NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
शिकागो के शिक्षकों को मिली छोटी जीत, शहरी प्रशासन अस्थायी समझौते पर सहमत
ये समझौता स्वास्थ्य संबंधी समस्या तथा ऐसे लोगों के साथ रहने वाले शिक्षकों को दूरस्थ शिक्षा जारी रखने की अनुमति देगा। शिकागो शिक्षक यूनियन गुरुवार से पहले इस पर मतदान करने को तैयारी कर रहा है और यह भी कहता है कि यह अंतिम समझौता नहीं है।
पीपल्स डिस्पैच
08 Feb 2021
शिकागो के शिक्षकों को मिली छोटी जीत, शहरी प्रशासन अस्थायी समझौते पर सहमत

शिकागो के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने महीनों के लंबे संघर्ष के बाद एक छोटी जीत हासिल की है क्योंकि शहर के प्रशासन ने कक्षाओं को फिर से खोलने के लिए एक अस्थायी समझौते पर सहमति व्यक्त की है। कुछ कक्षाओं और ग्रेडों के लिए स्कूलों के फिर से खुलने से एक दिन पहले रविवार 7 फरवरी को घोषित इस अस्थायी समझौते के चलते स्कूलों के सामूहिक लॉकडाउन और शिक्षकों द्वारा हड़ताल को समाप्त किया गया है। शिकागो टीचर्स यूनियन (सीटीयू) द्वारा लामबंध किए गए शिक्षक COVID-19 महामारी के दौरान स्कूलों को फिर से खोलने की शहरी प्रशासन की अव्यवस्थित योजनाओं का विरोध करते रहे हैं।

इस अस्थायी समझौते के तहत चरणबद्ध तरीके से कक्षा में उपस्थिति फिर से शुरू करनी होगी जो गुरुवार 11 फरवरी से शुरू होगा। इस समझौते में सोमवार के बजाय गुरुवार को प्राथमिक स्कूल के छात्र और विशेष छात्रों के लिए उपस्थित होकर पढ़ाई शुरु होगी। इस बीच किंडरगार्टेन से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को 1 मार्च को फिर से शुरू किया जाएगा और छठी से आठवीं कक्षा के छात्र 1मार्च को कक्षा में उपस्थित होंगे। इस समझौते में हर हफ्ते 1,500 स्कूल स्टाफ के लिए टीकाकरण का भी आश्वासन दिया गया है।

माता-पिता को "परिचालन व्यवहार्यता" के आधार पर उपस्थित होकर या दूरस्थ शिक्षा के लिए विकल्प चुनने का विकल्प दिया जाएगा। यह समझौता उन शिक्षकों को भी अनुमति देगा जिनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं या वे ऐसे लोगों के साथ रहते हैं और जिनके पास कोई छात्र नहीं है उन्हें दूरस्थ तरीके से शिक्षण जारी रखने की अनुमति होगी।

जबकि शिकागो पब्लिक स्कूल सिस्टम के प्रमुखों और शिक्षकों की मांग को अस्वीकार करने वाले तथा लगभग आठ महीने से एक समझौते के लिए चर्चा रोकने वाले मेयर लोरी लाइटफुट ने इस अस्थायी समझौते पर अपनी खुशी जाहिर की है। सीटीयू ने और अधिक सावधानीपूर्वक टिप्पणी की है। यूनियन ने कहा कि शिक्षकों और सीपीएस बोर्ड को फिर से खोलने के लिए एक स्थायी समझौता करना बाकी है और स्कूलों को फिर से खोलने के लिए अन्य दबाव वाले मुद्दों और संघीय सुरक्षा दिशानिर्देशों को लेकर बातचीत जारी रहेगी।

सीटीयू ने में लिखा, "यूनियन और शिक्षा बोर्ड के बीच अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। हमारे पास जो ढांचा है उसे हमारे सभी सदस्यों को पहले समीक्षा और आकलन करना होगा क्योंकि यह हमारे सदस्य हैं जिन्हें इस वैश्विक महामारी के बीच स्कूलों में लौटने के लिए कहा जा रहा है।"

इस अस्थायी समझौते को लागू होने के लिए गुरुवार से पहले इसकी मंजूरी देनी होगी। स्थानीय स्तर के नेतृत्व वाले इस यूनियन के प्रतिनिधियों को यह निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करने की उम्मीद है कि क्या इस समझौते को इसके 25,000 सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया जाना है या नहीं या अकेले प्रतिनिधियों द्वारा मतदान किया जाना है।

chicago
Teachers and staff Demands
Chicago Teachers Union
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License