NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
उत्पीड़न
मज़दूर-किसान
महिलाएं
भारत
चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2022
Nisha yadav
निशा यादव के लिए न्याय माँगते मज़दूर-किसान

उत्तर प्रदेश के चंदौली के मनराजपुर गांव में खाकी वर्दी पर निशा यादव नामक जिस लड़की को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा था, उस मामले को लेकर किसानों और मजदूरों ने चंदौली जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले चिलचिलाती धूप में न्याय की गुहार लगाते हुए रैली भी निकाली गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव कर रहे थे। मनराजपुर कांड को लेकर किसान-मजदूर इसलिए गुस्से में हैं कि आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सैयदराजा थाने के पूर्व कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मी लापता हैं और उन्हें पकड़कर जेल भेजने में पुलिस के अफसर तनिक भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए वाम दलों के लोग लगातार धरना दे रहे हैं।

चिलचिलाती धूप में किसानों-मजदूरों ने निशा यादव को न्याय दिलाने के लिए रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों पर बुल्डोजर चलाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सीएम योगी के राज में मनराजपुर घटना के आरोपी खाकी वर्दी वालों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चल रहा है? भाजपा सरकार सिर्फ दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों के घरों को निशाना बना रही है। सिर्फ गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं और बुल्डोजर भी उनके मकानो पर ही चलाया जा रहा है। मांग की गई कि निशा यादव का कत्ल करने वाले आरोपियों के खिलाफ दफा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। 

प्रदर्शनकारी किसानों-मजदूरों ने बर्बरता की शिकार निशा यादव के परिजनों को पचास लाख मुआवज़ा देने, मंहगाई पर रोक लगाने, नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति बंद करने की मांग की गई। जिलाधिकारी दफ्तर बंद होने पर चंदौली के एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि जब मनराजपुर कांड की न्यायिक जांच नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मोदी-योगी सरकार के राज में दलितों-पिछड़ों, किसानों मजदूरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सांप्रदायिकता की राजनीति देश के विकास में बाधक है। न्याय और संविधान के हिसाब से डबल इंजन की सरकार नहीं चल रही है। मंहगाई आसमान छू रही है और समाज का हर तबका परेशान हैं। 

जनसभा में माकपा के जिला कार्यवाहक सचिव शम्भूनाथ यादव, किसान नेतापरमानन्द कुशवाहा, लालचंद यादव, नंदलाल यादव, महिला नेत्री लालमणि, मजदूर नेता जयनाथ, नंदलाल, भृगनाथ विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा आदि प्रमुख लोग शामिल थे। सभा की अध्यक्षता किसान नेता परमानन्द कुशवाहा और संचालन सतीश चंद्र ने किया।

ये भी पढ़ें: चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

Nisha Yadav
Nisha yadav Murder
Chandauli Murder case
Chandauli Protest

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?


बाकी खबरें

  • stan swamy
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड : फ़ादर स्टेन स्वामी समेत सभी राजनीतिक बंदियों की जीवन रक्षा के लिए नागरिक अभियान शुरू
    02 Jun 2021
    तलोजा जेल में यूएपीए के तहत बंद 84 वर्षीय वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर बीमार अवस्था में बेहतर इलाज़ के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया…
  • caa
    अरित्री दास
    ग़ैर मुस्लिम शरणार्थियों को पांच राज्यों में नागरिकता
    02 Jun 2021
    हालांकि सीएए के नियम अभी बने नहीं हैं, लेकिन इसके पहले ही केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आकर पांच प्रदेशों के 13 जिलों में रह रहे गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता…
  • रामदेव के ख़िलाफ़ डॉक्टरों ने मनाया ‘काला दिवस, एमपी में डॉक्टरों की भारी कमी और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    रामदेव के ख़िलाफ़ डॉक्टरों ने मनाया ‘काला दिवस, एमपी में डॉक्टरों की भारी कमी और अन्य ख़बरें
    02 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे रामदेव के बयानों के ख़िलाफ़ डॉक्टरों ने मनाया ‘काला दिवस’, मप्र में डॉक्टरों की भारी कमी और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • बेरोज़गारी का थप्पड़, योगी शासन की ज़्यादती !
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    बेरोज़गारी का थप्पड़, योगी शासन की ज़्यादती !
    02 Jun 2021
    आज बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में अभिसार शर्मा दो मुद्दों की बात कर रहे हैं। कोरोना के बाद बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बाद बेरोज़गारी की, जिसपर सरकार का ध्यान अभी तक नहीं गया है। साथ की उत्तर प्रदेश की…
  • हिमाचल : सीटू ने सरकार से टैक्सी व अन्य निजी परिवहन सेवाओं में कार्यरत लोगों की आर्थिक मदद की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल : सीटू ने सरकार से टैक्सी व अन्य निजी परिवहन सेवाओं में कार्यरत लोगों की आर्थिक मदद की मांग की
    02 Jun 2021
    सीटू राज्य कमेटी ने कोरोना के कारण मासिक किस्त न चुका पाने वाले संचालकों की गाड़ियों को सरकारी, निजी बैंकों व फाइनेंस कम्पनियों द्वारा जब्त करने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है व इसे अमानवीय करार दिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License