NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
भारत
राजनीति
जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
भरत डोगरा
18 Feb 2022
Budget 2022

पर्यावरण बचाव एवं उर्जा नवीनीकरण के उपयोग की कोशिशों के लिए अपर्याप्त आवंटन एक चिरस्थायी मुद्दे बने हुए हैं। हालाँकि इस बात में कोई विवाद नहीं है कि इस मोड़ पर पर्यावरणीय उपायों हेतु महत्वपूर्ण आवंटन की आवश्यकता है। इसके बावजूद, एक बार फिर से 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट में पर्यावरण के लिए प्रयास और आवंटन दोनों में ही कमी पड़ गई है, और इसके प्रतिकूल नतीजे देखने को मिल सकते हैं।  

सबसे पहले, भारत को पहले से बेहतर स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहलकदमियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। दूसरा, कोविड-19 महामारी के चलते पूर्व के आवंटनों में कुछ मदों में भारी कटौती कर दी गई थी, और उनकी भरपाई की एक अनिवार्य जरूरत आन पड़ी है।

मार्च 2021 में, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति ने 2020-21 के लिए संशोधित अनुमानों की प्रस्तुती के दौरान आवंटन में 35% की कटौती की सूचना दी थी। सरकार ने योजनाओं की वार्षिक योजना में उल्लिखित सभी प्रस्तावित गतिविधियों में आवंटित धनराशि को घटा दिया था। इसमें कहा गया था कि उस वर्ष के अनुमान पिछले तीन वर्षों में सबसे कम थे। उदहारण के लिए, संरक्षण एवं विकास पर अनुसंधान और विकास के लिए आवंटित फंड पिछले पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम था। उपयोग भी काफी कम था, उन तीन वर्षों में मात्र 16.3%, 35.8% और 23.5% था। 

वर्ष 2020-21 में जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के लिए 40 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया था, जिसे बाद के वर्ष में घटाकर 24 करोड़ रूपये कर दिया गया था। इस बीच, सरकार ने जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन फण्ड के आवंटन में भी कटौती कर इसे 80 करोड़ रूपये से घटाकर 44 करोड़ रूपये कर दिया। अगले वर्षों के लिए इस मद में 30 करोड़ और 60 करोड़ रूपये आवंटित किये गए थे।

2021-22 में पर्यावरण मंत्रालय के लिए पिछले वर्ष में की गई कटौती की भरपाई करने का प्रयास किये बिना ही बजट अनुमान को पूर्ववत 2,863 करोड़ रूपये ही रखा गया था। इसी प्रकार एक साल पहले की गई महत्वपूर्ण कटौती के बावजूद 2020-21 में नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के लिए 5,646 करोड़ रुपये के पूर्ववत आवंटन को बरकरार रखा गया था।

सेंटर फॉर बजट एंड गवर्नेंस एकाउंटेबिलिटी (सीबीजीए) के अनुमान के मुताबिक सरकार ने 2020-21 में अक्षय उर्जा मंत्रालय के लिए केंद्रीय अनुदान में कटौती की है, जिसे संशोधित अनुमान में 5,646 करोड़ रूपये से घटाकर 3,343 करोड़ रूपये कर दिया गया था। वर्ष 2016-17 में इस श्रेणी के तहत होने वाले 7,476 करोड़ रूपये के वास्तविक व्यय पर विचार करते हुए यह कटौती एक निराशाजनक स्थिति का संकेत देती है।

सरकार से मिलने वाले अनुदान के अलावा, नवीन एवं अक्षय उर्जा मंत्रालय आंतरिक एवं अतिरिक्त-बजटीय संसाधनों पर निर्भर करता है। इनमें मुख्यतया सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जुटाए गए लाभ, ऋण और इक्विटी शामिल होते हैं, जो हाल के दिनों में बढे हैं। हालाँकि, हम केंद्रीय योजनाओं में बजटीय संसाधनों को लेकर कहीं अधिक चिंतित हैं- जो कि बेहद मामूली गति से बढ़कर 6,788 करोड़ रूपये हो पाए हैं, और पिछली कटौतियों के चलते परियोजनाओं के पूरा होने में बाधा बनी हुई है। 

ग्रिड-इंटरैक्टिव अक्षय उर्जा के लिए 2020-21 के बजट अनुमान जो कि 4,350 करोड़ रूपये थे उसे घटाकर 2,689 करोड़ रूपये कर दिया गया था, जबकि ऑफ-ग्रिड अक्षय उर्जा के लिए यह कटौती 1,184 करोड़ रूपये से 558 करोड़ रूपये कर दी गई थी। इसके अलावा, सौर ग्रिड से कनेक्टेड उर्जा के लिए 2020-21 के लिए 2,150 करोड़ रूपये का मूल आवंटन किया गया था। संशोधित अनुमान में, केंद्र ने इसे घटाकर 1,254 करोड़ रूपये कर दिया, फिर 2021-22 के बजट अनुमान में बढ़ाकर 2,689 करोड़ रूपये कर दिया। 

हाल के वर्षों में, इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि नवीन एवं अक्षय उर्जा मंत्रालय की ओर से मंगल टरबाइन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की जायेगी। किसान-विज्ञानी मंगल सिंह के द्वारा ईजाद किये गए इस उपकरण के जरिये, जल धाराओं और नहरों से बहने वाली जल उर्जा का इस्तेमाल पानी को उपर उठाकर सिंचाई और पीने के पानी में उपयोग किया जा सकता है। अफ़सोस की बात है कि यद्यपि ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा नियुक्त मैथानी कमेटी ने टरबाइन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तो प्रदान की थी, लेकिन इसके लिए कोई आवंटन नहीं मिला। कुछ संसोधनों के साथ, इसके जरिये फसल प्रसंस्करण एवं कुटीर उद्योगों में मदद की जा सकती है और इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन एवं उर्जा लागतों में कमी लाने की भी प्रचुर संभावना है। 

इसी प्रकार, सरकार ने हरित उर्जा कॉरिडोर परियोजना को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन 2020-21 में इसके लिए किये गए 300 करोड़ रूपये के आवंटन को घटाकर 160 करोड़ रूपये, या कहें तो करीब-करीब आधा कर दिया गया। वहीँ यदि 2018-19 के वास्तविक व्यय को देखें तो यह 500 करोड़ रूपये था, जो इस विचार के वित्तपोषण में लगातार गिरावट की प्रवृति को प्रदर्शित करता है। उर्जा दक्षता ब्यूरो के उर्जा संरक्षण एवं उर्जा दक्षता कार्यक्रमों के संबंध में 2020-21 के लिए 213 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे, जिसे बाद में घटाकर 93 करोड़ रूपये कर दिया गया। 

इसलिए, हम 2020-21 के दौरान सभी महत्वपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों और पहलकदमियों में भारी गिरावट की प्रवृत्ति को देखते हैं, जिसके बाद इनके लिए आवंटनों को बढ़ाने के प्रयास किये जाते हैं, जिसके चलते वित्त वर्ष 2021-22 में भी धनराशि को कमोबेश पिछले स्तरों पर लाया जा सका। अनुदानों में इस प्रकार के उतार-चढ़ाव हमें यह जानने में मदद नहीं करते हैं कि 2020-21 के लिए की गई कटौती को बाद में कितना समेटा जा सका था। ऐसा प्रतीत होता है कि उर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के मामले में भारत लगातार पिछड़ता जा रहा है।

इन कार्यक्रमों में उल्लेखनीय वृद्धि की स्पष्ट जरूरत बनी हुई है। हालाँकि, पर्यवरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अपने वित्त पोषण में मात्र 3,030 करोड़ रूपये की मामूली बढोत्तरी देखी है। विशेषकर, जलवायु परिवर्तन में अनुकूलन के लिए किया गया नगण्य आवंटन, जो कि जलवायु परिवर्तन कार्यों के लिए एक अनिवार्य पहलू है, बेहद निराशाजनक रहा। पिछले वर्ष में, राष्ट्रीय अनुकूलन कोष के लिए बजट अनुमान 60 करोड़ रूपये का किया गया था, हालाँकि वास्तविक खर्च सिर्फ 44 करोड़ रूपये ही किया गया। 2022-23 के लिए फिर से 60 करोड़ रूपये ही आवंटन किये गए हैं, जो इसके बजट के निचले स्तर पर ठहराव का संकेत देते हैं। जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के मामले में, पिछले साल आवंटन 30 करोड़ रूपये का किया गया था, जबकि खर्च मात्र 20 करोड़ रूपये हुए। 2022-23 के बजट में भी इसके लिए 30 करोड़ रूपये ही निर्धारित किये गए हैं।

नवीन एवं अक्षय उर्जा मंत्रालय की बात करें तो, ऑन-ग्रिड सौर उर्जा के लिए आवंटन को पहले से बढ़ा दिया गया है, लेकिन ऑफ-ग्रिड सौर उर्जा के लिए पिछले वर्ष के 237 करोड़ रूपये के आवंटन को घटा दिया गया है। अब 2022-23 में यह मात्र 62 करोड़ रूपये रह गया है। ध्यान रहे कि यह भारी कटौती पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान में की गई कटौती के बाद की गई है। संशोधित अनुमान में, हरित उर्जा कॉरिडोर को 2021-22 में उनका आवंटन 150 करोड़ रूपये पर आधा ही मिला। 

जहाँ तक ग्रिड से जुड़े जैव-उर्जा का प्रश्न है, तो 2021-22 में इसके लिए 120 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे, जिसे संशोधित अनुमान में घटाकर 57 करोड़ रूपये कर दिया गया। और 2022-23 में इसके लिए मात्र 50 करोड़ रूपये ही आवंटित किये गए हैं। ऑफ-ग्रिड जैव-उर्जा को पिछले वर्ष 70 करोड़ रूपये मिले थे, और वर्ष में बाद में इसे घटाकर 36 करोड़ रूपये कर दिया गया। इस वर्ष, इसे सिर्फ 20 करोड़ रूपये ही दिए गए हैं। अक्षय ऊर्जा पर अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर पिछले वर्ष 75 करोड़ रूपये मिले थे, जिसे घटाकर 28 करोड़ रूपये कर दिया गया था। और 2022-23 में इसे 35 करोड़ रूपये ही आवंटित किये गए हैं। 

इसी प्रकार 2020-21 में उर्जा संरक्षण एवं दक्षता (ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी एफिशिएंसी के तहत) 80 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे, जिसे 2021-22 में घटाकर 40 करोड़ रूपये कर दिया गया था। अब, 2022-23 के बजट में इसके लिए 60 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के तहत सतत शहरी विकास कार्यक्रम जिसे सिटी इन्वेस्टमेंट टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन कहा जाता है, के बजट में 2021-22 में कटौती कर इसे 332 करोड़ रूपये से घटाकर 141 करोड़ रूपये कर दिया गया था। 

विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये आवंटन निहायत अपर्याप्त हैं, और विभिन्न मदों के व्यय में यदि कोई कटौती नहीं भी की गई है तो ठहराव के लक्षण नजर आते हैं। जैसा कि सारी दुनिया इस समय पारिस्थितिकी संकट से जूझ रही है, ऐसे में निश्चित रूप से पर्यावरणीय चिंताओं पर पहले से कहीं अधिक ध्यान देने की जरूरत है।  

लेखक सेव अर्थ नाउ अभियान के मानद संयोजक हैं। उनकी हालिया पुस्तकों में प्रोटेक्टिंग अर्थ फॉर चिल्ड्रेन और प्लेनेट इन पेरिल शामिल हैं। व्यक्त विचार निजी हैं। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

Climate Budget Keeps Swinging, Always Falls Short

Environment
BUDGET 2022
climate change
urban development
National Adaptation Fund for Climate Change
Ministry of New and Renewable Energy
Greenhouse Gas Emissions
energy costs

Related Stories

गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा

मज़दूर वर्ग को सनस्ट्रोक से बचाएं

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

लगातार गर्म होते ग्रह में, हथियारों पर पैसा ख़र्च किया जा रहा है: 18वाँ न्यूज़लेटर  (2022)

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

दुनिया भर की: गर्मी व सूखे से मचेगा हाहाकार

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर


बाकी खबरें

  • Nishads
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: आजीविका के संकट के बीच, निषाद इस बार किस पार्टी पर भरोसा जताएंगे?
    07 Mar 2022
    निषाद समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को अब मछली पकड़ने और रेत खनन के ठेके नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी पारंपरिक आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • Nitish Kumar
    शशि शेखर
    मणिपुर के बहाने: आख़िर नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स क्या है...
    07 Mar 2022
    यूपी के संभावित परिणाम और मणिपुर में गठबंधन तोड़ कर चुनावी मैदान में हुई लड़ाई को एक साथ मिला दे तो बहुत हद तक इस बात के संकेत मिलते है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने निर्णय से लोगों को चौंका सकते हैं।
  • Sonbhadra District
    तारिक अनवर
    यूपी चुनाव: सोनभद्र के गांवों में घातक मलेरिया से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत, मगर यहां के चुनाव में स्वास्थ्य सेवा कोई मुद्दा नहीं
    07 Mar 2022
    हाल ही में हुई इन मौतों और बेबसी की यह गाथा भी सरकार की अंतरात्मा को नहीं झकझोर पा रही है।
  • Russia Ukraine war
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: जेलेंस्की ने कहा रूस पर लगे प्रतिबंध पर्याप्त नहीं, पुतिन बोले रूस की मांगें पूरी होने तक मिलट्री ऑपरेशन जारी रहेगा
    07 Mar 2022
    एक तरफ रूस पर कड़े होते प्रतिबंधों के बीच नेटफ्लिक्स और अमेरिकन एक्सप्रेस ने रूस-बेलारूस में अपनी सेवाएं निलंबित कीं। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूक्रेन के हवाई…
  • International Women's Day
    नाइश हसन
    जंग और महिला दिवस : कुछ और कंफ़र्ट वुमेन सुनाएंगी अपनी दास्तान...
    07 Mar 2022
    जब भी जंग लड़ी जाती है हमेशा दो जंगें एक साथ लड़ी जाती है, एक किसी मुल्क की सरहद पर और दूसरी औरत की छाती पर। दोनो ही जंगें अपने गहरे निशान छोड़ जाती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License