NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 55,839 नए मामले, कुल मामले 77 लाख के पार
देश में पिछले 24 घंटों में 55,839 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 79,415 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है लेकिन पिछले 24 घंटो में कोरोना ने 702 मरीज़ों जान ली है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 22 अक्टूबर, गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 55,839 नए मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 79,415 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल सक्रिय मामलों में 24,278 मामले कम हुए हैं। लेकिन कोरोना से रोज़ाना हो रही मौतों पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है, पिछले 24 घंटो में कोरोना ने 702 मरीज़ों जान ली है।

देश भर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 77 लाख 6 हज़ार 946 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 16 हज़ार 616 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट 89.19 फीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 68 लाख 74 हज़ार 518 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7 लाख 15 हज़ार 812 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 9 करोड़ 86 लाख 70 हज़ार 363 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 14 लाख 69 हज़ार 984 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,839 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 8,369 मामले, महाराष्ट्र से 8,142 मामले, कर्नाटक से 5,872 मामले, पश्चिम बंगाल से 4,069 मामले, आंध्र प्रदेश से 3,746 मामले, दिल्ली से 3,686 मामले, तमिलनाडु से 3,086 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,360 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,321 मामले, ओडिशा से 1,931 मामले, राजस्थान से 1,810 मामले, तेलंगाना से 1,456 मामले, हरियाणा से 1,193 मामले, गुजरात से 1,137 मामले और मध्य प्रदेश से 1,118 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार से 972 मामले, असम से 701 मामले, झारखंड से 647 मामले, जम्मू और कश्मीर से 624 मामले, उत्तराखंड से 505 मामले, पंजाब से 498 मामले, गोवा से 308 मामले, हिमाचल प्रदेश से 264 मामले, मणिपुर से 205 मामले, पुडुचेरी से 170 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 134 मामले, त्रिपुरा से 125 मामले, नागालैंड से 119 मामले, लद्दाख से 86 मामले, चंडीगढ़ से 52 मामले, सिक्किम से 34 मामले, मिज़ोरम से 31 मामले, मेघालय से 28 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 27 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 13 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 702 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 180 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 88 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 64 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 47 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 44 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 41 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 39 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 26 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 23 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 13 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और पुडुचेरी में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • करनाल में किसानों पर भारी लाठीचार्ज, गुस्साए किसानों ने प्रदेशभर में किए टोल नाके बंद
    मुकुंद झा
    करनाल में किसानों पर भारी लाठीचार्ज, गुस्साए किसानों ने प्रदेशभर में किए टोल नाके बंद
    28 Aug 2021
    किसान संयुक्त मोर्चा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि ये संघर्ष आर-पार का है। उन्होंने कहा दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में चक्का जाम करेंगे।
  • नज़रिया: दिल्ली को काबुल से रिश्ता बनाना चाहिए
    अजय सिंह
    नज़रिया: दिल्ली को काबुल से रिश्ता बनाना चाहिए
    28 Aug 2021
    अमेरिकी साम्राज्यवाद को कहीं भी चोट पहुंचे, कहीं भी उसके घुटने तोड़े जायें, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। अफ़ग़ानिस्तान में यही हुआ है।
  • पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 
    भारत डोगरा
    पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 
    28 Aug 2021
    बाबा रामदेव का कहना है कि उनकी कंपनी एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनीलीवर को जल्द पछाड़ देगी। आयुर्वेद और ‘भारतीय ज्ञान’ के बल पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को ललकारने के उनके दिन अब चले गये।
  • तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
    28 Aug 2021
    केरल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद तमिलनाडु भी केंद्र के कृषि क़ानूनों के विरोध में स्पष्ट रूप से आ गया है। तमिलनाडु विधानसभा ने तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र से अनुरोध करते…
  • अमेरिका और तालिबान के बीच खुले और गुप्त समझौते, क्या है भारत की चिंता?
    अमिताभ रॉय चौधरी
    अमेरिका और तालिबान के बीच खुले और गुप्त समझौते, क्या है भारत की चिंता?
    28 Aug 2021
    अमेरिका द्वारा उग्र लड़ाकों की रिहाई, इनके संगठनों के साथ अमेरिकी सेना के कुछ खुले या गुप्त समझौतों के तौर पर की गई हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License