NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 36,571 नए मामले, 540 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 58 हज़ार 829 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 20 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा कोरोना से आज दूसरे दिन भी 500 से ज़्यादा यानी 540 मरीज़ों की मौत हुई है। इनमें केरल में 24 घंटो में 197 मरीज़ों की मौत हुई और महाराष्ट्र में 154 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 36,555 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 524 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 58 हज़ार 829 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 33 हज़ार 589 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.54 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 15 लाख 61 हज़ार 635 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 3 लाख 63 हज़ार 605 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 57 करोड़ 22 लाख 81 हज़ार 488 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 54 लाख 71 हज़ार 282 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 50 करोड़ 26 लाख 99 हज़ार 702 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 86 हज़ार 271 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,571 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 21,116 मामले, महाराष्ट्र से 5,225 मामले, तमिलनाडु से 1,702 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,501 मामले, कर्नाटक से 1,432 मामले, ओडिशा से 1,041 मामले, पश्चिम बंगाल से 731 मामले, असम से 713 मामले, मणिपुर से 526 मामले, मिज़ोरम से 522 मामले, तेलंगाना से 409 मामले, मेघालय से 329 मामले, हिमाचल प्रदेश से 297 मामले, पुडुचेरी से 134 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 120 मामले और जम्मू कश्मीर से 110 मामले सामने आए हैं।

साथ ही सिक्किम से 94 मामले, त्रिपुरा से 89 मामले, गोवा से 83 मामले, पंजाब से 63 मामले, छत्तीसगढ़ से 61 मामले, नागालैंड से 59 मामले, उत्तराखंड से 33 मामले, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 25-25 मामले, झारखंड से 23 मामले, गुजरात से 19 मामले, मध्य प्रदेश से 18 मामले, बिहार से 15 मामले, राजस्थान से 12 मामले, लद्दाख से 8 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3 मामले और लक्षद्वीप से 2 मामले सामने आए है। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 540 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 197 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 154 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 68 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 29 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 27 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और असम में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, गोवा, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • lakheempur
    अनिल जैन
    विशेष: किसिम-किसिम के आतंकवाद
    24 Oct 2021
    विविधता से भरे भारत में आतंकवाद के भी विविध रूप हैं! राजकीय आतंकवाद से लेकर कॉरपोरेट आतंकवाद तक।
  • china
    अनीश अंकुर
    चीन को एंग्लो-सैक्सन नज़रिए से नहीं समझा जा सकता
    24 Oct 2021
    आख़िर अमेरिका या पश्चिमी देशों के लिए चीन पहेली क्यों बना हुआ है? चीन उन्हें समझ क्यों नहीं आता? ‘हैज चाइना वॉन' किताब लिखने वाले सिंगापुर के लेखक किशोर महबूबानी के अनुसार "चीन को जब तक एंग्लो-सैक्सन…
  • Rashmi Rocket
    रचना अग्रवाल
    रश्मि रॉकेट : महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाले अपमानजनक जेंडर टेस्ट का खुलासा
    24 Oct 2021
    फ़िल्म समीक्षा: किसी धाविका से यह कहना कि वह स्त्री तो है, लेकिन उसके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक होने के कारण वह स्त्री वर्ग में नहीं आ सकती अपने आप में उसके लिए असहनीय मानसिक यातना देने…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाह का कश्मीर दौरा, सत्ता-निहंग संवाद और कांग्रेस-राजद रिश्ते में तनाव
    23 Oct 2021
    अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी किये जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह पहली बार कश्मीर गये हैं. सुरक्षा परिदृश्य और विकास कार्यो का जायजा लेने के अलावा कश्मीर को लेकर उनका एजेंडा क्या है?…
  • UP Lakhimpur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    ‘अस्थि कलश यात्रा’: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों की अस्थियां गंगा समेत दूसरी नदियों में की गईं प्रवाहित 
    23 Oct 2021
    12 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी से यह कलश यात्रा शुरू हुई थी, यह देश के कई राज्यों में फिलहाल जारी है। उत्तर प्रदेश में ये यात्रा पश्चिमी यूपी के कई जिलों से निकली, जिनमें मुझफ्फरनगर और मेरठ जिले शामिल थे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License