NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में आज 83 दिन बाद 50 हज़ार से कम नए मामले
देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,790 नए मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र में भी लगभग 4 महीने बाद 6 हज़ार से कम नए मामले सामने आए है और 3 महीने बाद 150 से कम मरीज़ों की मौत हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 20 अक्टूबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 46,790 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 587 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 69,720 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल सक्रिय मामलो में 23,517 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 75 लाख 97 हज़ार 63 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 15 हज़ार 197 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 88.63 फीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 67 लाख 33 हज़ार 328 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और देश भर में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7 लाख 48 हज़ार 538 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9 करोड़ 61 लाख 16 हज़ार 771 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 32 हज़ार 795 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,790 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 5,984 मामले, केरल से 5,022 मामले, कर्नाटक से 5,018 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,992 मामले, तमिलनाडु से 3,536 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,918 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,376 मामले, दिल्ली से 2,154 मामले, ओडिशा से 1,982 मामले, राजस्थान से 1,960 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,719 मामले, बिहार से 1,582 मामले, तेलंगाना से 1,486 मामले, हरियाणा से 1,201 मामले और मध्य प्रदेश से 1,015 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 996 मामले, असम से 698 मामले, झारखंड से 490 मामले, पंजाब से 473 मामले, जम्मू और कश्मीर से 427 मामले, उत्तराखंड से 336 मामले, मणिपुर से 315 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 237 मामले, हिमाचल प्रदेश से 168 मामले, गोवा से 159 मामले, नागालैंड से 137 मामले, त्रिपुरा से 135 मामले, पुडुचेरी से 106 मामले, लद्दाख से 49 मामले, चंडीगढ़ से 40 मामले, मेघालय से 28 मामले, मिज़ोरम से 27 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 18 मामले, सिक्किम से 4 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 587 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 125 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 64 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 63 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 56 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 49 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 31 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 21 मरीज़ों की मौत हुई है|

साथ ही ओडिशा और पंजाब में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 12 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और हरियाणा में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, असम, बिहार और तेलंगाना में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 4 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मणिपुर और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License