NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 53 हज़ार नए मामले, एक दिन में 871 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 53,601 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके साथ देश भर में अब कुल मामलों की संख्या 22 लाख 68 हज़ार 675 हो गयी है। साथ ही कोरोना से अभी तक 45,257 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Aug 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 11 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,601 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 871 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 47,746 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 22,68,675 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश अभी तक 69.79 फीसदी यानी 15,83,489 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 45,257 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,39,929 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,52,81,848 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 6,98,290 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 53,601 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 9,181 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,665 मामले, तमिलनाडु से 5,914 मामले, कर्नाटक से 4,267 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,113 मामले, बिहार से 3,099 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,905 मामले, असम से 2,900 मामले, तेलंगाना से 1,896 मामले, ओडिशा से 1,528 मामले, केरल से 1,184 मामले, राजस्थान से 1,173 मामले, गुजरात से 1,066 मामले, पंजाब से 986 मामले, मध्य प्रदेश से 866 मामले, हरियाणा से 794 मामले, दिल्ली से 707 मामले, झारखंड से 585 मामले, जम्मू और कश्मीर से 470 मामले, उत्तराखंड से 389 मामले, गोवा से 317 मामले, छत्तीसगढ़ से 300 मामले, पुडुचेरी से 242 मामले, नागालैंड से 230 मामले, त्रिपुरा से 164 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 135 मामले और मणिपुर से 100 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 92 मामले, चंडीगढ़ से 80 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 76 मामले, मेघालय से 52 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 49 मामले, सिक्किम से 44 मामले, लद्दाख से 29 मामले और मिज़ोरम से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 871 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 293 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 114 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में भी 114 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 80 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 51 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 41 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात और दिल्ली में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 18 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और झारखंड में 11-11मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 8 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 7 मरीज़ की मौत हुई, 6-6 मरीज़ की मौत असम, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में हुई और एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sc
    भाषा
    वकीलों को वरिष्ठ का दर्जा देने संबंधी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा उच्चतम न्यायालय
    23 Aug 2021
    “वकीलों का दर्जा निर्दिष्ट समिति द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर तय होना चाहिए और मतदान का सहारा केवल तब लिया जाना चाहिए जब कोई और रास्ता न हो। उच्च न्यायालय मतदान एक अपवाद के रूप में नहीं बल्कि एक…
  • सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के ख़िलाफ़ खड़े होने का समय: विजयन
    भाषा
    सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी विचारों के ख़िलाफ़ खड़े होने का समय: विजयन
    23 Aug 2021
    समाज सुधारक एवं धार्मिक नेता श्री नारायण गुरू की 167वीं जयंती के अवसर पर फेसबुक पर एक पोस्ट में विजयन ने लिखा, ‘‘यह समय भाईचारा और समानता को कमजोर करने वाली सांप्रदायिक, राजनीतिक और पूंजीवादी…
  • तमिल फिल्म उद्योग की राजनीतिक चेतना, बॉलीवुड से अलग क्यों है?
    बी. सिवरामन
    तमिल फिल्म उद्योग की राजनीतिक चेतना, बॉलीवुड से अलग क्यों है?
    23 Aug 2021
    हाल ही में लाए गए सिनेमैटोग्राफ़ संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में दो ध्रुवों पर खड़े कमल हासन और सूर्या एक साथ आ गए, इस घटना ने तमिल फिल्म जगत में चेतना की एक लहर दौड़ा दी है।
  • "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य
    प्रशांत पद्मनाभन
    "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" विकसित करने का कर्तव्य
    23 Aug 2021
    तर्कवादी सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की 8वीं पुण्यतिथि के बाद प्रशांत पद्मनाभन ने उनकी विरासत को याद करते हुए लिखा है कि "वैज्ञानिक मनोवृत्ति" क्या होती है और कैसे इसका विकास किया जा सकता है।
  • Kalyan Singh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    पिछड़ों के सांप्रदायीकरण की योजना और दुविधा के प्रतीक थे कल्याण सिंह
    23 Aug 2021
    वास्तव में कल्याण सिंह पिछड़ा वर्ग की उस दुविधा के प्रतीक थे जिसके तहत कभी वह जाति के अपमान से छूटने और सत्ता पाने के लिए सांप्रदायिक होने को तैयार हो जाता है तो कभी हिंदुत्व की ब्राह्मणवादी योजना से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License