NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
तेलंगाना में सड़क परिवहन निगम कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, बस सेवा बाधित होने से यात्री परेशान
कर्मचारी यूनियन की मांग है कि टीएसआरटीसी का सरकार में पूर्ण विलय कर दिया जाए। उनकी अन्य मांगों में निगम के खाली पदों को भरना, चालक और सह चालकों को रोजगार की सुरक्षा देना, वेतनमान की 2017 की सिफारिशों को लागू करना और डीजल पर लगने वाले कर को समाप्त करना शामिल है।
भाषा
05 Oct 2019
telangana
Image Courtesy: Wikimedia

हैदराबाद: राज्य सरकार के स्वामित्व वाले तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से पूरे राज्य में बस सेवा बाधित होने से शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पहले राज्य सरकार की तीन सदस्यीय समिति और टीएसआरटीसी यूनियन के बीच हुई बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला था। इस खींचतान का खामियाजा पूरे तेलंगाना राज्य में बस से यात्रा करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

कर्मचारी यूनियन की मांग है कि टीएसआरटीसी का सरकार में पूर्ण विलय कर दिया जाए। उनकी अन्य मांगों में निगम के खाली पदों को भरना, चालक और सह चालकों को रोजगार की सुरक्षा देना, वेतनमान की 2017 की सिफारिशों को लागू करना और डीजल पर लगने वाले कर को समाप्त करना शामिल है।

राज्य सरकार ने हड़ताल को अवैध करार दिया है और स्वेच्छा से निगम की नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को वापस न लेने का निर्णय लिया है। सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि शनिवार शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर रिपोर्ट करने वाले को ही नौकरी पर माना जाएगा।
 
एक आधिकारिक आदेश जारी कर कहा गया है कि जो कर्मचारी आज शाम 6 बजे तक कार्य के लिए उपस्थित नहीं होंगे उन्हें किसी भी स्थिति में दोबारा काम पर नहीं रखा जायेगा। यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा निगम के पूर्ण विलय की मांग ठुकराने के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।

टीएसआरटीसी ज्वॉइंट एक्शन समिति के सदस्यों ने शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टीएसआरटीसी अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है और लंबे मार्गों पर 30 प्रतिशत सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए निजी बसों की सेवाएं ली जा रही हैं और अस्थायी तौर पर चालकों और सह चालकों की भर्ती भी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टी एस आर टी सी यूनियन के नेताओं ने हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि बस सेवाओं के बाधित न होने का दावा झूठा है।

उन्होंने कहा कि यदि अनुभवहीन बस चालकों के कारण कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी। टी एस आर टी सी जॉइंट एक्शन समिति के नेता अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल पूर्ण रूप से सफल है और सभी कर्मचारी इसमें स्वेच्छा से भाग ले रहे हैं।

इसी बीच हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक एनवीएस रेड्डी ने कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए मेट्रो ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गयी है। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय के दौरान प्रत्येक तीन मिनट पर और सामान्य स्थिति में प्रत्येक पांच मिनट पर ट्रेन चलायी जा रही है।

रेड्डी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त मशीनों और कर्मचारियों की तैनाती की गयी है लेकिन यदि सोमवार को भी हड़ताल की स्थिति बनी रहती है तो और भी अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

Telangana
Road transport corporation
workers protest
TMTRC
Metro Rail Limited

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!

एक बड़े आंदोलन की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशा बहनें, लखनऊ में हुआ हजारों का जुटान

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन

मज़दूर हड़ताल : "कृषि कानूनों की तरह ही लेबर कोड की भी होगी वापसी"


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License