NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में संक्रमित मरीज़ों की संख्या एक करोड़ के पार
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,152 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 347 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 4 हज़ार 599 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 19 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,152 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 347 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 29,885 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में आज 5,080 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 4 हज़ार 599 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 45 हज़ार 136 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.46 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 95 लाख 50 हज़ार 712 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.08 फ़ीसदी यानी 3 लाख 8 हज़ार 751 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 16 करोड़ 90 हज़ार 514 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 71 हज़ार 868 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,152 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,456 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,239 मामले, महाराष्ट्र से 1,960 मामले, दिल्ली से 1,418 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,413 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,407 मामले, कर्नाटक से 1,222 मामले, मध्य प्रदेश से 1,181 मामले, तमिलनाडु से 1,134 मामले, राजस्थान से 1,076 मामले, गुजरात से 1,075 मामले, हरियाणा से 749 मामले, बिहार से 641 मामले, तेलंगाना से 627 मामले और उत्तराखंड से 580 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 482 मामले, आंध्र प्रदेश से 458 मामले, पंजाब से 439 मामले, जम्मू और कश्मीर से 388 मामले, ओडिशा से 358 मामले, झारखंड से 274 मामले, गोवा से 104 मामले, असम से 102 मामले, मणिपुर से 86 मामले, चंडीगढ़ से 74 मामले, पुडुचेरी और मेघालय से 48-48 मामले, सिक्किम से 33 मामले, त्रिपुरा से 25 मामले, मिज़ोरम से 16 मामले, नगालैंड से 12 मामले, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 9-9 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 8 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 347 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 75 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 42 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 37 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 23 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 21 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तराखंड में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 10 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, तेलंगाना और ओडिशा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, झारखंड, असम, चंडीगढ़, पुडुचेरी, सिक्किम और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World    

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखनऊ ही नहीं पूरे अवध में खिसकी भाजपा की ज़मीन
    22 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने लखनऊ और उसके आसपास के गांवों में जानने की कोशिश की कि आखिर अवध में भाजपा की ज़मीन को आवारा पशु, महंगाई और बेरोज़गारी ने कितना नुकसान पहुंचाया। वाम…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?
    22 Feb 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कोविड -19 के मौजूदा हालात के बारे में बात करेंगे और यह समझेंगे की क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं व उसके नए वेरिएंट्स पर प्रभावकारी है। इसके अलावा हम…
  • unemployment
    अजय कुमार
    बढ़ती बेरोजगारी पूछ रही है कि देश का बढ़ा हुआ कर्ज इस्तेमाल कहां हो रहा है?
    22 Feb 2022
    कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा अपने लिए चुनावी चंदा इकट्ठा करने के लिए देश पर क़र्ज़ का बोझ डाल रही है?
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: भाजपा का कोई मुद्दा नहीं चल रहा!
    22 Feb 2022
    आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में होने वाले चौथे चरण के मतदान की जहाँ उन्हें लगता है की भाजपा को नुकसान हो सकता है।
  • party
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव पांचवा चरण:  दाग़ी और करोड़पति प्रत्याशियों पर ज्यादा विश्वास करती हैं राजनीतिक पार्टियां
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के चुनाव जारी हैं, ऐसे में ADR ने पांचवे चरण के लिए प्रत्याशियों की कुंडली खंगालकर लोगों के सामने रख दी। भाजपा से लेकर सपा तक सभी पार्टियों में दाग़ी और करोड़पति प्रत्याशियों की भीड़ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License