NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 23,950 नए मामले, 333 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,950 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 99 हज़ार 66 हो गयी है। जिनमें से अब तक 95.68 फीसदी यानी 96 लाख 63 हज़ार 382 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
23 Dec 2020
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 23,950 नए मामले, 333 मरीज़ों की मौत

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 23 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,950 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 333 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 26,895 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में आज 3,278 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 99 हज़ार 66 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 46 हज़ार 444 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.68 फीसदी हो गया है यानी अब तक 96 लाख 63 हज़ार 382 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.86 फ़ीसदी यानी 2 लाख 89 हज़ार 240 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 16 करोड़ 42 लाख 68 हज़ार 721 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 98 हज़ार 164 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,950 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,049 मामले, महाराष्ट्र से 3,106 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,653 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,380 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,211 मामले, कर्नाटक से 1,141 मामले, तमिलनाडु से 1,052 मामले, मध्य प्रदेश से 1,005 मामले, गुजरात से 988 मामले, दिल्ली से 939 मामले, राजस्थान से 807 मामले, तेलंगाना से 635 मामले, उत्तराखंड से 611 मामले, बिहार से 540 मामले और हरियाणा से 534 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही आंध्र प्रदेश से 402 मामले, हिमाचल प्रदेश से 332 मामले, ओडिशा से 319 मामले, जम्मू और कश्मीर से 308 मामले, पंजाब से 287 मामले, झारखंड से 209 मामले, गोवा से 96 मामले, असम से 75 मामले, चंडीगढ़ से 56 मामले, पुडुचेरी से 49 मामले, मेघालय से 41 मामले, मणिपुर से 39 मामले, सिक्किम से 34 मामले, त्रिपुरा से 15 मामले, लद्दाख से 10 मामले, नगालैंड और मिज़ोरम से 8-8 मामले, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 5-5 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 333 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 75 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 38 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 27 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 25 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 18 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तराखंड में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 10 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही राजस्थान में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा और असम में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत झारखंड, त्रिपुरा और नागालैंड में हुई और दो-दो मरीज़ों की मौत गोवा, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World    

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • LGBTQ+ समुदाय को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए नीतिगत सुधार ज़रूरी 
    रवि सिंह छिकारा, नवनीत सिंह
    LGBTQ+ समुदाय को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए नीतिगत सुधार ज़रूरी 
    06 Jul 2021
    LGBTQ+ समुदाय इस बात की प्रतीक्षा कर रहा है कि समाज और भारतीय हुकूमत उन्हें स्वीकार करें और उनका समानता और गौरव के साथ देखें।
  • फादर स्टेन स्वामी नहीं रहे, क्या कहें थैंक्यू मोदी जी!!
    न्यूज़क्लिक टीम
    फादर स्टेन स्वामी नहीं रहे, क्या कहें थैंक्यू मोदी जी!!
    06 Jul 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि फादर स्टेन स्वामी को बिना ज़मानत ही मौत नसीब हुई और पूछा कि क्या इसके लिए भी मोदी सरकार को शुक्रिया अदा करना चाहिए। जिस तरह से जनता के पैसे से हर जगह…
  • Father Stan Swamy
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: संस्थागत हत्या है फादर स्टेन स्वामी की मौत
    05 Jul 2021
    फादर स्टेन स्वामी को क्यों गिरफ़्तार किया गया, उन्हें ज़मानत देने से मोदी सरकार इस कदर क्यों डरी हुई थी, ये सारे ऐसे यक्ष प्रश्न हैं, जिनके जवाब सभी को पता हैं, लेकिन वे राजनीतिक सवाल में तब्दील नहीं…
  • स्टेन स्वामी की मृत्यु, मानसून में देरी और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्टेन स्वामी की मृत्यु, मानसून में देरी और अन्य ख़बरें
    05 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे स्टेन स्वामी की मृत्यु, मानसून में देरी और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • अखिलेश पर निशाना , सीबीआई उतरी मैदान में।
    न्यूज़क्लिक टीम
    अखिलेश पर निशाना , सीबीआई उतरी मैदान में।
    05 Jul 2021
    उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू होने लगी हैं. इस कड़ी में आज सीबीआई ने गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट से जुड़े 40 ठिकानो पर छापेमारी की, इसी बारे में पूर्व CM अखिलेश यादव पर भी निशाना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License