NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।
भाषा
05 Apr 2021
उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों और अगले दो दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

इसी तरह, अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश में सात-नौ अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने कहा कि छह अप्रैल से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में पांच-सात अप्रैल के दौरान बूंदाबांदी से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

इसी तरह, उत्तराखंड में छह-नौ अप्रैल के दौरान बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, पांच-सात अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। साथ ही इससे जुड़े मैदानी इलाकों में छह-सात अप्रैल के दौरान मौसम के ऐसे ही हालात रहेंगे।

आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

NORTH INDIA
Weather Report

Related Stories

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर

ग़रीबी के आंकड़ों में उत्तर भारतीय राज्यों का हाल बेहाल, केरल बना मॉडल प्रदेश

एक बार फिर बाढ़ की चपेट में उत्तर बिहार, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उत्तर भारत में वायरस के ब्रिटिश प्रकार से सबसे अधिक संक्रमित, पश्चिम में ‘डबल म्यूटेंट’ का कहर

अपने ही इतिहास से शापित एक असहाय राजनीतिज्ञ का सच बोलना

“फ़ारूक़ी साब ने उर्दू अदब के फ़लक को ज़बरदस्त ऊंचाई बख़्शी”

मध्य और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, यूपी में बिजली गिरने से 26 की मौत


बाकी खबरें

  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : ‘भाषाई अतिक्रमण’ के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मगही-भोजपुरी-अंगिका को स्थानीय भाषा का दर्जा देने का किया विरोध
    02 Feb 2022
    पिछले दिनों झारखंड सरकार के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों की नियुक्तियों के लिए भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को धनबाद और बोकारो जिला की स्थानीय भाषा का दर्जा…
  • ukraine
    पीपल्स डिस्पैच
    युद्धोन्माद फैलाना बंद करो कि यूक्रेन बारूद के ढेर पर बैठा है
    02 Feb 2022
    मॉर्निंग स्टार के संपादक बेन चाकों लिखते हैं सैन्य अस्थिरता बेहद जोखिम भरी होती है। डोंबास में नव-नाजियों, भाड़े के लड़ाकों और बंदूक का मनोरंजन पसंद करने वाले युद्ध पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।…
  • left candidates
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: मज़बूत विपक्ष के उद्देश्य से चुनावी रण में डटे हैं वामदल
    02 Feb 2022
    “…वामदलों ने ये चुनौती ली है कि लूट-खसोट और उन्माद की राजनीति के खिलाफ एक ध्रुव बनना चाहिए। ये ध्रुव भले ही छोटा ही क्यों न हो, लेकिन इस राजनीतिक शून्यता को खत्म करना चाहिए। इस लिहाज से वामदलों का…
  • health budget
    विकास भदौरिया
    महामारी से नहीं ली सीख, दावों के विपरीत स्वास्थ्य बजट में कटौती नज़र आ रही है
    02 Feb 2022
    कल से पूरे देश में लोकसभा में पेश हुए 2022-2023 बजट की चर्चा हो रही है। एक ओर बेरोज़गारी और गरीबी से त्रस्त देश की आम जनता की सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं हैं, तो
  • 5 election state
    रवि शंकर दुबे
    बजट 2022: क्या मिला चुनावी राज्यों को, क्यों खुश नहीं हैं आम जन
    02 Feb 2022
    पूरा देश भारत सरकार के आम बजट पर ध्यान लगाए बैठा था, खास कर चुनावी राज्यों के लोग। लेकिन सरकार का ये बजट कल्पना मात्र से ज्यादा नहीं दिखता।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License