NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सेंटर-लेफ्ट उम्मीदवार लुइस अबिनैडर डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति पद के चुनावों में आगे
लुइस अबिनैडर ने पहले ही अपनी जीत को "अपरिवर्तनीय" मानते हुए डोमिनिकन रिपब्लिक के निर्वाचित-राष्ट्रपति के रूप में घोषित कर दिया।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jul 2020
लुइस अबिनैडर

सेंटर-लेफ्ट पार्टी मॉडर्न रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरएम) के लुइस अबिनैडर डोमिनिकन रिपब्लिक में 5 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में प्रमुख उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। 41.16% मतों की गिनती करने के बाद डोमिनिकन रिपब्लिक के सेंट्रल इलेक्टोरल बोर्ड (जेसीई) ने प्रारंभिक परिणामों को प्रस्तुत किया और घोषणा की कि पीआरएम उम्मीदवार 53.27% मतों से आगे चल रहे थे।

37.13% मतों के साथ दूसरे स्थान पर सत्तारूढ़ डोमिनिकन लिबरेशन पार्टी (पीएलडी) के गोंजालो कैस्टिलो हैं, इसके बाद 8.57% मतों के साथ पीपुल्स फोर्स (पीएफ) के पूर्व राष्ट्रपति लियोनेल फर्नांडीज हैं।

हालांकि कल देर रात आबिनैडर ने चुनाव में अपनी जीत को "अपरिवर्तनीय" मानते हुए डोमिनिकन रिपब्लिक के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में खुद को घोषित किया।

राजधानी में अपने समर्थकों के बीच इस "जीत" के भाषण में अबिनैडर ने कहा, "आज रात हमें एक बड़े सामूहिक प्रयास का परिणाम मिला है और मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं, हालांकि सेंट्रल इलेक्टोरल बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित नहीं किया है, अनुमान से पता चलता है कि हमारी जीत अपरिवर्तनीय है।" इस भाषण को उनके ट्विटर अकाउंट पर प्रसारित किया गया था।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोंजालो कैस्टिलो और लियोनेल फर्नांडीज ने अबिनैडर की जीत को स्वीकार करते हुए अपनी हार मान ली। वर्तमान राष्ट्रपति डैनिलो मेडिना ने भी नए निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी।

7.5 मिलियन से अधिक डोमिनिकनवासी 2020-2024 के कार्यकाल के लिए देश के नए राष्ट्रपति, उपाध्यक्ष, 32 सीनेटर और 190 प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए पात्र थें। नए राष्ट्रपति 16 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इन चुनावों के लिए मूलतः 17 मई की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। डोमिनिकन रिपब्लिक इस हेल्थ इमर्जेंसी के बीच चुनाव कराने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश है।

Luis Abinader
Dominican Republic
Presidential Election
PRM
JCE

Related Stories

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

क्या ट्रम्प का समय समाप्त हुआ?


बाकी खबरें

  • SHAE
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्रिकेट: नहीं रहे स्पिन के जादूगर
    04 Mar 2022
    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और महान गेंदबाज़ शेन वॉर्न का निधन हो गया है। ख़बरों के मुकाबिक हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव में, याद उन वीरों की जिन्होंने मणिपुर को बनाया सेकुलर
    04 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मणिपुर के उन शहीदों से रुबरू कराया जिन्होंने मणिपुर को साम्राज्यवादी ताकतों से बचाने के लिए , मणिपुर को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए संघर्ष किया और जान की बाज़ी लगाई।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी की लड़ाई का आख़िरी दांव, जो जीता वही सिकंदर
    04 Mar 2022
    अब यूपी की लड़ाई का आख़िरी चरण आ गया है। सात मार्च-सातवां चरण... इस सातवें और अंतिम चरण में कुल 9 ज़िलों की 54 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें बनारस भी है और आज़मगढ़ भी। एक मोदी का गढ़ तो दूसरा अखिलेश…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस संघर्ष : प्रचार की तमाम हदें पार! लौट रहे छात्रों से "मोदी ज़िंदाबाद" के नारे !
    04 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद है तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बीजेपी सरकार के झूठे प्रचार तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं और यूक्रेन-रूस संघर्ष के चलते यूक्रेन में भारतीय विद्यार्थी पिछले 8 दिनों से फसे हुए हैं…
  • medical
    एम.ओबैद
    बिहार : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फ़ीस कम करने और राइट टू हेल्थ की मांग होने लगी तेज़
    04 Mar 2022
    बिहार विधानसभा में प्राइवेट कॉलेजों द्वारा ली जाने वाली मोटी फ़ीस का मुद्दा उठाया गया है। राज्य सरकार भी राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का शुल्क कम कराने पर विचार करे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License