NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में फिर रिकॉर्ड 11,458 नये मामले, 386 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना के मामले 3 लाख के पार पहुंच गये है जिनमें 1 लाख से अधिक मामले अकेले महाराष्ट्र में हैं। साथ ही बीते दिन दिल्ली में अब तक के रिकार्ड 2137 मामले दर्ज किये गये हैं।

 
न्यूज़क्लिक टीम
13 Jun 2020
CORONA UPDATE

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 12 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 13 जून सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकार्ड 11,458 नये मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से 386 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच राहत देने वाली बात यह सामने आ रही है, बीते दिन कोरोना से पीड़ित 7,135 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3,08,993 हो गयी है, जिसमें से 49.95 फीसदी यानी 1,54,330 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 8,884 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,45,779 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 55,07,182 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,43,737 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 11,458 नये मामले सामने आये है, जिनमें - महाराष्ट्र से 3,493 मामले, दिल्ली से 2,137 मामले, तमिलनाडु से 1,982 मामले, उत्तर प्रदेश से 528 मामले, गुजरात से 495 मामले, पश्चिम बंगाल से 476 मामले, हरियाणा से 366 मामले, कर्नाटक से 271 मामले, आंध्र प्रदेश से 251 मामले, राजस्थान से 230 मामले, मध्य प्रदेश से 202 मामले, असम से 179 मामले, तेलंगाना से 164 मामले, जम्मू और कश्मीर से 156 मामले, बिहार से 120 मामले, ओडिशा से 112 मामले और लद्दाख से 104 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही पंजाब से 99 मामले, उत्तराखंड से 81 मामले, केरल से 78 मामले, सिक्किम से 49 मामले, त्रिपुरा से 48 मामले, गोवा से 46 मामले, छत्तीसगढ़ से 31 मामले, नागालैंड से 28 मामले, मणिपुर से 19 मामले, झारखंड से 18 मामले, हिमाचल प्रदेश से 16 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 6 मामले और दो-दो नये मामले चंडीगढ़ और मिज़ोरम से सामने आये है।

बीते दिन देश के 5 राज्यों व् केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया, जिनमें- पुडुचेरी, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 386 मरीज़ों की मौत हुई है, जिनमें- सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 129 मरीज़ों की मौत हो चुकी है और 127 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

साथ ही गुजरात में 30 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 20 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 12 मरीज़ों की मौत हुई, 9-9 मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हुई, 7-7 मरीज़ों की मौत कर्नाटक और राजस्थान में हुई, 6-6 मरीज़ों की मौत हरियाणा और उत्तराखंड में हुई, पंजाब में 4 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, ओडिशा और केरल में हुई है।

राज्यवार अन्य ख़बरें

पंजाब में कोविड के सामुदायिक प्रसार की आशंकाओं और राज्य में महामारी का चरम दो महीने दूर होने के अनुमानों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री ने सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश पर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया, जिसमें ई-पास धारकों के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में कोविड के मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए ऐसे सख्त उपाय बेहद जरूरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सख्त उपायों से महामारी के उच्च स्तर को जहां तक संभव होगा, टालने में मदद मिल सकती है। उन्होंने वैक्सीन या किसी तरह के उपचार के सामने आने की संभावनाएं नहीं होने का उल्लेख करते हुए कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स ही इस महामारी से लड़ने का एक मात्र रास्ता है।

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कोरोना के परीक्षण और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 5.69 लाख पात्र लोगों को तीन महीने की अवधि के लिए अग्रिम तौर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराई गई है, जिससे समाज के वंचित तबके को कोरोना महामारी के दौर में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

 तमिलनाडु के उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को ऑनलाइन या भौतिक (दुकानों से) माध्यम से शराब की बिक्री के लिए रणनीति तैयार करने की अनुमति दे दी है। मद्रास उच्च न्यायालय ने विदेश में फंसे तमिलों के मामले में राज्य और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया है। चेन्नई-चेंगलपत्तू सीमा पर वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है, साथ ही वैध ई-पास को भी अनिवार्य कर दिया गया है। अफवाहों को खारिज करते हुए तमिलनाडु सरकार ने कहा कि चेन्नई में पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा।

 कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अस्वत नारायण ने कहा कि अनलॉक को पूरी तरह लागू किए जाने के बाद ही स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक सिम्पटंस) मरीजों का अलग से परीक्षण किया जाएगा।

 आंध्र प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करोड़ों रुपये के ईएसआईसी घोटाले में लिप्तता के आरोप में श्रीकाकुलम जिले में पूर्व मंत्री और टीडीपी नेता के. अत्चन नायडू को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सरकार ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की भर्ती का फैसला किया है। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर 9,712 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 तेलंगाना गांधी अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों ने शुक्रवार को सशर्त अपनी हड़ताल को वापस ले लिया और तत्काल प्रभाव से अपने काम पर वापस लौट आए। अब तेलंगाना के सभी जिले कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं।

 अरुणाचल प्रदेश में लॉकडाउन के उल्लंघन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,272 हो गई है। 624 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 891 वाहन जब्त किए गए हैं। जुर्माने के रूप में 27 लाख रुपये वसूल किए गए हैं।

 मणिपुर के स्वास्थ्य मंत्री ने कैमजोन्ग और नोनी जिलों को दो एम्बुलेंस सौंप दी हैं। कोविड-19 मरीजों और संदिग्धों के परिवहन के लिए पीपीपी मॉडल के तहत इन एम्बुलेंस को खरीदा गया है।

 नागालैंड के गुवाहाटी उच्च न्यायालय की कोहिमा बेंच ने पेट्रोलियम उत्पादों पर कोविड-19 सेस लगाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर पीआईएल के जवाब में प्रतिक्रिया देने के लिए नागालैंड सरकार को 3 सप्ताह का समय दिया है। दीफूपार, नागालैंड की पारम्परिक झोपड़ियां राज्य में लौटने वाले लोथा समुदाय के लोगों का इंतजार कर रही हैं। पारम्परिक नागा शैली में निर्मित इन झोपड़ियों में लोथा समुदाय के लगभग 15 लोग रुकेंगे।

 त्रिपुरा मुख्यमंत्री ने वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के बारे में विचार-विमर्श के लिए राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की।

 कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

 

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License