NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज सात महीने बाद 10 हज़ार नए मामले सामने आए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख 81 हज़ार 837 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Jan 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 19 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज सात महीने बाद 10,064 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज आठ महीने बाद 137 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 17,411 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 7,484 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख 81 हज़ार 837 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 52 हज़ार 556 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 96.66 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 2 लाख 28 हज़ार 753 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.89 फ़ीसदी यानी 2 लाख 528 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 18 करोड़ 78 लाख 2 हज़ार 827 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 9 हज़ार 791 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,064 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 3,346 मामले, महाराष्ट्र से 1,924 मामले, तमिलनाडु से 551 मामले, गुजरात से 495 मामले, छत्तीसगढ़ से 471 मामले, कर्नाटक से 435 मामले, पश्चिम बंगाल से 389 मामले, उत्तर प्रदेश से 376 मामले, मध्य प्रदेश से 304 मामले, तेलंगाना से 256 मामले, राजस्थान से 213 मामले, बिहार से 165 मामले और दिल्ली से 161 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा से 134 मामले, पंजाब से 124 मामले, उत्तराखंड से 120 मामले, हरियाणा से 119 मामले, झारखंड से 100 मामले, जम्मू और कश्मीर से 82 मामले, आंध्र प्रदेश से 81 मामले, गोवा से 53 मामले, हिमाचल प्रदेश से 35 मामले, असम से 33 मामले, चंडीगढ़ से 27 मामले, पुडुचेरी से 23 मामले, लक्षद्वीप से 14 मामले, मणिपुर से 11 मामले, मिज़ोरम से 6 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 5 मामले, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड से 3-3 मामले और एक-एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख से सामने आया हैं। बीते दिन सिक्किम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 137 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और दिल्ली में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 7 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 5 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात, तेलंगाना और असम में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत ओड़िशा, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सत्येन्द्र सार्थक
    आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?
    25 Apr 2022
    सरकार द्वारा बर्खास्त कर दी गईं 991 आंगनवाड़ी कर्मियों में शामिल मीनू ने अपने आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा- “हम ‘नाक में दम करो’ आंदोलन के तहत आप और भाजपा का घेराव कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब…
  • वर्षा सिंह
    इको-एन्ज़ाइटी: व्यासी बांध की झील में डूबे लोहारी गांव के लोगों की निराशा और तनाव कौन दूर करेगा
    25 Apr 2022
    “बांध-बिजली के लिए बनाई गई झील में अपने घरों-खेतों को डूबते देख कर लोग बिल्कुल ही टूट गए। उन्हें गहरा मानसिक आघात लगा। सब परेशान हैं कि अब तक खेत से निकला अनाज खा रहे हैं लेकिन कल कहां से खाएंगे। कुछ…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,541 नए मामले, 30 मरीज़ों की मौत
    25 Apr 2022
    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट का मामला सामने आने से चिंता और ज़्यादा बढ़ गयी है |
  • सुबोध वर्मा
    गहराते आर्थिक संकट के बीच बढ़ती नफ़रत और हिंसा  
    25 Apr 2022
    बढ़ती धार्मिक कट्टरता और हिंसा लोगों को बढ़ती भयंकर बेरोज़गारी, आसमान छूती क़ीमतों और लड़खड़ाती आय पर सवाल उठाने से गुमराह कर रही है।
  • सुभाष गाताडे
    बुलडोजर पर जनाब बोरिस जॉनसन
    25 Apr 2022
    बुलडोजर दुनिया के इस सबसे बड़े जनतंत्र में सरकार की मनमानी, दादागिरी एवं संविधान द्वारा प्रदत्त तमाम अधिकारों को निष्प्रभावी करके जनता के व्यापक हिस्से पर कहर बरपाने का प्रतीक बन गया है, उस वक्त़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License