NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 30,006 नए मामले, 442 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,006 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 98 लाख 26 हज़ार 775 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 42 हज़ार 628 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 12 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,006 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 442 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 33,494 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 3,930 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 98 लाख 26 हज़ार 775 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 42 हज़ार 628 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.88 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 93 लाख 24 हज़ार 328 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.66 फ़ीसदी यानी 3 लाख 59 हज़ार 819 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 15 करोड़ 26 लाख 97 हज़ार 399 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 65 हज़ार 176 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,006 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,642 मामले, महाराष्ट्र से 4,268 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,753 मामले, दिल्ली से 2,385 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,561 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,491 मामले, राजस्थान से 1,473 मामले, तमिलनाडु से 1,235 मामले, गुजरात से 1,223 मामले, मध्य प्रदेश से 1,222 मामले, कर्नाटक से 1,210 मामले और हरियाणा से 1,065 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 725 मामले, हिमाचल प्रदेश से 651 मामले, बिहार से 650 मामले, तेलंगाना से 635 मामले, पंजाब से 543 मामले, आंध्र प्रदेश से 520 मामले, जम्मू और कश्मीर से 434 मामले, ओडिशा से 387 मामले, झारखंड और मणिपुर से 174-174 मामले, असम से 127 मामले, गोवा से 104 मामले, चंडीगढ़ से 92 मामले, मेघालय से 59 मामले, पुडुचेरी से 43 मामले, लद्दाख से 41 मामले, नगालैंड से 32 मामले, सिक्किम से 27 मामले, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से 18-18 मामले, मिज़ोरम से 16 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 1 नया मामला सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 442 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 87 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 60 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 50 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और पंजाब में 29-29 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 23 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 20 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 17 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 16 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और ओड़िशा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, झारखंड, मणिपुर और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत असम, चंडीगढ़, मेघालय, लद्दाख, त्रिपुरा और मिज़ोरम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • budget
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमीरों को अमृत, गरीबों को विष काल सौंप बजट में बजा झुनझुना
    01 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से बजट में नये जुमलों के साथ गरीबों, मध्यम वर्ग, नौजवानों, दलितों-आदिवासियों, किसानों और वंचित समुदाय को ठगा गया है। इस बारे में भारत सरकार…
  • mp farmer
    रूबी सरकार
    मध्य प्रदेश: अपनी बर्बादी का तमाशा देखने को मजबूर राजगढ़ के किसान
    01 Feb 2022
    मध्य प्रदेश सरकार 1375 करोड़ की एक वृहद सिंचाई परियोजना शुरू करने जा रही है। सरकार द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि यहां खेती के लिए भरपूर पानी नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यहां सिंचाई के लिए…
  • Union Budget
    भाषा
    आयातित वस्तुओं में हेडफोन, छाता, सोलर सेल होंगे महंगे; विशेष किस्म की सीप और हीरे सस्ते
    01 Feb 2022
    प्रस्तावित आयात शुल्क बढ़ोतरी के कारण हेडफोन, ईयरफोन, लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, कृत्रिम आभूषण, सौर सेल और सौर मॉड्यूल सहित कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।
  • Union Budget
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूनियन बजट: किसका नफ़ा किसका नुकसान?
    01 Feb 2022
    आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया है। इस ख़ास पेशकश में न्यूज़क्लिक के लिए ऑनिंद्यो बात कर रहे हैं अरुण कुमार, चिराश्री दासगुप्ता, परंजॉय गुहा ठाकुरता से बजट के मायने पर।
  • union budget
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बजट 2022: शिक्षा, रेल, रक्षा क्षेत्र के लिए क्या है ख़ास, किसे क्या मिला
    01 Feb 2022
    वित्त मंत्री के मुताबिक भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत रह सकता है, जबकि पहले इसके 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License