NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबिया के लोग संकट और हिंसा को लेकर सड़कों पर उतरे
ये राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन पुलिस की बर्बरता, आर्थिक संकट, नरसंहार और राष्ट्रीय सरकार की उदासीनता को लेकर किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
22 Sep 2020
कोलंबिया

21 सितंबर को हज़ारों कोलम्बियावासी राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल हुए और राष्ट्रपति इवान ड्यूके की दक्षिणपंथी सरकार के ख़िलाफ़ देश भर में इकट्ठा हुए। COVID-19 महामारी के चलते आर्थिक संकट का सामना करने और सोशल लीडर की निर्मम हत्या और देश में पुलिस की क्रूरता को ख़ारिज करने के लिए विभिन्न शहरों में बड़े पैमाने पर कई प्रदर्शन किए गए।

इस महामारी के बावजूद, बड़ी संख्या में नागरिकों और विभिन्न मानवाधिकार संगठनों के सदस्य, वामपंथी राजनीतिक दल, सोशल मूवमेंट्स, छात्र, शिक्षक, महिलाएं, एलजीबीटीक्यूआई, स्वदेशी और अफ्रो-वंश के संगठनों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में असंतोष व्यक्त करने के लिए देश भर में सड़कों पर उतरे। कई सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों द्वारा इस राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का आह्वान किया गया था।

राजधानी बोगोटा राष्ट्रीय विरोध के केंद्रों में से एक था जो इस गंभीर स्थिति के प्रति राष्ट्रीय सरकार की उदासीनता को लेकर आलोचना कर रहा था। इस शहर के कम से कम 14 अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हुए।

यद्यपि सरकारी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस अधिकारी मार्च के दौरान बंदूक का इस्तेमाल नहीं करेंगे या शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को नहीं कुचलेंगे। यह रिपोर्ट में सामने आया कि ईएसएमएमडी के अधिकारियों ने बोगोटा, मेडेलिन, पोपायन में भीड़ में शामिल लोगों को रोका और भीड़ को आंसू गैस का इस्तेमाल करके तितर-बितर किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और कई अन्य घायल हो गए।

विरोध प्रदर्शनों की मुख्य मांगों में से एक था 46 वर्षीय क़ानून के छात्र और टैक्सी चालक जेवियर ऑर्डोनेज़ के लिए न्याय जिनको 9 सितंबर को बोगोटा में दो अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई और साथ ही 10 सितंबर को ऑर्डोनेज़ के लिए न्याय की मांग करने वाली भीड़ में पुलिस द्वारा मारे गए 13 अन्य लोगों के लिए न्याय की मांग थी।

आर्थिक संकट का गहरा होना और बढ़ती बेरोज़गारी जो जुलाई में 20.2% से अधिक थी जिसने विरोध प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। राष्ट्रीय हड़ताल समिति में इकट्ठा हुए विभिन्न श्रमिक यूनियन्स, पेंशनर्स और छात्रों ने हाल ही में स्वीकृत डिक्री 1174 को खारिज करते हुए प्रदर्शन किया। ये डिक्री कठोरतापूर्वक पूर्ववर्ती श्रम और पेंशन सुधारों को लागू करता है।

इन प्रदर्शनकारियों ने देश में नरसंहारों को रोकने, मानवाधिकारों और भूमि रक्षकों, कम्यूनिटी और सोशल लीडर की व्यवस्थित हत्या को रोकने, एफएआरसी गुरिल्ला समूह के पूर्व लड़ाकों और महिलाओं और एलजीबीटीक्यूआई लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा को रोकने की भी मांग की। इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (आईएनडीईपीएजेड) के अनुसार इस साल 20 सितंबर तक 61 नरसंहारों में 246 लोग मारे गए जो कोलंबिया में पंजीकृत थे।

colombia
Colombians Protest
Colombian national strike
COVID-19
economic crises

Related Stories

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

कोलंबिया में महिलाओं का प्रजनन अधिकारों के लिए संघर्ष जारी

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूरों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों व कलाकारों ने एक साथ खोला मोर्चा

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License