NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 225 दिन बाद 200 से कम मरीज़ों की मौत हुई
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,311 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.12 फ़ीसदी यानी 2 लाख 22 हज़ार 526 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 11 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,311 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से आज 225 दिन बाद 200 से कम यानी 161 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 16,959 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 809 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 4 लाख 66 हज़ार 595 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 51 हज़ार 160 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.42 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 92 हज़ार 909 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.12 फ़ीसदी यानी 2 लाख 22 हज़ार 526 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 18 करोड़ 16 लाख 55 हज़ार 831 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 6 लाख 59 हज़ार 209 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,311 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,545 मामले, महाराष्ट्र से 3,558 मामले, पश्चिम बंगाल से 823 मामले, कर्नाटक से 792 मामले, तमिलनाडु से 724 मामले, उत्तर प्रदेश से 696 मामले, गुजरात से 671 मामले, छत्तीसगढ़ से 661 मामले और मध्य प्रदेश से 620 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही राजस्थान से 475 मामले, दिल्ली से 399 मामले, बिहार से 314 मामले, पंजाब से 299 मामले, ओडिशा से 260 मामले, हरियाणा से 234 मामले, आंध्र प्रदेश से 227 मामले, तेलंगाना से 224 मामले, उत्तराखंड से 223 मामले, झारखंड से 145 मामले, जम्मू और कश्मीर से 113 मामले, हिमाचल प्रदेश से 86 मामले, गोवा से 66 मामले, चंडीगढ़ से 44 मामले, पुडुचेरी से 30 मामले, असम से 25 मामले, मेघालय से 19 मामले, मणिपुर से 14 मामले, लद्दाख से 10 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 5 मामले, सिक्किम से 4 मामले, नागालैंड से 3 मामले और एक-एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मिज़ोरम से सामने आया है | बीते दिन त्रिपुरा और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 161 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 34 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 23 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 12 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 7 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और पंजाब में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और गुजरात में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत झारखंड, कर्नाटक और पुडुचेरी में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मिज़ोरम और तेलंगाना में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    भाषा
    अवैध रेत खनन मामला: ईडी ने पंजाब में कई स्थानों पर की छापेमारी
    18 Jan 2022
    संघीय एजेंसी के अधिकारी चंडीगढ़ तथा मोहाली में कम से कम 10 से 12 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  • covid
    भाषा
    देश में 230 दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक उपचाराधीन मरीज
    18 Jan 2022
    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार से ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामलों में 8.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • covid
    डी रघुनंदन
    कोविड पर नियंत्रण के हालिया कदम कितने वैज्ञानिक हैं?
    18 Jan 2022
    सरकार के निर्णयों के पीछे संदिग्ध किस्म की मॉडलिंग का प्रयोग था, जिन्हें शीर्षस्थ सरकारी अधिकारियों व विज्ञान प्रशासकों का अनुमोदन हासिल था। इन प्रयोगों के आधार पर असंभव किस्म के पूर्वानुमान पेश किए…
  • Oxfam International report
    सत्यम श्रीवास्तव
    अमीरों के लिए आपदा में अवसर बनी कोरोना महामारी – ऑक्स्फ़ाम इन्टरनेशनल की रिपोर्ट
    18 Jan 2022
    दुनिया में मौजूद आर्थिक, सामाजिक, लैंगिक और नस्लीय असमानता हिंसक समाज ही रचेगी 
  • MGKVP
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    यूपी चुनाव : छात्र संगठनों का आरोप, कॉलेज यूनियन चुनाव में देरी के पीछे योगी सरकार का 'दबाव'
    18 Jan 2022
    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव कई बार स्थगित किए जा चुके हैं, जिसकी वजह से विरोध प्रदर्शन हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें नज़रबंद किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License