NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
‘तस्करी’ से लाई गई सुपारी जलाने पर मिजोरम के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज, विपक्ष ने साधा निशाना
सुपारी व्यापारी लल्हरुएतलुआंगी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 18 दिसंबर को म्यांमा सीमा के पास केलकांग गांव में तीन ट्रकों को रोका था।
भाषा
23 Dec 2021
Mizoram
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

आइजोल: म्यांमा के रास्ते कथित रूप से तस्करी कर लाई गई सुपारी में आग लगाने के मामले में चंफाई की जिलाधिकारी मारिया सीटी जुआली के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस में मामला दर्ज होने की घटना को लेकर राज्य में घमासान मच गया है और विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है।

सुपारी व्यापारी लल्हरुएतलुआंगी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 18 दिसंबर को म्यांमा सीमा के पास केलकांग गांव में तीन ट्रकों को रोका था।

उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों ने आइजोल जा रहे इन ट्रकों से 150 बोरे सुपारी उतारी और वहीं पर उसे आगे लगा दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उस रात अधिकारियों की कार्रवाई के दौरान पांच ट्रक वहां से निकल गए थे। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की।

शिकायत में कहा कि जिलाधिकारी ने चालकों के मोबाइल फोन और ट्रक की चाबियां भी छीन लीं।

मोबाइल फोन और चाबियां छीनने के अलावा यह सत्यापित किए बिना कि सामान विदेशी मूल के थे या नहीं, माल को कथित रूप से जलाने के लिए लल्हरुएतलुआंगी ने जिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत चम्फाई पुलिस थाना में दर्ज की गई है, जिसने भारतीय दंड संहिता की धारा 435 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ से शरारत), 427 (पचास रुपये तक की राशि का नुकसान पहुंचाने के लिए शरारत) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, जिलाधिकारी ने कहा कि वह कानून के अनुसार काम कर रहीं थी।

उन्होंने कहा कि सुपारी के बैग इसलिए उतारे गए थे ताकि जांच हो सके कि उनमें मादक पदार्थ तो छिपाकर नहीं रखा गया। दावा किया कि सुपारी के बैग में कई मौकों पर ट्रांसपोर्टरों द्वारा मादक पदार्थ छिपाकर लाए जाते हैं।

कांग्रेस और जेडपीएम सहित विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर राज्य में एमएनएफ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह तस्करों को सीमा पार स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और यहां तक कि उन्हें अधिकारियों को चुनौती देने का साहस भी दे रही है।

MIZORAM
betel nut

Related Stories

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

गली-गली सूबे-सूबे तनाव बढ़ाता निज़ाम और विपक्षी-एकता का ममता अभियान

असम और मिजोरम के सीमा संघर्ष की जड़ें

असम-मिज़ोरम सीमा विवाद: असम के पांच पुलिसकर्मियों की मौत, विपक्ष उठा रहा है गंभीर सवाल

मिजोरम ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एएमसी क्षेत्र में लगाया पूर्ण लॉकडाउन

पांच राज्यों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार

नागरिकता कानून; पूर्वोत्तर का हाल : असम से लेकर मेघालय-मिजोरम तक जारी है विरोध

अनुच्छेद 370 : अगला निशाना उत्तर-पूर्व होने की आशंका!

भारत-नेपाल में बाढ़ से तबाही मानवीय गतिविधियों के चलते बढ़ी

चुनावों में नॉर्थ-ईस्ट की एक स्पष्ट झलक


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    उत्तर प्रदेश: पेपर लीक की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार गिरफ्तार
    02 Apr 2022
    अमर उजाला के बलिया संस्करण ने जिस दिन दोपहर 2 बजे से परीक्षा होनी थी उस दिन सुबह लीक पेपर प्रकाशित किया था।
  • इलियट नेगिन
    समय है कि चार्ल्स कोच अपने जलवायु दुष्प्रचार अभियान के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करें
    02 Apr 2022
    दो दशकों से भी अधिक समय से कोच नियंत्रित फ़ाउंडेशनों ने जलवायु परिवर्तन पर सरकारी कार्यवाई को विफल बनाने के लिए 16 करोड़ डॉलर से भी अधिक की रकम ख़र्च की है।
  • DU
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूजीसी का फ़रमान, हमें मंज़ूर नहीं, बोले DU के छात्र, शिक्षक
    01 Apr 2022
    नई शिक्षा नीति के तहत UGC ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कई कदम लागू करने के लिए कहा है. इनमें चार साल का स्नातक कोर्स, एक प्रवेश परीक्षा और संस्थान चलाने के लिए क़र्ज़ लेना शामिल है. इन नीतियों का…
  • रवि शंकर दुबे
    इस साल यूपी को ज़्यादा बिजली की ज़रूरत
    01 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश की गर्मी ने जहां बिजली की खपत में इज़ाफ़ा कर दिया है तो दूसरी ओर बिजली कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए हैं। देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी के बीच कैसे समन्वय होता है।
  • सोनिया यादव
    राजस्थान: महिला डॉक्टर की आत्महत्या के पीछे पुलिस-प्रशासन और बीजेपी नेताओं की मिलीभगत!
    01 Apr 2022
    डॉक्टर अर्चना शर्मा आत्महत्या मामले में उनके पति डॉक्टर सुनीत उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि कुछ बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके चलते उनकी पत्नी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License