NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार
देश में नफ़रतों का दौर जारी है, बुल्ली और सुल्ली ऐप के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला सामने आया है। जिसमें अब गिरफ़्तारी भी हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Jan 2022
club house
Image Courtesy : National Herald

इतिहास की किताबों में जिस तरह से हिंदुस्तान की एकता और भाईचारे के किस्से लिखे गए हैं, अब मानों वो कहीं गुम हो गए हैं, क्योंकि बीते कुछ वक्त से एक धर्म विशेष के लिए जिस तरह से नफ़रत बोने की कोशिश की जा रही है, वो बेहद डरावनी है।

कभी धर्म के नाम नफरती संसदें की जाती हैं तो कभी एक समुदाय की महिलाओं के अस्मिता तक को दांव पर रख दिया जाता है। मानों देश में एक धर्म युद्ध सा छिड़ गया हो।

दरअसल सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई ऐप के बाद ऑडियो-चैट एप्लिकेशन ‘क्लब हाउस’ ऐप ने भी जमकर बवाल मचा रखा है, हालांकि इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन तीनों आरोपियों को महिलाओं के बारे में घिनौनी और क्रूर बातें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों में से एक चैट का मॉडरेटर और स्टॉकर है, ट्रांजिट रिमांड के बाद तीनों को मुंबई लाया जाएगा। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मुंबई की राजा अकादमी ने भी क्लब हाउस चैट में मुस्लिम महिलाओं की बदनामी का आरोप लगाया था।

‘क्लब हाउस चैट’ मामले में गिरफ्तारी के बाद शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर शहर की पुलिस को मामले में गिरफ्तारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया क‍ि मुंबई पुलिस को बधाई। उन्होंने क्लब हाउस चैट के खिलाफ भी कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। नफरत को ना कहें।

Kudos @MumbaiPolice , they have got cracking on the Clubhouse chats too and some arrests have been made. Say no to hate. #Clubhouse

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) January 21, 2022

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने ‘क्लब हाउस ऐप’ और सर्च इंजन ‘गूगल’ को पत्र लिखकर कथित ऑडियो ग्रुप चैट के आयोजक के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसमें कथित तौर पर ‘मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थीं।’

आधिकारिक सूत्रों की माने तो पुलिस ने जांच के तहत ‘ग्रुप ऑडियो चैट’ के कुछ सदस्यों की पहचान भी की, जिसमें दोनों समुदायों के पुरुष और महिलाएं शामिल थे।

मामले में एक अधिकारी का कहना है कि मुंबई के एक संगठन ने ‘क्लब हाउस ऐप’ के संबंध में शहर की पुलिस से शिकायत की थी और उसे निष्क्रिय करने तथा मामला दर्ज करने की मांग की थी।

क्या है क्लबहाउस

क्लबहाउस ऐप ऑडियो चैट पर आधारित एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है। इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता अपनी रुचि के विभिन्न विषयों पर अपनी पसंद के लोगों से बातचीत, चर्चा या साक्षात्कार कर सकता है। यही नहीं कॉमन इंट्रेस्ट के लोगों के बीच आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे की चर्चा सुन भी सकते हैं। इसमें पार्ट टॉक बैक, पार्ट कॉन्फ्रेंस कॉल, पार्ट हाउसपार्टी, क्लबहाउस ऑडियो-चैट जैसे कई फीचर्स हैं।

क्लबहाउस ऐप में चैट सेशंस होते हैं, जिनमें लोग समूह बनाकर चर्चाएं कर सकते और अपनी बात रख सकते हैं। इसके तहत ही एक खास समुदाय की महिलाओं को लेकर ग्रप के सदस्यों ने आपस में चर्चा की। क्लबहाउस चैट की यह विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर हल्ला मचा है। तमाम महिला संगठन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कह रहे हैं।

सबसे पहले सुल्ली डील्स ऐप के जरिए महिलाओं पर निशाना

खास समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाने के लिए कुछ लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। पहले जुलाई, 2021 में सुल्ली डील्स ऐप सामने आया था। इस ऐप में महिलाओं की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट से चुराकर इस्तेमाल की गई और उनकी बोली लगाई गई थी। ये ऐप गिटहब ओपन सोर्स पर बनाया गया था, महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई, कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई तब जाकर इस ऐप को बैन किया गया

सुल्ली के बाद बुल्ली बाई ऐप

इसके बाद इस साल की शुरुआत में सुल्ली डील्स के जैसा ही एक और ऐप सामने आया इसका नाम था 'बुल्ली बाई' ऐप। इसे भी गिटहब पर बनाया गया था। इसे लेकर इस साल की पहली जनवरी को एक महिला पत्रकार ने ट्वीट किया और यह बताया कि उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करके इस ऐप पर उनकी बोली लगाई जा रही है।

ज़ाहिर है इन ऐप वाले शिक्षित लोग होंगे, अब आप अंदाज़ा लगाइए कि हमारे देश में शिक्षा और आधुनिक तकनीक की इस्तेमाल किन चीज़ों के लिए किया जा रहा है, किस तरह नौजवानों में एक समुदाय के प्रति ज़हर घोला जा रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Clubhouse app chat
Bulli Bai
Sulli Deals
Haryana

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

मेरे मुसलमान होने की पीड़ा...!

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग


बाकी खबरें

  • Yogi Modi's behavior on farmers' deaths
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों के मौतों पर योगी मोदी के बर्ताव पर उठे सवाल!
    09 Oct 2021
    लखीमपुर खीरी में किसानों और चार अन्य की मौत पर केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का रवैया काफी शर्मनाक रहा है। जहां इंसाफ के लिए किसानों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, वहीं आरोपी आशीष…
  • Hannan Mollah
    न्यूज़क्लिक टीम
    BJP हिंसा पर उतारू लेकिन हम आंदोलन नहीं छोड़ेंगे: हन्नान मोल्ला
    09 Oct 2021
    लखीमपुर खीरी की हिंसा के बाद किसान बेहद ग़ुस्से में है और इस हत्याकांड के बाद तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहा आंदोलन और धारदार होगा। ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्ला का मानना है कि…
  • kejriwal
    अनिल जैन
    पार्टी और सरकार को जेब में रख कर राजनीति करते केजरीवाल 
    09 Oct 2021
    केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी, दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा आदि देकर राजधानी में वोट की व्यवस्था कर अपनी सरकार को ऑटो पायलट मोड में डाल दिया है और अगले…
  • teachers protesting on the street
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने वाले सैकड़ों शिक्षक सड़क पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
    09 Oct 2021
    केंद्र की मोदी सरकार भारत को विश्वगुरु बनाने के अनेकों दावे आए दिन करती रहती है। इन दावों में एक देश के शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का भी है, हालांकि बात जब…
  • ashish mishra
    राजेंद्र शर्मा
    जूनियर टेनी: होनहार बिरवान के होत चीकने पात
    09 Oct 2021
    कटाक्ष: अब कोई कुछ भी कहता रहे, बेटे ने पिता की इच्छा तो पूरी कर दी। पिता ने दो मिनट में ठीक करने की इच्छा जतायी थी, सो पुत्र ने उससे भी कम टैम में पूरी कर दी। मजाल है जो थार को बंदों के ऊपर से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License