NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटो में आए 26,291 नए केस
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 26,291 नए मामले दर्ज किये गए। महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले।
न्यूज़क्लिक टीम
15 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 15 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 26,291 नए मामले सामने आए और 118 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे 63 फीसदी से ज्यादा यानी 16,620 नए मामले महाराष्ट्र से आए हैं। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 17,455 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 8,718 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 13 लाख 85 हज़ार 339 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 58 हज़ार 725 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.68 फीसदी यानी 1 करोड़ 10 लाख 7 हज़ार 352 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.92 फ़ीसदी यानी 2 लाख 19 हज़ार 262 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 99 लाख 8 हज़ार 38 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 1 लाख 40 हज़ार 880 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 74 लाख 7 हज़ार 413 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 3 हज़ार 772 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,291 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 16,620 मामले, केरल से 1,792 मामले, पंजाब से 1,492 मामले, कर्नाटक से 934 मामले, गुजरात से 810 मामले, तमिलनाडु से 759 मामले, मध्य प्रदेश से 743 मामले, छत्तीसगढ़ से 475 मामले, हरियाणा से 440 मामले, दिल्ली से 407 मामले, आंध्र प्रदेश से 298 मामले, पश्चिम बंगाल से 283 मामले, राजस्थान से 250 मामले, उत्तर प्रदेश से 178 मामले, तेलंगाना से 157 मामले, चंडीगढ़ से 120 मामले और जम्मू कश्मीर से 105 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 78 मामले, ओडिशा से 71 मामले, गोवा से 66 मामले, झारखंड से 61 मामले, उत्तराखंड से 52 मामले, बिहार से 51 मामले, असम से 17 मामले, पुडुचेरी से 15 मामले, मेघालय से 5 मामले, त्रिपुरा से 4 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 मामले, मणिपुर से 2 मामले और एक-एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिज़ोरम और लक्षद्वीप से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और सिक्किम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 118 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 50 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, तमिनाडु, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, उत्तराखंड, पुडुचेरी और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • manual scevenging
    सक्षम मलिक
    हाथ से मैला ढोने की प्रथा का ख़ात्मा: मुआवज़े से आगे जाने की ज़रूरत 
    19 Oct 2021
    सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बेजवाड़ा विल्सन के मुताबिक़, देश भर में हाथ से मैला ढोने के चलते 2016 से 2020 के बीच कुल मिलाकर 472 और सिर्फ़ साल 2021 में 26 मौतें हुई हैं।
  • Bakhtawarpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    बख्तावरपुर : शहर बसने की क़ीमत गाँव ने चुकाई !
    19 Oct 2021
    दिल्ली के नरेला के पास बसे बख्तावरपुर गाँव के निवासी शहर के बसने की क़ीमत चुका रहे है. उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने उनको उनके हाल पर छोड़ दिया है. वे बरसों से अपने इलाक़े के लिए एक अदद नाले की…
  • Muzaffarpur rail
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में भी दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, वाम दलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
    19 Oct 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और कृषि कानून और श्रम कोड रद्द करने सहित अन्य कई मांगें उठाई।
  • MK Stalin
    विग्नेश कार्तिक के.आर., विशाल वसंतकुमार
    तमिलनाडु-शैली वाला गैर-अभिजातीय सामाजिक समूहों का गठबंधन, राजनीति के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? 
    19 Oct 2021
    देश में तमिलनाडु के पास सबसे अधिक सामाजिक रुप से विविध विधायी प्रतिनिधित्व है, और साथ ही देश में सभी जातीय समूहों का समानुपातिक प्रतिनिधित्व मौजूद है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ख़ाकी का 'भगवा लुक'
    19 Oct 2021
    कर्नाटक के उडूपी ज़िले में एक पुलिस थाने के कभी सिपाहियों ने वर्दी की जगह भगवा रंग के कपड़े पहने। फिर तर्क आया कि विजयदशमी का दिन था इसलिए वर्दी की जगह “भगवा लुक” का आनंद ले लिया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License