NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
नागरिकता कानून: यूपी के मऊ अब तक 19 लोग गिरफ्तार, आरएएफ और पीएसी तैनात
मऊ के सभी मदरसे और स्‍कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। शहरी इलाके की दुकानें भी फिलहाल बंद हैं। जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। जिले में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गयी हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Dec 2019
Protest in mau
Image courtesy: Punjabkesari

मऊ (उप्र): संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे, जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया विश्‍वविद्यालय के छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मऊ जिले में सोमवार रात भड़की हिंसा के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालात का जायजा लेने मऊ पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पाण्‍डेय ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण टोला इलाके में सोमवार की रात हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 24 लोगों को चिह्नित कर उनमें से 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के वीडियो फुटेज और अखबारों में छपी तस्‍वीरों के जरिये उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

उन्‍होंने बताया कि हालात के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गयी हैं। चौक इलाके से दक्षिण टोला तक दो कम्‍पनी आरएएफ और इतनी ही कम्‍पनी पीएसी बल तैनात किया गया है। बलिया, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्‍य है।

शहर के सभी मदरसे और स्‍कूल-कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। शहरी इलाके की दुकानें भी फिलहाल बंद हैं। जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। रेलवे तथा स्टेशन बस स्टैण्ड पर भी बल तैनात किया गया है।

मालूम हो कि सोमवार की शाम जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल मिर्जा हाजीपुरा चौक पर सीएए और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए दक्षिण टोला थाने को आग के हवाले करने की कोशिश की थी। उपद्रवियों ने थाने के कम्‍प्‍यूटर रूम में जबर्दस्‍त तोड़फोड़ की थी।

दक्षिण टोला के थानाध्‍यक्ष निहार नंदन कुमार के मुताबिक, करीब 300 लोगों की भीड़ शाम को पांच से छह बजे के बीच थाने में जबरन घुस गयी और तोड़फोड़ की। उन्‍होंने थाने की बाहरी दीवार भी गिरा दी।

उन्होंने बताया कि हालात काबू में करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन समेत कई गाड़ियां भी फूंक दी थीं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CAA
Protest against CAA
Citizenship Amendment Act
City Civil Amendment Bill
Lucknow
Mau
UP
police
Uttar pradesh
उत्तर प्रदेश
नागरिक संशोधन बिल
मऊ
यूपी पुलिस
लखनऊ

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

अनुदेशकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों? 17 हज़ार तनख़्वाह, मिलते हैं सिर्फ़ 7000...

लखनऊ: देशभर में मुस्लिमों पर बढ़ती हिंसा के ख़िलाफ़ नागरिक समाज का प्रदर्शन

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 


बाकी खबरें

  • मेनका गांधी
    भाषा
    मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
    24 Jun 2021
    एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स…
  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License