NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
भारत
राजनीति
आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
एक वीडियो क्लिप में गुज्जर चौरावाला गांव के लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील करते दिख रहे हैं। गुज्जर वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि भाजपा हिंदुओं की और विपक्षी समाजवादी पार्टी मुस्लिम पार्टी है।
भाषा
24 Jan 2022
BJP

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): चुनावी सभा में भड़काऊ भाषण देने और निर्वाचन आयोग के प्रचार संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मीरापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ककरोली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति के रविवार को सभा करने के आरोप में प्रशांत गुज्जर और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 संबंधी स्थिति के मद्देनजर सभी प्रकार की जनसभाओं और रैलियों पर रोक लगा दी है।

एक वीडियो क्लिप में गुज्जर चौरावाला गांव के लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील करते दिख रहे हैं। गुज्जर वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि भाजपा हिंदुओं की और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) मुस्लिम पार्टी है।

शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच करने के बाद गुज्जर और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि गुज्जर जिस चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, वह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए और जिला प्राधिकारियों की अनुमति के बिना आयोजित की गई थी।

शर्मा ने कहा कि गुर्जर और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 (चुनाव के संबंध में वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), महामारी रोग अधिनियम की धारा तीन और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (विधिवत रूप से घोषित लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) और धारा 269 एवं धारा 270 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ धारा 505 (2), धारा 171 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सात चरणीय उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।

Uttar pradesh
UP Assembly Elections 2022
BJP
Hate Speech

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया

पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !


बाकी खबरें

  • kisan
    अफ़ज़ल इमाम
    कृषि कानूनों की वापसी का कारण सिर्फ़ विधानसभा चुनाव नहीं
    23 Nov 2021
    ऐतिहासिक किसान आंदोलन महज 3 काले कानूनों की वापसी और एमएसपी के कानून बनाने आदि की कुछ मांगों तक सीमित नहीं रह गया है। यह हर किस्म के दमन, नाइंसाफी, देश की संपत्तियों व संसाधनों की लूट और सत्ता के…
  • fiscal
    प्रभात पटनायक
    मोदी सरकार की राजकोषीय मूढ़ता, वैश्वीकृत वित्तीय पूंजी की मांगों से मेल खाती है
    23 Nov 2021
    राजकोषीय मूढ़ता मेहनतकश जनता पर दो तरह से हमला करती है। वह एक ओर तो बेरोज़गारी को ज़्यादा बनाए रखती है और दूसरी ओर मुद्रास्फ़ीति को बढ़ाने के ज़रिए, उनकी प्रति व्यक्ति वास्तविक आय को घटाती है।
  • MSRTC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसआरटीसी हड़ताल 27वें दिन भी जारी, कर्मचारियों की मांग निगम का राज्य सरकार में हो विलय!
    23 Nov 2021
    एमएसआरटीसी कर्मचारियों के एक समूह ने बिना शर्ट पहने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और ठाकरे सरकार से प्रत्येक डिपो के एक कर्मचारी प्रतिनिधि से सीधे बात करने को कहा।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में करीब 10 महीने बाद कोरोना के 8 हज़ार से कम नए मामले सामने आए 
    23 Nov 2021
    देश मेंएक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.33 फ़ीसदी यानी 1 लाख 13 हज़ार 584 हो गयी है।
  • NAM
    एन.डी.जयप्रकाश
    गुटनिरपेक्ष आंदोलन और भारत के एशियाई-अफ़्रीकी रिश्तों को बढ़ावा देने के प्रयास: III
    23 Nov 2021
    एशियाई और अफ़्रकी देशों के भीतर सैन्य-समर्थक गुटों के अड़ंगे को आख़िरकार मज़बूती मिल गयी, जिसने स्थायी एकता और सहयोग के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License