NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,193 नए मामले, 34 दिनों में 1 करोड़ लोगों को दी गयी वैक्सीन   
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,193 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.27 फ़ीसदी यानी 1 लाख 39 हज़ार 542 हुई |
न्यूज़क्लिक टीम
19 Feb 2021
कोरोना वायरस
Image courtesy: Pharmaceutical Technology

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 19 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,193 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 97 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 10,896 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 2,200 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 9 लाख 63 हज़ार 394 हो गयी है। जिनमें संक्रमण के कारण 1 लाख 56 हज़ार 111 मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 97.30 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 6 लाख 67 हज़ार 741 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.27 फ़ीसदी यानी 1 लाख 39 हज़ार 542 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 1 करोड़ 1 लाख 88 हज़ार 7 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 6 लाख 58 हज़ार 674 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 20 करोड़ 94 लाख 74 हज़ार 862 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 71 हज़ार 71 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,193 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 5,427 मामले, केरल से 4,584 मामले, तमिलनाडु से 457 मामले, कर्नाटक से 406 मामले, छत्तीसगढ़ से 276 मामले, पंजाब से 275 मामले, गुजरात से 263 मामले, मध्य प्रदेश से 241 मामले, पश्चिम बंगाल से 181 मामले, तेलंगाना से 165 मामले, दिल्ली से 130 मामले और राजस्थान से 104 नए मामले सामने आए हैं। 

साथ ही जम्मू कश्मीर से 87 मामले, हरियाणा से 83 मामले, उत्तर प्रदेश से 80 मामले, आंध्र प्रदेश से 67 मामले, ओड़िशा और बिहार से 63-63 मामले, गोवा से 52 मामले, उत्तराखंड से 41 मामले, झारखंड से 38 मामले, चंडीगढ़ से 30 मामले, पुडुचेरी से 20 मामले, हिमाचल प्रदेश से 16 मामले, असम से 14 मामले, त्रिपुरा से 9 मामले, मिज़ोरम से 6 मामले, सिक्किम से 5 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 3 मामले, लक्षद्वीप और मणिपुर से 2-2 मामले और एक-एक नया मामला नागालैंड, मेघालय और लद्दाख से सामने आया है। बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 97 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 38 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और कर्नाटक में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, उत्तराखंड, असम और नागालैंड में हुई |

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • SFI PROTEST
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई
    09 Feb 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय को फिर से खोलने के लिए SFI ने प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध किया। साथ ही सड़क पर कक्षा लगाकर प्रशासन को चुनौत दी।
  • PTI
    समीना खान
    चुनावी घोषणापत्र: न जनता गंभीरता से लेती है, न राजनीतिक पार्टियां
    09 Feb 2022
    घोषणापत्र सत्ताधारी पार्टी का प्रश्नपत्र होता है और सत्ताकाल उसका परीक्षाकाल। इस दस्तावेज़ के ज़रिए पार्टी अपनी ओर से जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र करती है और जनता उनके आधार पर चुनाव करती है।…
  • हर्षवर्धन
    जन्मदिन विशेष : क्रांतिकारी शिव वर्मा की कहानी
    09 Feb 2022
    शिव वर्मा के माध्यम से ही आज हम भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, राजगुरु, भगवती चरण वोहरा, जतिन दास और महाबीर सिंह आदि की कमानियों से परिचित हुए हैं। यह लेख उस लेखक की एक छोटी सी कहानी है जिसके बारे…
  • budget
    संतोष वर्मा, अनिशा अनुस्तूपा
    ग्रामीण विकास का बजट क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगा?
    09 Feb 2022
    कोविड-19 महामारी से पैदा हुए ग्रामीण संकट को कम करने के लिए ख़र्च में वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन महामारी के बाद के बजट में प्रचलित प्रवृत्ति इस अपेक्षा के मामले में खरा नहीं उतरती है
  • Election
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः प्रचार और भाषणों में स्थानीय मुद्दों को नहीं मिल रही जगह, भाजपा वोटर भी नाराज़
    09 Feb 2022
    ऐसे बहुत से स्थानीय मुद्दे हैं जिनको लेकर लोग नाराज हैं इनमें चाहे रोजगार की कमी का मामला हो, उद्योग की अनदेखी करने का या सड़क, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा का मामला हो। इन मुद्दों पर चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License