NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया : अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल पृथक-वास में गए
इसके साथ ही केंद्र ने अधिकरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामले में स्थगन का अनुरोध किया।
भाषा
07 Sep 2020
अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल

नयी दिल्ली: केंद्र ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल स्वत: पृथक-वास (क्वारंटीन) में हैं। इसके साथ ही उसने अधिकरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामले में स्थगन का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने इस याचिका की सुनवाई कुछ दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया क्योंकि इसमें पेश हो रहे अटॉर्नी जनरल स्वत: पृथक-वास में हैं।

पीठ ने राजू का अनुरोध स्वीकार कर लिया और मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 15 सितंबर तय की।

सूत्रों के मुताबिक वेणुगोपाल के स्टाफ का एक सदस्य कोविड-19 से पीड़ित पाया गया था जिसके बाद वह खुद पृथक-वास में चले गए।

शीर्ष अदालत सैन्य बल अधिकरण, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण समेत कई अधिकरणों में रिक्त पदों को भरने से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री कौशिक एम्स में भर्ती

ऋषिकेश: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की कोविड—19 की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि कौशिक को रविवार की देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

इससे पहले, कौशिक कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण शनिवार से ही पूरी तरह पृथक—वास में थे और रविवार को उनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीसीआर जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर उन्होंने एम्स में भर्ती होने का निर्णय किया ।

वहीं देहरादून शहर के धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली भी कोविड—19 से पीड़ित होने के कारण यहां पत्नी सहित पिछले चार दिनों से भर्ती हैं।

इसके अलावा, बेटे और भतीजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी अपने स्टाफ के साथ अगले कुछ दिनों के लिए घर में ही पृथक—वास में चले गये हैं ।

प्रदेश में अब तक 24000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कुल 341 मरीज इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

K. K. Venugopal
Supreme Court
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License