NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 61 हज़ार नए मामले, कुल मामले 31 लाख के पार
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61,408 नए मामले दर्ज किये गए है। इसके अलावा 836 मरीज़ों की मौत हो गई है। देश भर में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 10 हज़ार 771 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Aug 2020
कोरोना अपडेट: देश में 61 हज़ार नए मामले, कुल मामले 31 लाख के पार

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 24 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 836 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 57,469 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 31 लाख 6 हज़ार 348 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 75.26 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 23 लाख 38 हज़ार 35 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 57 हज़ार 542 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 10 हज़ार 771 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 59 लाख 2 हज़ार 137 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 6 लाख 9 हज़ार 917 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 61,408 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 10,441 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,895 मामले, तमिलनाडु से 5,975 मामले, कर्नाटक,से 5,938 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,328 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,274 मामले, ओडिशा से 2,993 मामले, बिहार से 2,418 मामले, केरल से 1,908 मामले, तेलंगाना से 1,842 मामले, दिल्ली से 1,450 मामले, राजस्थान से 1,345 मामले, असम से 1,272 मामले, मध्य प्रदेश से 1,263 मामले, पंजाब से 1,136 मामले, झारखंड से 1,106 मामले, गुजरात से 1,101 मामले, हरियाणा से 1,096 मामले, छत्तीसगढ़ से 840 मामले, जम्मू और कश्मीर से 666 मामले, उत्तराखंड से 558 मामले, पुडुचेरी से 410 मामले, गोवा से 209 मामले, त्रिपुरा से 200 मामले, चंडीगढ़ से 142 मामले, मणिपुर से 114 मामले, हिमाचल प्रदेश और मेघालय से 106-106 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही लद्दाख से 69 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 52 मामले, नागालैंड से 51 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 41 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 40 मामले, सिक्किम से 22 मामले और मिज़ोरम से एक नए मामला सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 836 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हुई है। महाराष्ट्र में 258 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 97 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 93 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 68 मरीज़ों की मौत हुई,  उत्तर प्रदेश में 59 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 57 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 50 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 23 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 16 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 11 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और हरियाणा में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड, गोवा और चंडीगढ़ में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख में दो मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मेघालय और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

 

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • africa
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अफ़्रीका का विद्रोह, उम्मीद से भरे अपने विलाप के साथ जम चुका है!
    08 Sep 2021
    अफ़्रीकी राजधानियों को डर है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और फ़्रांस टोटल और एक्सॉनमोबिल की संपत्ति की रक्षा करने के लिए उत्तरी मोज़ाम्बिक पर हमला करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (बाएं) और उनके पिता नंद कुमार बघेल (दाएं)
    सत्यम श्रीवास्तव
    नंद कुमार बघेल की गिरफ़्तारी: भूपेश बघेल का नैतिक साहस है या तुष्टीकरण का दांव?
    08 Sep 2021
    नंद कुमार बघेल की राजनैतिक विचारधारा हमेशा से दलितों, वंचितों और पिछड़ों की सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक दशा की उपज से प्रेरित बल्कि उद्वेलित रही है। सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय नंद बघेल की असहमतियाँ…
  • Taliban
    अनिंदा डे
    तालिबान की अगली बड़ी चुनौती चारों तरफ़ फ़ैले आतंकी संगठन हैं
    08 Sep 2021
    अफ़ग़ानिस्तान जल्द ही इन संगठनों के चलाये जाने वाले इलाक़ों और इनके हमलों के पैमाने का विस्तार करने की महत्वाकांक्षाओं को रखने वाले विभिन्न गुटों, ख़ास तौर पर आईएसकेपी जैसे आतंकी संगठन का पनाहग़ाह बन…
  • price
    अजय कुमार
    पेट्रोल-डीज़ल पर बढ़ते टैक्स के नीचे दबते मज़दूर और किसान
    08 Sep 2021
    वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 4 महीने में, एक्साइज ड्यूटी से ही सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।
  • करनाल : बेनतीजा रही बातचीत, किसानों ने सचिवालय घेरा
    न्यूज़क्लिक टीम
    करनाल : बेनतीजा रही बातचीत, किसानों ने सचिवालय घेरा
    07 Sep 2021
    करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत बेनतीजा रही जिसके बाद किसानों ने अनाज मंडी से मिनी सचिवालय को घेरने का निर्णय लिया. संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ़ किया कि जब तक उनकी माँगे नहीं मानी जाती, वे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License