NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले, एक्टिव मामले 5 लाख के क़रीब
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,281 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 86 लाख 36 हज़ार 11 हो गयी है। जिनमें से अब तक 80 लाख 13 हज़ार 783 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Nov 2020
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले, एक्टिव मामले 5 लाख के क़रीब

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 11 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,281 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 512 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 54,377 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 10,608 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 86 लाख 36 हज़ार 11 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 27 हज़ार 571 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.79 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 80 लाख 13 हज़ार 783 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 5.72 फीसदी यानी 4 लाख 94 हज़ार 657 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 12 करोड़ 7 लाख 69 हज़ार 151 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 53 हज़ार 294 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,281 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- दिल्ली से 7,830 मामले, केरल से 6,010 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,891 मामले, महाराष्ट्र से 3,791 मामले, हरियाणा से 2,546 मामले, कर्नाटक से 2,362 मामले, तमिलनाडु से 2,146 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,112 मामले, राजस्थान से 1,902 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,886 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,679 मामले, तेलंगाना से 1,196 मामले और गुजरात से 1,049 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा से 987 मामले, मध्य प्रदेश से 900 मामले, हिमाचल प्रदेश से 611 मामले, जम्मू और कश्मीर से 492 मामले, पंजाब से 486 मामले, बिहार से 429 मामले, उत्तराखंड से 328 मामले, असम से 271 मामले, झारखंड से 252 मामले, मणिपुर से 219 मामले, गोवा से 180 मामले, लद्दाख से 129 मामले, पुडुचेरी से 100 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 97 मामले, चंडीगढ़ से 90 मामले, त्रिपुरा से 84 मामले, मेघालय से 66 मामले, मिज़ोरम से 61 मामले, सिक्किम से 51 मामले, नागालैंड से 33 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 14 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आया है। 

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 512 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 110 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 83 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 53 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 25 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और कर्नाटक में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 18 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 16 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही ओडिशा में 13 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 7 मरीज़ों की मौत हुई, असम, बिहार, गुजरात,  झारखंड, तेलंगाना और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़, गोवा और नागालैंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर, और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License