NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज 5 महीने बाद 25 हज़ार से कम नए मामले सामने आए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,065 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.11 फीसदी हो गया है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.43 फ़ीसदी रह गयी है।  
न्यूज़क्लिक टीम
15 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 15 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज 5 महीने बाद 25 हज़ार से कम यानी 22,065 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 354 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 34,477 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 12,766 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 99 लाख 6 हज़ार 165 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 43 हज़ार 709 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.11 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 94 लाख 22 हज़ार 636 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.43 फ़ीसदी यानी 3 लाख 39 हज़ार 820 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 15 करोड़ 55 लाख 60 हज़ार 655 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 93 हज़ार 665 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,065 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 2,949 मामले, केरल से 2,707 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,834 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,615 मामले, दिल्ली से 1,376 मामले, राजस्थान से 1,250 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,172 मामले, तमिलनाडु से 1,141 मामले, गुजरात से 1,120 मामले, मध्य प्रदेश से 1,058 मामले, हरियाणा से 993 मामले, कर्नाटक से 830 मामले और उत्तराखंड से 577 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही तेलंगाना से 491 मामले, पंजाब से 459 मामले, बिहार से 436 मामले, हिमाचल प्रदेश से 386 मामले, ओडिशा से 332 मामले, आंध्र प्रदेश से 305 मामले, जम्मू और कश्मीर से 246 मामले, झारखंड से 212 मामले, असम से 146 मामले, गोवा से 112 मामले, चंडीगढ़ से 76 मामले, मेघालय से 75 मामले, मणिपुर से 54 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 23 मामले, पुडुचेरी से 21 मामले, नगालैंड से 19 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 16 मामले, लद्दाख से 11 मामले, मिज़ोरम और त्रिपुरा से 9-9 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 मामले और सिक्किम से 2 नए मामले सामने आए है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 354 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - दिल्ली और महाराष्ट्र में 60-60 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 43 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 24 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 21 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 19 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 16 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और ओड़िशा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत असम, चंडीगढ़, गोवा, झारखंड, नागालैंड और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Corona Update
India Corona Update
COVID-19
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License