NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
भूख-जाति से लड़ती सामुदायिक रसोई
वैसे तो कोरोना काल का असर सभी पर पड़ा है पर सफाई समुदाय पर जाति के कारण अधिक ही पड़ा है। ऐसे में कुछ लोगों और संगठनों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी तरह सफाई कर्मचारी आंदोलन की पहल पर कई राज्यों में सामुदायिक रसोई शुरू की गई है, ताकि कोई भी सफाई कर्मचारी भूखा न रहे।
राज वाल्मीकि
16 Sep 2020
सामुदायिक रसोई

पिछले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली से ही खबर आई कि दिल्ली नगर निगम (दक्षिण) के सफाई कर्मचारी वीरेंद्र सिंह चुड़ीयाणा ने कई महीनों से वेतन न मिलने और 13 सालों से स्थायी नौकरी की मांग करने के बावजूद स्थायी न करने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से परिवार सहित आत्महत्या की मंजूरी मांगी है।  सफाई कर्मचारियों का कई-कई महीने वेतन न मिलना सिर्फ दिल्ली की ही नहीं पूरे देश के सफाई कर्मचारियों के समस्या है। इस कोरोना काल में जब सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर हम सब के स्वस्थ रखने के लिए सफाई कार्य में लगे हैं, ऐसे में जब इन कोरोना वारियर्स को कई-कई महीने वेतन तक नहीं मिले – तो ये अपना घर कैसे चलाएंगे। पूरे परिवार को भुखमरी से मरते नहीं देखने पर आत्महत्या के ही सोचेंगे।

कोरोना काल में जिस तरह के हालात बने हैं उस से आप और हम सभी वाकिफ हैं। देश के आम जन पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है। महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे में दलितों में भी दलित कहे जाने वाले सफाई समुदाय की हालत तो बद से बदतर हो गई है। उन पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो वे सामाजिक रूप से अछूतपन, भेदभाव, अन्याय और अत्याचार से पीड़ित हैं दूसरी ओर गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी से परेशान हैं। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण कैसे हो।

वैसे तो कोरोना काल का असर सभी पर पड़ा है पर सफाई समुदाय पर जाति के कारण अधिक ही पड़ा है। कई सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में उनका काम छूट गया है। उनके और उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

ऐसे में कुछ लोगों और संगठनो ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उनमें एक सफाई कर्मचारी आंदोलन भी है। सफाई कर्मचारी आंदोलन एक राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन है जो पिछले तीस सालों से मैला प्रथा उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके नेशनल कन्वीनर मैग्सेसे अवार्डी बेजवाड़ा विल्सन मैला प्रथा उन्मूलन के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। समाज की ही मदद से सफाई कर्मचारी आंदोलन की पहल पर कई राज्यों में सामुदायिक रसोई खोलने का निर्णय लिया गया जिससे कोई भी सफाई कर्मचारी भूखा न रहे। अपने सीमित साधनों में सामुदायिक रसोईं का प्रबंध और संचालन सफाई कर्मचारी खुद ही कर रहे हैं। वे खुद ही खाना बनाते हैं और मिल बांटकर खाते हैं।

लेखक ने सामुदायिक रसोई से जुड़े पुरुषों और महिलाओं से बात की। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। सामुदायिक रसोई का काम फ़िलहाल चार राज्यों में वहां के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चल रहा है। ये राज्य हैं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखण्ड। सामुदायिक रसोई चल रही है - उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले की बेहटा बस्ती में, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रानीगंज बस्ती में, बिहार के रोहतास जिले के डालमिया नगर में और झारखण्ड के धनबाद जिले के कतरसगंज में।

Up Kitchen.jpegउत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की बेहटा बस्ती में सामुदायिक रसोई के देख-रेख कर रहे संजय लोहट कहते हैं कि सामुदायिक रसोई के माध्यम से हम एक ही समय का खाना दे पाते हैं पर लोगों की हमसे अपेक्षाएं अधिक होती हैं कि दो टाइम खाना मिले पर फिलहाल सीमित साधनों में हम अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। पर इस कोरोना काल में लोग इसे भी एक बड़ा सहारा मानते हैं कि कम से कम भूखे तो नहीं सोयेंगे।

Kitchen MP.jpeg

इसी प्रकार मध्य प्रदेश पन्ना के रानीगंज में प्रमुख संचालक रविता डुमार कहती हैं कि सामुदायिक रसोई से ज्यादातर लोग खुश हैं। कभी-कभी दिक्कत भी आती है। हम खाना सीमित लोगों के लिए बनाते हैं पर आस-पास की बस्ती के लोग भी आ जाते हैं। तब स्थिति असमंजस की हो जाती है न उनको मना करते बनता है और न ही भरपेट खाना दे पाते हैं पर फिर भी थोडा-थोडा आपस में साझा कर लेते हैं।

झारखण्ड में धनबाद जिले के कतरसगढ़ बस्ती का काम सन्नी राम की देखरेख में हो रहा है। वे कहते हैं कि हमारी सामुदायिक रसोई ठीक चल रही है। सबलोग मिलकर सब काम निपटा लेते हैं और फिर खाना खाकर अपने घर चले जाते हैं। कई बार लोग कुछ नॉन-वेज खाने की बात कहते हैं जो कि हमारे सीमित संसाधनों में संभव नही है। हम सादा खाना जैसे दाल-रोटी, रोटी-सब्जी इत्यादि ही बना पाते  हैं। इससे ज़्यादा हम हम जुटा नहीं पाते हैं।

bihaar kichten.jpeg

बिहार के रोहतास जिले में डालमिया नगर बस्ती की सामुदायिक रसोई कविता की देख-रेख में चल रही है। कविता कहती हैं कि मेरी सामुदायिक रसोई ठीक चल रही है। महिलाएं सहयोग कर रहीं हैं। पर कभी कभी मैं पुरुषों से परेशान हो जाती हूँ जब वे कहते है एक टाइम की जगह दो टाइम का खाना बनवाओ। जब मैं कहती हूँ कि ये संभव नहीं है वे समझने की कोशिश नहीं करते। नॉन-वेज की भी मांग होती है। वैसे सब ठीक है हम लोग मिलजुल कर खाना बनाते खाते हैं।

संजय (उत्तर प्रदेश), रविता (मध्य प्रदेश), सनीराम (झारखण्ड) और कविता (बिहार) से सरकारी मदद के बारे में पूछने पर उन्होंने असंतोष प्रकट किया। उनका कहना था सरकार बड़े-बड़े वादे करती है पर काम नहीं करती है। जितनी राहत पहुँचाने की बात सरकार करती है उतनी लोगों तक पहुँचती नहीं है। जिनके पास राशन कार्ड हैं उनको सरकार ने राशन दिया है वह भी इतना कम दिया है कि  परिवार के लिए पूरा नही हो पाता। हमारे बहुत से लोगों के पास राशन कार्ड ही नहीं हैं।

सामुदायिक रसोई में खाना बनाते और खाते वक्त बातों-बातों में महिलाएं कहती हैं कि उनके पुरुष राज्य से बाहर कमाने के लिए गए थे पर लॉकडाउन में उनका काम बंद हो गया और वे वापस लौट आए। ऐसे में घर का खर्च कैसे चले। सरकार हमारे बारे में क्यों नहीं सोचती।

सामुदायिक रसोई का एक सकारात्मक पहलू यह भी है कि इस से समुदाय में एकता की भावना और परस्पर सहयोग का भाव भी विकसित हो रहा है। वैसे तो खाना बनाने की कमान महिलाओं ने ही संभाल रखी है पर इसमें पुरुष भी अपना यथासंभव सहयोग करते हैं। सामुदायिक रसोई के समय बस्ती के लोग आपस में मिल कर अपने दुख–सुख भी साझा कर लेते हैं।

(लेखक सफाई कर्मचारी आंदोलन से जुड़े हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Coronavirus
COVID-19
poverty
Hunger
Community Kitchen
Caste
Cleaning community
Narendra modi
BJP
economic crises
unemployment

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License