NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलम्बियावासी जीवन और शांति के लिए इकट्ठा हुए
देश में हिंसा को बंद करने की मांग को लेकर कौका डिपार्टमेंट के सोशल मूवमेंट्स और एफएआरसी गुरिल्ला समूह के पूर्व लड़ाके कोलंबिया में लामबंद होते रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
02 Nov 2020
कोलम्बियावासी जीवन और शांति के लिए इकट्ठा हुए

कौका डिपार्टमेंट ऑफ कोलंबिया के सोशल मूवमेंट्स के साथ-साथ गुरिल्ला समूह के पूर्व-लड़ाके रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) राष्ट्रपति इवान डूके की दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सरकार से देश में हिंसा को समाप्त करने के लिए क़दम उठाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लामबंद होते रहे हैं।

एफएआरसी के पूर्व-लड़ाके तथा मानव अधिकारों और भूमि रक्षकों एवं समुदाय व सामाजिक नेताओं के नरसंहारों और व्यवस्थित हत्याओं में वृद्धि को लेकर वे मांग कर रहे हैं कि सरकार नागरिकों के जीवन की सुरक्षा करे और गारंटी दे।

29 अक्टूबर को 30 से अधिक अफ्रीकी-वंशज, स्थानीय, मानवाधिकार, कौका डिपार्टमेंट के किसान और सामाजिक संगठनों के 500 से अधिक सहभागियों ने कोनन डेल मिके में ह्यमनिटेरियन कैरावन फॉर लाइफ एंड डिफेंस ऑफ टेरिट्री की शुरुआत की। केनन डेल मिके एक क्षेत्र है जो अल्जीरिया, एल टैम्बो और लोपेज़ डेल मिके के म्यूनिसिपलिटी से मिलकर बना है।

कैरावन का उद्देश्य इस क्षेत्र में इन समुदायों द्वारा सामना किए जा रहे मानवीय संकट पर राष्ट्रीय सरकार का ध्यान आकर्षित करना और सामाजिक-राजनीतिक हिंसा में वृद्धि का सामना करने वाले लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और साथ देना है।

इस कैरावन (कारवां) के सहभागी जो पोपायान शहर से निकले उनका सभी कस्बों और गांवों में प्रेम और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शांति के लिए संघर्ष जारी रखने के लिए लोगों से आह्वान करने के लिए विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कैरावन का समापन आज यानी 2 नवंबर को होगा।

ब्लैक कम्युनिटी प्रोसेस (पीसीएन), नेशनल एग्रेरियन कोऑर्डिनेटर (सीएनए) और पीपल्स कांग्रेस (सीडीपी) कुछ ऐसे संगठन हैं जिन्होंने इस कैरावन का आयोजन किया।

इस बीच 21 अक्टूबर को एफएआरसी के लगभग 2,000 पूर्व-लड़ाकों ने यह मांग करने के लिए जीवन और शांति की रक्षा के लिए तीर्थयात्रा शुरू की कि राष्ट्रीय सरकार साल 2016 में क्यूबा के हवाना में पूर्व सरकार और एफएआरसी के बीच हस्ताक्षरित शांति समझौतों का पालन करे।

मानवाधिकार रक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूर्व गुरिल्ला लड़ाके जो मेटा विभाग के मेसेटास शहर से मार्च करना शुरू किए थे वे कल यानी 1 नवंबर को राजधानी बोगोटा पहुंच गए। राजधानी में उन्होंने पूर्व लड़ाकों की हत्याओं को रोकने और उनके जीवन के अधिकार के लिए सम्मान की मांग करते हुए प्लाजा बोलिवर में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस तीर्थयात्रा का आयोजन रिवॉल्यूशनरी अल्टर्नेटिव फोर्सेस ऑफ द कॉमन्स (एफएआरसी) राजनीतिक दल के सदस्यों द्वारा किया गया था जो शांति समझौते के एक हिस्से के रूप में गुरिल्ला समूह के उनके निरस्त्रीकरण और लोकतंत्रीकरण के बाद उभरा है।

इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (आईएनडीईपीएजेड) द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इवान डूके ने 7 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद से 600 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं और 150 से अधिक पूर्व लड़ाकों की हत्या की गई है।

साल 2020 में अब तक 246 पर्यावरणविद, मानवाधिकार रक्षक, स्थानीय, किसान और सामाजिक नेता और एफएआरसी के 51 पूर्व-लड़ाके मारे गए। इसके अलावा इस संस्था ने बताया कि 1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2020 के बीच देश में रजिस्टर्ड 68 नरसंहारों में 270 लोग मारे गए थे। दस महीनों में कौका विभाग 9 नरसंहारों के साथ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित है। पहले स्थान पर 15 नरसंहारों के साथ एंटिओकिया है।

columbia
Protest against violence
Cauca Department
Social Movement
Black Community Process
PCN
National Egregion Coordinator
CNA
People's Congress
CDP

Related Stories

कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल के दस सप्ताह पूरे हुए

क्रूर सरकारी दमन और विवादास्पद कर सुधार बिल को वापस लेने के बीच कोलंबिया में प्रदर्शन जारी

कोलंबिया : दक्षिणपंथी सरकार की नवउदारवादी नीतियों के ख़िलाफ़ हड़ताल

नवउदारवादी उपायों के विरोध में कोलंबिया में राष्ट्रीय हड़ताल घोषित

शांति समझौते के वर्षों बाद कोलंबिया में हिंसा और मानवीय संकट गहराया

कोलंबिया के बाद इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों की हड़ताल की योजना

कोलंबिया : सोशल लीडर व शांति समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं की हत्या 2021 में भी जारी

कोलंबिया में तीन किसान नेताओं को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया

FARC पार्टी और कोलम्बियाई राष्ट्रीय सरकार ने शांति के लिए प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किये

बोलीविया में आम चुनाव स्थगित करने के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय हड़ताल जारी


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License