NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
देश में कोरोना के मामले 50 लाख के पार पहुंचे, अब तक 82 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,123 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 1,290 मरीज़ों की मौत हुई। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 50 लाख 20 हज़ार 359 हो गयी है।

न्यूज़क्लिक टीम
16 Sep 2020
Corona update India

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 16 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,123 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,290 मरीज़ों की मौत हुई, जिनमे 515 मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 82,961 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

corona 16 sept.jpg

देश भर में कोरोना के मामलों की संख्या 50 लाख 20 हज़ार 359 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश का रिकवरी रेट बढ़कर 78.52 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 39 लाख 42 हज़ार 360 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना से अब तक 82 हज़ार 66 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 95 हज़ार 933 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5 करोड़ 94 लाख 29 हज़ार 115 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 16 हज़ार 842 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,123 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 20,482 मामले, आंध्र प्रदेश से 8,846 मामले, कर्नाटक से 7,576 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,841 मामले, तमिलनाडु से 5,697 मामले, दिल्ली से 4,263 मामले, ओडिशा से 3,645 मामले, छत्तीसगढ़ से 3,450 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,227 मामले, केरल से 3,215 मामले, हरियाणा से 2,493 मामले, असम से 2,409 मामले, पंजाब से 2,369 मामले, मध्य प्रदेश से 2,323 मामले, तेलंगाना से 2,273 मामले, राजस्थान से 1,760 मामले, झारखंड से 1,702 मामले, उत्तराखंड से 1,391 मामले, गुजरात से  1,349 मामले, और जम्मू कश्मीर से 1,329 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 613 मामले, बिहार से 505 मामले, त्रिपुरा से 454 मामले, हिमाचल प्रदेश से 412 मामले, पुडुचेरी से 375 मामले, चंडीगढ़ से 347 मामले, मणिपुर से 239 मामले, मेघालय से 172 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 168 मामले, लद्दाख से 80 मामले, सिक्किम से 54 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 20 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 17 मामले, नागालैंड से 15 मामले और मिज़ोरम से 12 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,290 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 515 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 113 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 97 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 90 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 69 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 68 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 59 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली में 36 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 29 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 26 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 19 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और तेलंगाना में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और पुडुचेरी में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, असम, झारखंड और त्रिपुरा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और नागालैंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख और सिक्किम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में हुई है।

 

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    हत्याकांड में मंत्री व पुत्र को बचाने में जुटी सररकार, ऑपरेशन डायवर्जन चालू
    07 Oct 2021
    शुरुआती समझौते और FIR आदि के बाद क्या सरकार अब विवादास्पद केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र और उनके पुत्र आशीष मिश्र को लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के गुनाह से बचाने की कोशिश कर रही है? विपक्षी नेताओं…
  • निखिल करिअप्पा
    कर्नाटक : राज्य भर से किसान विधानसभा पर प्रदर्शन करने पहुंचे, एफ़आरपी बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
    07 Oct 2021
    कई ज़िलों से आए किसानों ने कहा कि एफ़आरपी में मामूली बढ़ोत्तरी से उन्हें नुकसान से उबरने में मदद नहीं मिलेगी।
  • अनुराग तिवारी
    संवैधानिक मूल्यों से भटकता भारत का लोकतंत्र
    07 Oct 2021
    हमारे देश के लोकतांत्रिक आचार को कमज़ोर करने में अलग-अलग कारकों का हाथ है, जिन्होंने हमें संविधान सभा के बनाए रास्ते से भटका दिया है।
  • congress
    न्यूज़क्लिक टीम
    'पंजाब की राजनीति 20:20 मैच की तरह हो गई है'
    06 Oct 2021
    पंजाब की राजनीति में उथल पुथल का दौर जारी है। एक तरफ किसान आंदोलन अपने चरम पर है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर खींचातानी जारी है। इन्ही सब मुद्दों पर परंजॉय गुहा ठाकुरता ने बातचीत की जगरूप सिंह…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस के नेता पहुंचे लखीमपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों पर FIR और अन्य ख़बरें
    06 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुँचे लखीमपुर, पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों पर FIR और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License