NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
मोदी जी और सोशल मीडिया : अभी न जाओ छोड़कर…!
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के जरिये सोशल मीडिया छोड़ने की मंशा जताई है। जिसके बाद ट्विटर पर इस संबंध में न सिर्फ संदेशों की बाढ़ आ गई बल्कि इस पर मीम्स भी आने लगे। विपक्ष ने भी उनके ऊपर तीखे कटाक्ष किए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Mar 2020
cartoon click

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया एकाउंट्स छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल @नरेंद्रमोदी से ट्वीट किया, ‘‘ इस रविवार को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं। इस बारे में आपको जानकारी दूंगा।’’

This Sunday, thinking of giving up my social media accounts on Facebook, Twitter, Instagram & YouTube. Will keep you all posted.

— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2020

आज सुबह समाचार लिखे जाने तक इस ट्वीट को 48K यानी 48 हज़ार लोगों ने रि-ट्वीट किया है, जबकि 167.3K यानी 1 लाख 67 हज़ार 300 लोगों ने लाइक किया है। 
 
मोदी के इस ट्वीट के कुछ ही मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर ‘नो सर’ हैशटैग ट्रेंड करने लगे और लोग उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने की अपील करते नजर आए।

कुछ लोगों ने तो बाकायदा यह जानना चाहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने का मन क्यों बना रहे हैं।

एक ने ट्वीट किया,‘‘ नो सर.... हम जानते हैं कि आप सोशल मीडिया के दुरुपयोग से निराश हैं लेकिन हमें आपकी जरूरत है।’’
ट्विटर पर इस संबंध में न सिर्फ संदेशों की बाढ़ आ गई बल्कि इस पर मीम्स भी आने लगे। 
एक मीम में,‘‘सोशल मीडिया के सभी मंचों पर लोग मोदी से कह रहे हैं: जाने नहीं देंगे तुझे..साथ में थ्री इडियट्स के इस मशहूर गाने का स्नैपशॉट भी लगाया गया है।

नफ़रत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं : राहुल

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने पर कटाक्ष किया और पार्टी के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।’’

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है। ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख, फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख और इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर तीन करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। 

मोदी ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं। 

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं! आभार ,भारत का नागरिक।''

मोदी भक्त सोशल मीडिया छोड़ दें तो देश शांत हो जाएगा: एनसीपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए मंगलवार को कहा कि अगर मोदी ''भक्त'' सोशल मीडिया छोड़ दें तो देश ‘‘शांत’’ हो जाएगा।

एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि मोदी का फैसला देशहित में होगा।

मलिक ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ''कल मोदीजी ने संकेत दिया कि वह रविवार से सोशल मीडिया छोड़ना चाहते हैं। कुछ नेता भी (सोशल मीडिया) छोड़ने की बात कह रहे हैं। अगर सभी भक्त सोशल मीडिया छोड़ दें तो देश शांत हो जाएगा।''

उन्होंने ट्वीट किया, ''मोदी जी का फैसला देशहित में होगा। हम इसका स्वागत करेंगे। मोदी जी फैसला लीजिए।''

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

cartoon click
Narendra modi
Social Media
twitter
Facebook
instagram
Rahul Gandhi
Congress
NCP

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

पंजाब विधानसभा चुनाव: प्रचार का नया हथियार बना सोशल मीडिया, अख़बार हुए पीछे

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

‘बुल्ली बाई’: महिलाओं ने ‘ट्रोल’ करने के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी

कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में न Modi magic न Yogi magic
    06 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से यूपी में छठे चरण के मतदान के बाद की चुनावी स्थिति का जायज़ा लिया। जनता किसके साथ है? प्रदेश में जनता ने किन मुद्दों को ध्यान में रखते…
  • poetry
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'
    06 Mar 2022
    पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को ध्यान में रखते हुए पढ़िये अजमल सिद्दीक़ी की यह नज़्म...
  • yogi-akhilesh
    प्रेम कुमार
    कम मतदान बीजेपी को नुक़सान : छत्तीसगढ़, झारखण्ड या राजस्थान- कैसे होंगे यूपी के नतीजे?
    06 Mar 2022
    बीते कई चुनावों में बीजेपी को इस प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा है कि मतदान प्रतिशत घटते ही वह सत्ता से बाहर हो जाती है या फिर उसके लिए सत्ता से बाहर होने का खतरा पैदा हो जाता है।
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले
    06 Mar 2022
    हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है।
  • 7th phase
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव आख़िरी चरण : ग़ायब हुईं सड़क, बिजली-पानी की बातें, अब डमरू बजाकर मांगे जा रहे वोट
    06 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ़ आख़िरी दौर के चुनाव होने हैं, जिसमें 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इसमें नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत अखिलेश का गढ़ आज़मगढ़ भी शामिल है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License