NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चीन का अमेरिका पर सुरक्षा परिषद में इज़रायल की आलोचना को रोकने का आरोप
फ़िलिस्तीन के भीतर नागरिकों की मौत को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार गाज़ा में इज़रायल के हमले पर औपचारिक बयान जारी करने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विफल रहा।
पीपल्स डिस्पैच
17 May 2021
चीन का अमेरिका पर सुरक्षा परिषद में इज़रायल की आलोचना को रोकने का आरोप

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दूसरी आपात बैठक में गाजा में इजरायली हमले को लेकर औपचारिक बयान पर सहमति बनने में असफल होने के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा रविवार 16 मई को कहा कि ऐसा यूएस द्वारा बाधा उत्पन्न करने के चलते हुआ है।

वांग यी ने बैठक के दौरान कहा, "अफसोस की बात है कि सिर्फ एक देश की रुकावट के कारण सुरक्षा परिषद एक स्वर में नहीं बोल पा रही है।" ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन ने "परिषद को कार्रवाई करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए पहले ही एक प्रेस बयान तैयार किया है।"

चीन सत्र की अध्यक्षता कर रहा था और उसके आग्रह पर आपात बैठकें बुलाई गईं। ये बैठक वर्चुअल तरीके से की गई थी।

अमेरिका ने गाजा के अंदर इजरायल के हमले का आधिकारिक तौर पर ये कहते हुए समर्थन किया है कि आत्मरक्षा इजरायल का अधिकार है।

रूस के उप विदेश मंत्री सेगेई वर्शिनिन ने भी बैठक को संबोधित किया और संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ से बने मिड्ल ईस्ट क्वार्टेट की एक तत्काल बैठक के लिए कहा।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वांग यी ने पहले इस बात पर जोर दिया था कि हाल के वर्षों में "एक स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण के फिलिस्तीनी अधिकार का लगातार उल्लंघन किया गया है" और "फिलिस्तीनी मुद्दे के उचित समाधान के बिना" इस क्षेत्र में वास्तविक शांति नहीं हो सकती है।

इस बैठक को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी संबोधित किया जिन्होंने दोनों पक्षों से लड़ाई रोकने का आग्रह किया। इस बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी इसी तरह का आह्वान किया।

इस बैठक में बोलते हुए फिलिस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की निष्क्रियता और इजरायल के हमले की निंदा करने में उनकी विफलता की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष दो पड़ोसियों के आपस में लड़ने का मुद्दा नहीं है ब्लकि यह उपनिवेशवाद का मुद्दा है।

भारत सहित कई अन्य सदस्यों ने फिलीस्तीनी मुद्दे और द्विराष्ट्र समाधान का समर्थन किया और युद्धस्थिति को समाप्त करने का आह्वान किया। हालांकि, इजरायल के राजदूत गिलाद एर्डन ने रक्षात्मक कार्रवाई के रूप में गाजा पर इजरायल के हमलों को उचित ठहराया और अन्य सदस्यों को इसका समर्थन करने के लिए कहा।

घनी आबादी वाले फिलीस्तीनी क्षेत्र गाजा के अंदर इजरायल के हवाई हमला दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। इन हमलों में 58 बच्चों सहित कम से कम 191 लोग मारे गए हैं और 1,200 से अधिक घायल हुए हैं।

China
America
UN Security Council
Palestine
Gaza
Israel

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License