NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 67 हज़ार से ज़्यादा नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 73 लाख 7 हज़ार 97 हो गयी है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 12 हज़ार 390 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
15 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 15 अक्टूबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा आज 79 दिन बाद प्रतिदिन मौत का आंकड़ा 700 से नीचे आया है यानि पिछले 24 घंटो में कोरोना से 680 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 81,514 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल सक्रिय मामलो में 14,486 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 73 लाख 7 हज़ार 97 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 11 हज़ार 266 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 87.35 फीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 63 लाख 83 हज़ार 441 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 12 हज़ार 390 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9 करोड़ 12 लाख 26 हज़ार 305 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 36 हज़ार 183 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 10,552 मामले, कर्नाटक से 9,265 मामले, केरल से 6,244 मामले, मध्य प्रदेश से 5,515 मामले, तमिलनाडु से 4,462 मामले, आंध्र प्रदेश से 3,892 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,677 मामले, दिल्ली से 3,324 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,830 मामले, ओडिशा से 2,604 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,593 मामले, राजस्थान से 2,021 मामले, तेलंगाना से 1,432 मामले, असम से 1,427 मामले, बिहार से  1,248 मामले, हरियाणा से 1,205 मामले और गुजरात से 1,175 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 701 मामले, झारखंड से 633 मामले, पंजाब से 549 मामले, उत्तराखंड से 429 मामले, गोवा से 356 मामले, मणिपुर से 301 मामले, हिमाचल प्रदेश से 246 मामले, पुडुचेरी से 241 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 207 मामले, त्रिपुरा से 172 मामले, मेघालय से 153 मामले, चंडीगढ़ से 72 मामले, लद्दाख से 66 मामले, नागालैंड से 53 मामले, सिक्किम से 42 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 10 मामले, मिज़ोरम से 8 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 680 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 158 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 75 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 64 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 52 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 44 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 41 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही छत्तीसगढ़ में 33 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 31 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 28 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 14 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 13 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, झारखंड और मणिपुर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, मेघालय और ओड़िशा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 4 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Modi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक
    27 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से क़रीब 60 फ़ीसदी मामले दिल्ली और हरियाणा से सामने आए है।
  • SATAN
    जॉन दयाल
    एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती
    27 Apr 2022
    स्टेन के काम की आधारशिला शांतिपूर्ण प्रतिरोध थी, और यही वजह थी कि सरकार उनकी भावना को तोड़ पाने में नाकाम रही।
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    नागरिकों से बदले पर उतारू सरकार, बलिया-पत्रकार एकता दिखाती राह
    26 Apr 2022
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि चाहे वह दलित विधायक जिग्नेश मेवानी की दोबारा गिरफ्तारी हो, या मध्यप्रदेश में कथित तौर पर हिंदू-मुस्लिम विवाह के बाद मुसलमान की दुकान और घर पर चला बुल्डोज़र, यह सब…
  • सत्यम् तिवारी
    रुड़की : डाडा जलालपुर गाँव में धर्म संसद से पहले महंत दिनेशानंद गिरफ़्तार, धारा 144 लागू
    26 Apr 2022
    27 अप्रैल को होने वाली 'धर्म संसद' का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी उत्तराखंड पुलिस को निर्देश दिये थे। 26 अप्रैल की शाम को पुलिस ने डाडा जलालपुर गाँव से महंत दिनेशानंद को गिरफ़्तार कर लिया।
  • अजय कुमार
    एमवे के कारोबार में  'काला'  क्या है?
    26 Apr 2022
    साल 2021 में इस सम्बन्ध में उपभोक्ता संरक्षण नियम बने। इसके तहत नियम बना कि कोई भी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी यानी वैसी कम्पनी जो उपभोक्ताओं को सीधे अपना माल बेचती हैं, वह कमीशन देने की शर्त पर अपना माल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License