है आज मोदी सरकार ने उसको ख़ारिज करने का फ़ैसला लिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार…
  • doctor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गया ज़िले में 15 लाख से ज़्यादा की महिला आबादी पर केवल 24 महिला डॉक्टर
    19 Nov 2021
    बिहार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ की भारी कमी है साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो बद से बदतर है। नीति आयोग की 2019 के हेल्थ इंडेक्स में 21 राज्यों की सूची में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License