NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।
भाषा
05 Apr 2021
उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों और अगले दो दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

इसी तरह, अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश में सात-नौ अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने कहा कि छह अप्रैल से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में पांच-सात अप्रैल के दौरान बूंदाबांदी से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

इसी तरह, उत्तराखंड में छह-नौ अप्रैल के दौरान बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, पांच-सात अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। साथ ही इससे जुड़े मैदानी इलाकों में छह-सात अप्रैल के दौरान मौसम के ऐसे ही हालात रहेंगे।

आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

NORTH INDIA
Weather Report

Related Stories

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर

ग़रीबी के आंकड़ों में उत्तर भारतीय राज्यों का हाल बेहाल, केरल बना मॉडल प्रदेश

एक बार फिर बाढ़ की चपेट में उत्तर बिहार, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

उत्तर भारत में वायरस के ब्रिटिश प्रकार से सबसे अधिक संक्रमित, पश्चिम में ‘डबल म्यूटेंट’ का कहर

अपने ही इतिहास से शापित एक असहाय राजनीतिज्ञ का सच बोलना

“फ़ारूक़ी साब ने उर्दू अदब के फ़लक को ज़बरदस्त ऊंचाई बख़्शी”

मध्य और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, यूपी में बिजली गिरने से 26 की मौत


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के नए मामले तो कम हुए लेकिन प्रति दिन मौत के मामले बढ़ रहे हैं  
    29 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,35,532 नए मामले सामने आए हैं | इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 871 मरीज़ों की मौत हुई है और देश में अब तक 4 लाख 93 हज़ार 198 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।
  • unemployment
    अजय कुमार
    सरकारी नौकरियों का हिसाब किताब बताता है कि सरकार नौकरी ही देना नहीं चाहती!
    29 Jan 2022
    जब तक भारत का मौजूदा आर्थिक मॉडल नहीं बदलेगा तब तक नौकरियों से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का कोई भी मुकम्मल हल नहीं निकलने वाला।
  • Gorakhpur
    सत्येन्द्र सार्थक
    गोरखपुर : सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड 2 लाख बेरोज़गार, मात्र 4.42% को मिला रोज़गार
    29 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में सक्रिय बेरोज़गारों की संख्या 41 लाख से ज़्यादा है। मगर सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार रिक्त पदों की संख्या सिर्फ़ 1,256 है।
  • hum bharat ke log
    लाल बहादुर सिंह
    झंझावातों के बीच भारतीय गणतंत्र की यात्रा: एक विहंगम दृष्टि
    29 Jan 2022
    कारपोरेट ताकतों ने, गोदी मीडिया, इलेक्टोरल बॉन्ड समेत अनगिनत तिकड़मों से अपनी हितैषी ताकतों को राजनीतिक सत्ता में स्थापित कर तथा discourse को कंट्रोल कर एक तरह से चुनाव और लोकतन्त्र का अपहरण कर लिया…
  • Padtaal Duniya Bhar Ki
    न्यूज़क्लिक टीम
    अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को
    28 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अफ़ग़ानिस्तान में गहराते मानवीय संकट, भुखमरी पर हुई दो अंतरराष्ट्रीय बैठकों के परिणामों पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License