NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में आज फिर रिकॉर्ड 70 हज़ार के क़रीब नए मामले
पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 69,878 नए मामले दर्ज किये गए है। इससे पहले 20 अगस्त को 69,652 और 21 अगस्त को 68,898 नए मामले सामने आए थे। यानी अब औसत 50 हज़ार प्रतिदिन को भी पार कर 60 हज़ार से भी ऊपर जा रहा है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Aug 2020
कोरोना अपडेट: देश भर में आज फिर रिकॉर्ड 70 हज़ार के क़रीब नए मामले

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 22 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के रिकॉर्ड 69,878 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 945 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 63,631 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

 देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 29 लाख 75 हज़ार 701 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 74.69 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 22 लाख 22 हज़ार 577 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 55,794 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6 लाख 97 हज़ार 330 हो गयी है।

 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 44 लाख 91 हज़ार 73 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 10 लाख 23 हज़ार 836 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

 राज्यवार कोरोना के नये मामले

 बीते 24 घंटों में कोरोना के 69,878 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,161 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,544 मामले, कर्नाटक,से 7,571 मामले, तमिलनाडु से 5,995 मामले, उत्तर प्रदेस से 4,905 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,245 मामले, ओडिशा से 2,698 मामले, तेलंगाना से 2,474 मामले, बिहार से 2,472 मामले, केरल से 1,983 मामले, असम से 1,856 मामले, पंजाब से 1,503 मामले, झारखंड से 1,443 मामले, राजस्थान से 1,335 मामले, दिल्ली से 1,250 मामले, गुजरात से 1,204 मामले, हरियाणा से 1,203 मामले, मध्य प्रदेश से 1,147 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,009 मामले, जम्मू और कश्मीर से 654 मामले, उत्तराखंड से 447 मामले, गोवा से 385 मामले, पुडुचेरी से 302 मामले, त्रिपुरा से 280 मामले, हिमाचल प्रदेश से 190 मामले, मणिपुर से 124 मामले और चंडीगढ़ से 116 नए मामले सामने आए हैं।

 साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 67 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 60 मामले, मेघालय से 57 मामले, लद्दाख से 56 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 52 मामले, सिक्किम से 46 मामले, नागालैंड से 36 मामले और मिज़ोरम से 8 नए मामले सामने आए हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 945 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हुई है। महाराष्ट्र में 339 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 101 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 93 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 91 मरीज़ों की मौत हुई,  उत्तर प्रदेश में 64 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 55 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 34 मरीज़ों की मौत हुई है।

 साथ ही जम्मू और कश्मीर में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और मध्य प्रदेश में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 13 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, केरल और राजस्थान में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 11 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और तेलंगाना में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, असम, बिहार और पुडुचेरी में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख और त्रिपुरा में हुई है।

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र— III
    एम. के. भद्रकुमार
    अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र— III
    20 Aug 2021
    तालिबान के शीर्ष नेता अनस हक़्क़ानी का पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई के आवास पर जाकर मिलने की घटना को ग़ौर से देखा जाना चाहिए।
  • राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
    अनिल जैन
    बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब क्या करेंगे राज्यपाल कोश्यारी?
    20 Aug 2021
    अदालत ने राज्यपाल को उनके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई है और उसका पालन करने की नसीहत दी है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 36,571 नए मामले, 540 मरीज़ों की मौत
    20 Aug 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 36,571 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 58 हज़ार 829 हो गयी है।
  • विश्लेषण: प्रधानमंत्री बोले तो बहुत किंतु कहा कुछ नहीं!
    डॉ. राजू पाण्डेय
    विश्लेषण: प्रधानमंत्री बोले तो बहुत किंतु कहा कुछ नहीं!
    20 Aug 2021
    हो सकता है कि इसे प्रधानमंत्री जी अपना राजनीतिक कौशल समझते हों लेकिन यह देशवासियों के लिए हताशाजनक था कि श्रोताओं के धैर्य की परीक्षा लेने वाले अपने 88 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं…
  • महिलाओं को NDA की परीक्षा देने का हक़ तो मिल गया, लेकिन सेना के स्टीरियोटाइप को टूटने में अभी भी वक्त लगेगा!
    सोनिया यादव
    महिलाओं को NDA की परीक्षा देने का हक़ तो मिल गया, लेकिन सेना के स्टीरियोटाइप को टूटने में अभी भी वक्त लगेगा!
    20 Aug 2021
    याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 19 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि महिलाओं को केवल जेंडर के आधार पर एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है। यह समानता के मौलिक अधिकारों का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License