NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: मुलाकात हुई क्या बात हुई…!
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां बहुत तेज़ हो गई हैं। नये-पुराने सियासी रिश्ते बन और बिगड़ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के बीच गठबंधन की चर्चा ज़ोर से चल पड़ी। हालांकि आरएलडी और उसकी सहयोगी रही समाजवादी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया है।
आज का कार्टून
02 Nov 2021
cartoon

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां बहुत तेज़ हो गई हैं। नये-पुराने सियासी रिश्ते बन और बिगड़ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के बीच गठबंधन की चर्चा ज़ोर से चल पड़ी। हालांकि आरएलडी और उसकी सहयोगी रही समाजवादी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया है। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाक़ात से यह अटकलें चल पड़ीं थीं। दरअसल प्रियंका रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के बाद दिल्ली जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची और उसी दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली जाने के लिए वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और दोनों एक ही विमान से दिल्ली रवाना हुए। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और रालोद में गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गये। हालांकि सपा और आरएलडी नेताओं ने दावा किया है कि आरएलडी का गठबंधन सपा के साथ ही होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी।

इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोमवार समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन मुकम्मल है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

cartoon click
cartoon
Irfan ka cartoon
UP elections
Congress
RLD
BSP
SP
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Modi
    संजय कुमार
    क्या मोदी की निरंकुश शैली आगे भी काम करेगी? 
    02 Dec 2021
    नव-उदारवादी व्यवस्था आक्रोश पैदा करती है, आत्मविश्वास को नष्ट करती है, और लोगों को साज़िशपूर्ण विचार और भव्यता की नकली कहानियों का आसान शिकार बनाती है।
  • karnataka
    सबरंग इंडिया
    Hate watch: कथित बजरंग दल के सदस्यों ने कर्नाटक के बेलूर में ईसाई प्रार्थना कक्ष में हंगामा किया
    02 Dec 2021
    हंगामा करने वालों को बेलूर में प्रार्थना कक्ष में तबाही मचाते हुए वीडियो में देखा जाता है, और समुदाय की कुछ महिलाओं ने उनका सामना किया
  • Geneva
    पीपुल्स डिस्पैच
    कोविड-19 चिकित्सा उत्पादों पर ट्रिप्स छूट की मांग को लेकर जन आंदोलनों, ट्रेड यूनियनों और वाम दलों ने हाथ मिलाया
    02 Dec 2021
    ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद 12वें विश्व व्यापार संगठन के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है और ट्रेड यूनियन, नागरिक समाज संगठन और वामपंथी पार्टियां कोविड-19 चिकित्सा उत्पादों को…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 9,765 नए मामले, 477 मरीज़ों की मौत 
    02 Dec 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 6 हज़ार 541 हो गयी है।
  • Sadhu Sants
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड वापसी, एक चुनावी फ़ैसला!
    02 Dec 2021
    “भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसे उदाहरण बहुत कम मिलेंगे कि जब कोई निर्वाचित सरकार किसी विधेयक को विधानसभा में ध्वनिमत से पारित करे और वही सरकार अपने बनाए हुए अधिनियम को वापस ले। निश्चित रूप से ये…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License