NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 3,525 नये मामले, 122 लोगों की मौत
देश में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की संख्या 74 हज़ार से ज़्यादा हो गयी है | हालांकि राहत की बात यह सामने आ रही है, रिकवरी रेट में लगातार धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही है।
न्यूज़क्लिक टीम
13 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 12 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 13 मई सुबह 8 बजे तक 3,525 नये मामले सामने आये हैं और 122 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस दौरान कोरोना से पीड़ित 1,931 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 74,281 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 32.83 फ़ीसदी यानी 24,386 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण 2,415 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 47,480 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 13 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 18,54,250 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 94,671 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india_4.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,026 मामले, तमिलनाडु से 716 मामले, दिल्ली से 406 मामले, गुजरात से 362 मामले, मध्य प्रदेश से 201 मामले, राजस्थान से 138 मामले और पश्चिम बंगाल से 110 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 91 मामले, बिहार से 84 मामले, आंध्र प्रदेश से 72 मामले, कर्नाटक से 63 मामले, जम्मू और कश्मीर से 55 मामले, तेलंगाना से 51 मामले, हरियाणा से 50 मामले, पंजाब से 37 मामले, ओडिशा से 23 मामले, चंडीगढ़ से 13 मामले, झारखंड से 12 मामले, हिमाचल प्रदेश से 6 मामले, केरल से 5 मामले, त्रिपुरा से 2 मामले और एक-एक नया मामला उत्तराखंड और पुडुचेरी से सामने आया है |

बीते दिन देश के 10 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण 24 घंटों में 122 लोगों की मौत हुई है जिसमें महाराष्ट्र में 53 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 24 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 13 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 4-4 लोगों की मौत हुई , तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत आंध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License