NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक : चलो टिकटॉक डिलीट किया, अब रोज़ी-रोटी की बात करें
क्या अब हमारी सरकार तैयार है बुनियादी मुद्दों पर बात करने के लिए। शायद अब सरकार को तैयारी कर लेनी चाहिए रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर युवाओं के सवालों का जवाब देने के लिए?
आज का कार्टून
30 Jun 2020
cartoon click

चीन से विवाद के चलते भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर रोक लगा दी है। भारतीय युवाओं में टिकटॉक का बेहद क्रेज़ था। और बुजुर्गों को अक्सर शिकायत रहती थी कि इस टिकटॉक ने उन्हें सबकुछ भुला दिया है। पढ़ना-लिखना, काम-काज़। रोज़ी-रोटी की चिंता छोड़ युवा दिन-रात टिकटॉक में डूबे हुए हैं। शायद इस सबका फायदा सरकार को भी मिला। लेकिन क्या अब हमारी सरकार तैयार है बुनियादी मुद्दों पर बात करने के लिए। शायद अब सरकार को तैयारी कर लेनी चाहिए रोज़ी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर युवाओं के सवालों का जवाब देने के लिए?

टिकटॉक ने कहा सरकारी आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में है

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार चीनी ऐप टिकटॉक ने मंगलवार को कहा कि वह भारत सरकार के आदेश के मुताबिक ऐप को बंद करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने जोर देते हुये कहा कि उसने ऐप का इस्तेमाल करने वाले किसी भी भारतीय की जानकारी चीन अथवा किसी अन्य देश के साथ साझा नहीं की है।

छोटे वीडियो साझा करने वाली इस कंपनी ने कहा कि उसे अपनी प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण देने के लिये संबंधित सरकारी पक्षों से मिलने के लिये आमंत्रित किया गया।

भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाली 59 ऐप को बंद कर दिया। इनमें काफी प्रचलित टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह हैं।

इस बीच, टिकटॉक ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि टिकटॉक ने खुद इन ऐप स्टोर से ऐप को हटाया है।

भारत में टिकटॉक के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने टिकटॉक सहित 59 ऐप को बंद करने का अंतरिम आदेश जारी किया है। हम इस आदेश का पालन कर रहे हैं। हमें संबंधित सरकारी पक्षों के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण देने के लिये आमंत्रित किया गया।’’

टिकटॉक का कहना है कि वह भारतीय कानूनों के तहत आंकड़ों की निजता और सुरक्षा जरूरतों का लगातार अनुपालन करती है और उसने भारत में उसकी ऐप का इस्तेमाल करने वाले किसी भी भारतीय के बारे में कोई सूचना चीन की सरकार अथवा अन्य किसी देश के साथ साझा नहीं की है। ‘‘हम उपयोगकर्ताओं की निजता और सत्यनिष्ठा को सबसे अधिक महत्व देते हैं।’’

cartoon click
Irfan ka cartoon
cartoon
Tiktok Ban
59 Apps ban
Indo-China Tension
modi sarkar

Related Stories

बिहार चुनावः सांकेतिक तस्वीरों की आड़ में बीजेपी का फ़र्ज़ीवाड़ा!

टिकटॉक बिकने से किसका होगा फ़ायदा?

चीनी ऐप पर सरकारी बैन और पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमत

आख़िर प्रसार भारती पीटीआई से ख़फ़ा क्यों है?

बीमार पिता को साइकिल से लाने वाली ज्योति का सम्मान - बन रहा चुनावी अभियान!  

प्रधानमंत्री जी, ‘जनता कर्फ़्यू’ तो ठीक है, लेकिन आप बताइए कि सरकार का क्या इंतज़ाम है?

मोदी जी और सोशल मीडिया : अभी न जाओ छोड़कर…!

झारखंड : लिंचिंग को ललकार

दुराचार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो : मुकदमा दर्ज


बाकी खबरें

  • अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: अधिकारियों ने जामिया मस्जिद में महत्वपूर्ण रमज़ान की नमाज़ को रोक दिया
    29 Apr 2022
    प्रशासन का कहना है कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जामिया में इबादत गुजारों के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद सामूहिक इबादत को रोकने का ये निर्णय लिया गया है।
  • लाल बहादुर सिंह
    किधर जाएगा भारत— फ़ासीवाद या लोकतंत्र : रोज़गार-संकट से जूझते युवाओं की भूमिका अहम
    29 Apr 2022
    गहराता रोज़गार संकट और कठिन होती जीवन-स्थितियां भारत में फ़ासीवाद के राज्यारोहण का सबसे पक्का नुस्खा है। लेकिन तमाम फ़ासीवाद-विरोधी ताकतें एकताबद्ध प्रतिरोध में उतर पड़ें तो यही संकट समाज को रैडिकल…
  • ज़ाहिद खान
    इरफ़ान ख़ान : अदाकारी की इब्तिदा और इंतिहा
    29 Apr 2022
    29 अप्रैल 2020 को हमसे जिस्मानी तौर पर जुदा हुए इरफ़ान ख़ान अपनी लासानी अदाकारी से अपने चाहने वालों के दिलो ज़ेहन में हमेशा ज़िंदा रहेंगे।
  • एजाज़ अशरफ़
    क्यों धार्मिक जुलूस विदेशी भूमि को फ़तह करने वाले सैनिकों जैसे लगते हैं
    29 Apr 2022
    इस तरह के जुलूस, मुसलमानों पर हिंदुओं का मनोवैज्ञानिक प्रभुत्व स्थापित करने और उन्हें अपने अधीन करने के मक़सद से निकाले जा रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,377 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
    29 Apr 2022
    दिल्ली में आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,490 नए मामले दर्ज़ किए गए |
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License