NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 4,987 नये मामले, 120 लोगों की मौत
देश भर में 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक नये मामले सामने आये हैं, और कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 90 हज़ार से भी ऊपर पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 16 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 17 मई सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 4,987 नये मामले सामने आये हैं और 120 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी दौरान कोरोना से पीड़ित 3,956 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 90,927 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 37.51 फ़ीसदी यानी 34,109 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण कुल 2,872 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 53,946 पहुंच गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 22,27,642 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 93,365 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 10 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,606 मामले, गुजरात से 1,057 मामले, तमिलनाडु से 477 मामले, दिल्ली से 438 मामले, राजस्थान से 233 मामले, उत्तर प्रदेश से 201 मामले, मध्य प्रदेश से 194 मामले, बिहार से 161 मामले, पश्चिम बंगाल से 115 मामले और जम्मू कश्मीर से 108 मामले सामने आये हैं।

साथ ही हरियाणा से 69 मामले, ओडिशा से 65 मामले, तेलंगाना से 55 मामले, आंध्र प्रदेश से 48 मामले, कर्नाटक से 36 मामले, झारखंड से 14 मामले, पंजाब, केरल और त्रिपुरा से 11-11 मामले, उत्तराखंड से 6 मामले, मणिपुर से 4 मामले, असम, हिमाचल प्रदेश और गोवा से 2-2 मामले और एक नया मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है।

बीते दिन देश के 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - चंडीगढ़, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 67 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 19 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 6 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 4 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई, हरियाणा में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत राजस्थान, जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    पीपल्स डिस्पैच
    ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त किया, देश में विरोध के बाद संसद निलंबित
    26 Jul 2021
    रविवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में सत्तारूढ़ एन्नाहदा पार्टी के कार्यालयों पर हिंसक हमले हुए, साथ ही राजधानी ट्यूनिस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी ख़बरें सामने आई हैं।
  • इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    इराक़ ने देश से अमेरिकी सेना की वापसी के लिए समयसीमा की मांग की
    26 Jul 2021
    पिछले साल अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से विशेष रूप से देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी पर कार्रवाई करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।
  • मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    सुबोध वर्मा
    मज़दूरों, किसानों, खेत मज़दूरों ने ऐतिहासिक अभियान का किया आगाज़ 
    26 Jul 2021
    जनता के प्रमुख मुद्दों पर सरकार के लचर रवैये के ख़िलाफ़ मेहनतकश लोगों ने 'भारत बचाओ' आंदोलन की शुरूआत कर दी है। 
  • टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    लेस्ली ज़ेवियर
    टोक्यो में पूरा हुआ मैरी कॉम का विवादास्पद से हुनरमंद खिलाड़ी बनने तक का सफ़र
    26 Jul 2021
    टोक्यो ओलंपिक में जीत दर्ज करने वाली भारतीय दल की पहली मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने सबको दिखा दिया है कि क़दम दर क़दम आगे बढ़ते हुए लम्बे समय तक खेलना होता क्या है। वह एक जुझारू, आक्रामक, सीधे-सीधे भिड़…
  • मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    भाषा
    मशहूर अदाकारा जयंती का निधन
    26 Jul 2021
    वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License