NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 75 हज़ार नए मामले, कुल मामले 55 लाख के पार पहुंचे
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,083 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,053 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच एक अच्छी ख़बर यह सामने आयी है, पिछले 24 घंटो में 1,01,468 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 22 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,083 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,053 मरीज़ों की मौत हुई है | साथ ही इसी बीच एक अच्छी ख़बर यह सामने आयी है कि पिछले 24 घंटो में 1,01,468 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है। अगर हम पिछले 4 दिनों के आकड़ों की बात करे, तो पिछले 4 दिनों में नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ी है साथ ही एक्टिव मामले में 41 हज़ार 893 की कमी आई है। 

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 55 लाख 62 हज़ार 663 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश का रिकवरी रेट बढ़कर 80.85 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 44 लाख 97 हज़ार 867 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना से अब तक 88 हज़ार 935 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख 3 हज़ार 299 से घट कर 9 लाख 75 हज़ार 861 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 6 करोड़ 53 लाख 25 हज़ार 779 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 9 लाख 33 हज़ार 185 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,083 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 15,738 मामले, कर्नाटक से 7,339 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,235 मामले, तमिलनाडु से 5,344 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,618 मामले, ओडिशा से 4,242 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,165 मामले, केरल से 2,910 मामले, असम से 2,640 मामले, दिल्ली से 2,548 मामले, मध्य प्रदेश से 2,523 मामले, पंजाब से 2,241 मामले, तेलंगाना से 2,166 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,998 मामले, राजस्थान से 1,892 मामले, हरियाणा से 1,818 मामले, गुजरात से 1,430 मामले, झारखंड से 1,321 मामले और जम्मू कश्मीर से 1,036 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 814 मामले, बिहार से 627 मामले, त्रिपुरा से 559 मामले, गोवा से 324 मामले, हिमाचल प्रदेश से 309 मामले, पुडुचेरी से 265 मामले, चंडीगढ़ से 216 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 210 मामले, मणिपुर से 116 मामले, मिज़ोरम से 107 मामले, नागालैंड से 93 मामले, लद्दाख से 79 मामले, मेघालय से 73 मामले, सिक्किम से 56 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 22 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 9 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,053 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 344 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 122 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 88 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 62 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 60 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 51 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 47 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 37 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 32 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 28 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 23 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, असम और राजस्थान में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और उत्तराखंड में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, झारखंड और गोवा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और त्रिपुरा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत लद्दाख, मेघालय और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Sudha Bhardwaj
    भाषा
    एल्गार परिषद : बंबई उच्च न्यायालय ने वकील सुधा भारद्वाज को ज़मानत दी
    01 Dec 2021
    अदालत ने भारद्वाज को इस आधार पर ज़मानत प्रदान कि उनके ख़िलाफ़ निश्चित अवधि में आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ इसलिए वह ज़मानत की हकदार हैं। भारद्वाज वर्ष 2018 में गिरफ़्तारी के बाद से विचाराधीन कैदी के तौर पर…
  • palestine prisoner
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की
    01 Dec 2021
    इजरायल ने दो अन्य फिलिस्तिनियों-हिशाम अबू ह्वाश और निदाल बॉलआउट को हिरासत में रखा हुआ है और इस अवैध प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ ये दोनों इस समय बंदी भूख हड़ताल पर हैं। वे क्रमश: 104 दिनों और 31 दिनों…
  • AICCTU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन
    30 Nov 2021
    कार्यक्रम की शुरुआत सुश्रुत ट्रामा सेंटर से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर जुलूस निकालकर हुई। दिल्ली पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक का रास्ता बंद किये जाने के चलते सड़क पर ही सभा की गई।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    नीति आयोग की MPI रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरें
    30 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी नीति आयोग की ग़रीबी पर रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरों पर।
  • Protest
    मुकुंद झा
    दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के 'बैंक बचाओ, देश बचाओ' अभियान को ट्रेड यूनियनों, किसान संगठन का मिला समर्थन  
    30 Nov 2021
    बैंक कर्मियों की भारत यात्रा मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त हुई। जिसमें सरकार को चेताया गया कि अगर सरकार ने अपने निजीकरण के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज़ होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License