NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चीन ने कोरोना वायरस की विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की, 12,000 लोगों का सफल इलाज़ किया गया
अध्ययन से पता चला है कि दिल की बीमारी, डायबिटीज़, सांस संबंधी रोग और उच्च रक्तचाप से प्रभावित लोगों में संक्रमण का खतरा ज़्यादा है।
संदीपन तालुकदार
22 Feb 2020
CoronaVirus

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने COVID-19 पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। चीन की ‘’जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी’’ में इस वायरस के फैलने के बाद से सामने आए 44,000 मामलों का ब्योरा है। ‘’द एपिडेमियोलॉजिकल कैरेक्टरस्टिक ऑफ एन ऑउटब्रेक ऑफ 2019 नोवेल कोरोनावायरस डिसीज़ (COVID-19)’’ नाम से प्रकाशित यह पेपर CCDC (चाइनीज़ सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस पेपर में 11 फरवरी तक चीन में सामने आए COVID-19 के 44,672 मामलों का अध्ययन है। इसमें वायरस के संक्रमण के तरीके और इसका पिछला ब्योरा भी दिया गया है।

40,000 मामलों में से करीब 80.9 फ़ीसदी मध्यम, 13.8 फ़ीसदी गंभीर और 4.7 फ़ीसदी नाजुक मामले थे। संक्रमित लोगों में मृत्यु दर कम है, लेकिन 80 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों में यह काफी ऊंची हो जाती है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई राज्य का वुहान शहर है। एक ओर इस राज्य में कोरोनावायरस से मृत्यु दर 2.9 फ़ीसदी है। दूसरी तरफ, बाकी चीन में यह दर 0.4 फ़ीसदी है। COVID-19 की पूरे चीन में मृत्यु दर 2.3 फ़ीसदी है।

अलग-अलग उम्र समूहों में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दर में ऊतार-चढ़ाव देखा गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित, 39 साल की उम्र तक के लोगों में मृत्यु दर 0.2 फ़ीसदी के बेहद कम स्तर पर है। वहीं उम्र के पांचवे दशक में चल रहे लोगों में यह दर बढ़कर 0.4 फ़ीसदी पहुंच जाती है। उम्र के छठवें दशक (50 से 59 साल की उम्र के लोग) में चल रहे लोगों के बीच मृत्यु दर 1.3 फ़ीसदी है। 60 से 70 साल की उम्र के बीच के लोगों में यह दर 3.6 फ़ीसदी और आठवें दशक में पहुंच चुके लोगों के लिए 8.0 फ़ीसदी है।
graph coronavirus.JPG

Coronavirus Fatality Rate in China. Image courtesy: Chinese Centre for Disease Control (CCDC)

लैंगिक आधार पर देखें, तो पुरूषों में मृत्यु दर महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा है। पुरुषों में मृत्यु दर 2.8 फ़ीसदी और महिलाओं में 1.7 फ़ीसदी है। अध्ययन में उन बीमारियों का भी परीक्षण किया गया, जिनसे कोरोना वायरस के संक्रमित होने की अधिक संभावना होती है। दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित लोगों के संक्रमण का शिकार होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इसके बाद क्रमश: डायबिटीज़, सांस संबंधी बीमारियों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में संक्रमण के खतरे की आशंका ज्यादा होती है।

अध्ययन में मेडिकल स्टॉफ के संक्रमित होने के खतरे का भी परीक्षण किया गया। इसके मुताबिक़, 3019 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण का शिकार हुए, जिनमें से 1,716 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 11 फरवरी तक पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हुई है। बता दें इस अध्ययन में 11 फरवरी तक के आंकड़े ही शामिल किए गए हैं। 51 साल के लिउ झिमिंग, वुहान के वूचांग हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर थे। झिमिंग, COVID-19 के चलते जान गंवाने वाले वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों में से एक हैं।

17 फरवरी को एक रिपोर्ट से पता चला है कि कोरोना वायरस के 1,886 नए मामले आए हैं, जिनसे 98 मौतें हुई हैं। 98 में से 93 मौतें और 1,807 संक्रमण के मामले हुबेई राज्य से हैं, जो इस बीमारी का केंद्र है। हालांकि ‘रिकवरी रेट (ठीक होने की दर)’ से आशा जागी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अभी तक कुल मिलाकर 12,000 लोग ठीक हुए हैं।

संक्रमण वक्र  (Epidemic Curve) का स्तर 23 जनवरी को अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा। 11 फरवरी तक यह लगातार ढलान पर था। अध्ययन के मुताबिक़, संक्रमण से प्रभावित शहरों के पृथक्करण, जरूरी जानकारी के लगातार प्रसारण और कई क्षेत्रों में ‘रैपिड रिस्पांस टीम’ की तैनाती की वजह से कोरोनावायरस के मामलों में कमी आई है। बड़ी संख्या में लंबी छुट्टियों से वापस लौट रहे लोगों के मद्देनज़र लेखक ने इस बीमारी के पलटवार की आशंका भी जताई है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

China Publishes Detailed Study of Coronavirus, over 12,000 People Recover

Coronavirus research
Coronavirus study
Chinese Centre for Disease Control and Prevention
COVID-19
Largest Study on Coronavirus in China
Wuhan
Chinese Journal of Epidemiology

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Omprakash
    राज वाल्मीकि
    ओमप्रकाश वाल्मीकि सिर्फ़ दलित लेखक नहीं, राष्ट्रीय हिंदी साहित्यकार हैं: डॉ. एन. सिंह
    18 Nov 2021
    ओमप्रकाश वाल्मीकि ने ‘दलित साहित्य का सौन्दर्य शास्त्र’ लिखकर उन सवर्ण आलोचकों को जवाब दिया था, जो दलित साहित्य में शिल्पकला की कमी बताते थे।  उनकी कहानियों में ‘अम्मा’, ‘बिरम की बहू’, ‘सलाम', '…
  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License